यह जानने के बाद आप कभी नहीं खाएंगे मांसाहारी भोजन

भोजन प्रत्येक प्राणी की सबसे अहम व मुख्य जरूरत है। भोजन के बिना कोई भी प्राणी चाहे वह इंसान है या जानवर केवल कुछ दिन ही जीवित रह सकता है। ज़िंदा रहने के लिए इंसानों सहित सभी प्राणियों को भोजन की जरूरत पड़ती है। कुछ जीव-जंतु केवल घास व कंदमूल खाकर ज़िंदा रहते हैं और कुछ भोजन के रूप में दूसरे प्राणियों का मांस खाते हैं। इसी प्रकार इंसान भी दोनों प्रकार का भोजन ग्रहण करता है-शाकाहारी और मांसाहारी। शाकाहार में वह सभी वस्तुएं शामिल हैं जो वनस्पति पर आधारित हैं। मांसाहार में जीव-जंतुओं का मांस आता है। आज हम आपको शाकाहार से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य व फायदे बताएंगे कि आप मांसाहारी भोजन को छोड़कर शाकाहारी भोजन को पसंद करना शुरू कर देंगे।

इसे भी पढ़ें…माइग्रेन, सिर दर्द, अस्थमा, अनीमिया में ये है गुणकारी…

धर्म शास्त्रों में मांसाहार को माना गया है वर्जित
हिन्दू धर्म शास्त्रों में इस धरती पर रहने वाले सभी प्राणियों को ईश्वर का अंश माना गया है। हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार जीव हत्या पाप है। मांसाहारी भोजन के लिए ना जाने कितने बेजुबान जीवों की हत्या की जाती है। श्रीमद्भगवत गीता में कहा गया है कि मांसाहारी भोजन इंसानों का भोजन नहीं है बल्कि यह राक्षसों का भोजन है। मांस व मदिरा जैसा तामसिक भोजन करने वाले लोग आलसी, दयाहीन, कुकर्मी, रोगी व दुखी होते हैं।
वैज्ञानिक दृष्टि में मांसाहार
वैज्ञानिक दृष्टि से भी मांसाहार को सेहत के लिए हानिकारक माना गया है। लगातार मांस का सेवन करने से व्यक्ति के स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जाता है। वह हमेशा गुस्से में रहता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार इंसान के शरीर के लिए मांसाहारी भोजन उतना ही हानिकारक है जितना धूम्रपान। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पका हुआ मांस खाने से कैंसर का खतरा बढ़ता है। मांसाहारी भोजन करने से जीवों से होने वाली बर्ड फ्लू और स्वादन फ्लू जैसी घातक बीमारियां हो सकती हैं लेकिन शाकाहारी भोजन करने से इन बीमारियों से बचा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें…झुर्रियां होंगी कम, रूसी से मिलेगा छुटकारा


शाकाहारी भोजन करने के फायदे
आसानी से पचता है शाकाहारी भोजन
शाकाहारी भोजन पचने में आसान होता है। शाकाहारी भोजन में फाइबर तत्व ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं जिनके कारण भोजन आसानी से पच जाता है। जबकि मांसाहारी भोजन को शाकाहारी भोजन की तुलना में पचने में ज्यादा समय लगता है। शाकाहारी भोजन से पाचन क्रिया पर अधिक असर नहीं पड़ता।
शाकाहारी भोजन पोषक तत्वों से होता है भरपूर
शाकाहारी भोजन में शामिल सब्ज़ियों में बहुत से विटामिन, एंटीआक्सीडेंट व एसिड पाए जाते हैं। जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। शाकाहारी भोजन में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेटस इत्यादि भी शामिल होते हैं जो शरीर को पोषण देते हैं।
रोगों से बचाता है शाकाहारी भोजन
शाकाहारी भोजन करने से शरीर रोग मुक्त रहता है। शाकाहारी भोजन शरीर को सेहतमंद व चुस्त रखता है। जबकि मांसाहारी भोजन हृदय व कैंसर जैसे रोगों को दावत देता है।
ब्लड प्रेशर की समस्या से बचाता है शाकाहारी भोजन
मांसाहारी भोजन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा बना रहता है। लेकिन शाकाहारी भोजन के साथ कसरत करने से ब्लड प्रेशर व मधुमेह जैसे रोगों से बचा जा सकता है।
शाकाहारी भोजन बनाता है ऊर्जावान
शाकाहारी भोजन करने से इंसान तरोताज़ा रहता है और सारा दिन ऊर्जावान बना रहता है। कहा जाता है कि शाकाहारी भोजन करने से इंसान के मन में सकारात्मक विचार पैदा होते हैं।

इसे भी पढ़ें…सांस महकाए, पिंपल भगाए, त्वचा निखारे यह संजीवनी बूटी
शाकाहारी भोजन से नहीं बढ़ता मोटापा
शाकाहारी भोजन फाइबर युक्त होता है। इससे कोलेस्ट्राल का स्तर कम होता है। वजन नहीं बढ़ता और मोटापे की समस्या से छुटकारा मिलता है।
शाकाहारी भोजन कैंसर से करता है बचाव
शाकाहारी भोजन करने से आंत के कैंसर, स्तन कैंसर व फेफड़ों के कैंसर इत्यादि की संभावना कम हो जाती है। अनाज ,फलों व सब्ज़ियों में फाइबर व एंटीआक्सीडेंटस की मात्रा ज्यादा होती है जो शरीर को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाते हैं।
गुर्दे के रोगों से बचाता है शाकाहारी भोजन
शाकाहारी भोजन करने से गुर्दे के रोगों का खतरा टल जाता है। विशेषज्ञों द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार यूरिन की समस्या, गुर्दों में खून प्रवाह की समस्या इत्यादि गुर्दों संबंधी रोग मांसाहारियों की तुलना में शाकाहारियों में कम पाए जाते हैं।
शाकाहारी भोजन से व्यक्ति की उम्र लंबी होती है तथा वह निरोग व तंदरुस्त रहता है।
धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY