मोतियों से चमकेंगें दांत…आप कहेंगे पहले क्यों नहीं बताया यह तरीका

धर्मेन्द्र संधू

हंसना इंसान के स्वभाव का अभिन्न अंग है। खुलकर हंसने से मन हल्का होता है और तनाव कम होता है। डॉक्टर भी जोर-जोर से हंसने के लिए कहते हैं, जिसे ‘लाफ्टर थेरेपी’ कहा जाता है। क्योंकि हंसने से जहां चिंता दूर होती है, वहीं सेहत समस्याएं भी कम हो जाती हैं। लेकिन कुछ लोग अपने दांतो की वजह से हंस नहीं पाते। उनके दांत सफेद नहीं होते बल्कि पीले और खराब होते हैं। अगर आप कई तरह के टूथपेस्ट इस्तेमाल कर चुके हैं लेकिन दांतों का पीलापन नहीं गया तो कुछ घरेलू उपाय आपकी इस समस्या का समाधान कर सकते हैं।

इसे भी देखें…इन बातों का रखें ध्यान… संक्रमण व रोग रहेंगे कोसों दूर

दांत खराब या पीले पड़ने के कारण

दांत खराब होने या पीले होने का कारण हमारे खान-पान की आदतें हैं। मुख्य रूप से धूम्रपान करने वालों के दांत सबसे पहले खराब होते हैं। साथ ही कोल्ड ड्रिंक, ज्यादा मीठा, टॉफी व चॉकलेट इत्यादि दांतो को नुकसान पहुंचाते हैं। दांतो को मजबूत बनाने के लिए अपने खान-पान पर ध्यान दें।

दांतों को चमकदार व मजबूत बनाने के उपाय

फिटकरी से दांत बनते हैं चमकदार

फिटकरी को बारीक पीसकर इसमें थोड़ा सा नमक मिला लें। हफ्ते में दो बार इस मिश्रण को मंजन की तरह उंगली से दांतो पर लगाने  से कुछ ही हफ्तों में आपको फर्क दिखने लगेगा।

तुलसी की पत्तियां हैं फायदेमंद

बहुत कम लोग जानते होंगे कि तुलसी की पत्तियां दांतों की चमक को बढ़ाने और दांतों की अन्य समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद सिद्ध होती हैं। दांतों का पीलापन दूर करने के लिए तुलसी की पत्तियों को धूप में सुखाने के बाद पीस लें। तुलसी की पत्तियों के चूर्ण में सरसों का तेल मिलाकर दांतों पर मलने से दांतों की चमक बढ़ती है।

इसे भी देखें…बंद नाक और खांसी से मिलेगा छुटकारा आजमाएं यह आसान तरीका

नींबू का रस है दांतों के लिए उपयोगी

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए नींबू का रस उपयोगी है। एक नींबू के रस में उतना ही पानी मिलाकर कुल्ला करने से फायदा होता है। इससे दांतों का पीलापन तो दूर होता ही है साथ ही मुंह की दुर्गंध भी दूर होती है। यह उपयोग हफ्ते में केवल एक बार करें, ज्यादा मात्रा में नींबू का रस दांतों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचा सकता है।

बबूल की दातुन

प्राचीन समय से बबूल की दातुन से दांतों को साफ किया जाता रहा है। बबूल की दातुन से दांतों की चमक बढ़ती है और साथ ही मसूड़ों की समस्याएं भी दूर होती हैं।

नीम की दातून

नीम का पेड़ औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है। नीम की पत्तियां त्वचा की समस्याओं को दूर करती हैं। वहीं नीम की दातुन दांतों के स्वास्थ्य के लिए गुणकारी है। नियमित रूप से नीम की दातुन करने से मुंह की समस्याएं दूर होती हैं और दांतों की चमक बढ़ती है।

इसे भी देखें…लोगों के पैरों तले से खिसकी जमीन… इस विद्वान ने खोली आंखें, अब तक क्या खा रहे थे हम!!

बेकिंग सोडा है दांतों के लिए लाभदायक

बेकिंग सोडा को पानी में घोलकर कुल्ला करने से दांतों की पीली परत हट जाती है। इसके अलावा ब्रश करने के बाद दांतों के ऊपर बेकिंग सोडा रगड़ने से दांतों की चमक बढ़ती है। लेकिन बेकिंग सोडा का इस्तेमाल हफ्ते में केवल एक बार ही करें नहीं तो दांतों को नुकसान हो सकता है।

केले का छिलका करता है दांतों को साफ

अक्सर लोग केला खाने के बाद छिलका फेंक देते हैं लेकिन केले का छिलका दांतों की अच्छी तरह से सफाई करते हुए, चमक को बढ़ाता है। केले के छिलके का अंदर का भाग थोड़ी देर तक दांतों पर रगड़ें और 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। बाद में ब्रश करने से फायदा होता है।

नमक और सरसों का तेल बनाता है दांतों को चमकदार

नमक दांतों के पीलेपन को दूर करता है। नमक में मुख्य रूप से सोडियम व क्लोराइड होते हैं जो दांतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। दांतों का पीलापन दूर करने के लिए नमक में थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाकर मंजन कर सकते हैं। लेकिन यह उपाय केवल हफ्ते में दो से तीन बार ही करें।

इसे भी देखें…ये एयर कंडीशनर बिगाड़ देगा आपकी गर्मी का मजा

लकड़ी का कोयला करता है दांतों को सफेद

लकड़ी का कोयला भी दांतों के लिए लाभकारी हो सकता है, सुनने में तो थोड़ा अजीब लगता है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में लोग लकड़ी के कोयले को पीसकर मंजन की तरह इस्तेमाल करते हैं। लकड़ी के कोयले को पीसकर उंगली से दांतों पर घिसने से दांत कुछ ही दिनों में सफेद हो जाते हैं।

पीपल की जड़ से सफेद होते हैं दांत

दांतों की समस्याओं में पीपल के पेड़ की जड़ फायदेमंद है। पीपल की जड़ का इस्तेमाल दातुन की तरह किया जा सकता है। इससे दांत मजबूत और चमकदार बनते हैं।

अनार और संतरे का छिलका है लाभकारी

आप अनार और संतरे के छिलके को सुखाकर पीसकर दांतों के  ऊपर मंजन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे भी दांतों की समस्याएं दूर होती हैं और साथ ही दांतों का पीलापन भी दूर होता है।

इसे भी देखें…नहीं खानी पड़ेगी शूगर की दवा बस जान लें…क्या, कब, और कितना खाएं ?

यह पदार्थ है दांतों के लिए फायदेमंद

दूध और दूध से बने उत्पाद

दूध और दूध से बने उत्पाद जैसे दही व पनीर दांतों के लिए बेहद गुणकारी हैं। दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो दांतों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। साथ ही दूध में फास्फोरस भी पाया जाता है जो दांतो को मजबूती प्रदान करता है।

सेब खाने से बढ़ती है दांतों की चमक

सेब में भी दांतों की चमक को बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं। सेब में मौजूद तत्व दांतों का पीलापन दूर करते हैं। जब भी सेब खाएं तो अच्छी तरह से चबाकर खाएं ताकि सेब का रस अच्छी तरह से दांतों पर लग सके।

किशमिश है दांतों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी

किशमिश दांतों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है और पीलापन दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद तत्व दांतों की पीली परत को हटा देते हैं। हो सके तो किशमिश को अच्छी तरह से चबाकर खाएं।

इसे भी देखें…आपके सपने देतें हैं बीमारी का संकेत, Dr. Joginder Tyger से सुने, कैसे देते हैं चेतावनी

कच्ची सब्जियां हैं गुणकारी

दांतों के लिए कच्ची सब्जियां जैसे गाजर, शलगम, मूली, प्याज, खीरा, चुकंदर और फूलगोभी फायदेमंद हैं। सब्जियों को कच्चा ही अच्छी तरह से चबाकर खाने से दांतों की चमक और मजबूती बढ़ती है।

गन्ना है लाभदायक

गन्ना भी दांतों के लिए लाभकारी है। गन्ना चूसने से दांत मजबूत बनते हैं और सफेद होते हैं। लेकिन गन्ने का अधिक उपयोग नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि इसमें प्राकृतिक रूप से शुगर पाई जाती है।

दांतों को सफेद करती है स्ट्रॉबेरी

दांतों के स्वास्थ्य के लिए स्ट्रॉबेरी जरूर खाएं। स्ट्राबेरी में मैलिक एसिड पाया जाता है जो प्राकृतिक रूप से दांतों की चमक को बढ़ाता है। इससे सलाइवा की मात्रा बढ़ती है जिससे दांत सफेद बनते हैं।

इसे भी देखें…क्या है Super Food जो रखता है इंसान को तंदरुस्त !! बड़ा खुलासा… ये तो हमारे पास सदियों से था

LEAVE A REPLY