मोटापा होगा कम… चेहरे पर आएगी चमक…बस पानी में मिलाएं यह चीज़

गर्मी के मौसम में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। इस मौसम में बाजार में भी कई प्रकार के पेय पदार्थ मिलते हैं। लेकिन अगर आप बाजार में मिलने वाले इन पदार्थों की बजाए घर पर ही नींबू पानी बनाकर पीते हैं तो गर्मी से छुटकारा तो मिलेगा ही साथ ही आप बाहर से मिलने वाले इन पेय पदार्थों से सेहत को होने वाले नुकसान से भी बच सकते हैं। अगर आप दिन की शुरुआत नींबू पानी से करते हैं तो कई सेहत समस्याओं व रोगों से राहत पा सकते हैं। आज हम आपको नींबू पानी पीने से होने वाले फायदों और नुकसान के बारे में बताएंगे। 

इसे भी पढ़ें…अब फ्लश में समय नहीं होगा खराब…पेट होगा साफ… मुंह से निकलेगा…वाह मज़ा आ गया

नींबू में विटामिन सी के साथ ही विटामिन बी-6, थियामिन, रिबोफ्लोविन, विटामिन-ई, नियासिन व फोलेट के अलावा आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम और जिंक पाए जाते हैं।

नींबू पानी पीने के फायदे

मोटापा कम करने में करे मदद

अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो सुबह नींबू पानी पीने से आपको फायदा हो सकता है। नींबू पानी पीने से भूख कम लगती है। दरअसल नींबू में पाए जाने वाले पेक्टिन फाइबर के कारण भूख कम महसूस होती है, इसलिए आप खाना कम खाते हैं। साथ ही नींबू पानी शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है और पाचन क्रिया का संतुलन बना रहता है। 

इसे भी पढ़ें…सुबह भूलकर भी खाली पेट न खाएं यह चीज़…उठाना पड़ सकता है नुकसान

ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप नींबू पानी पी सकते हैं। नींबू में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के साथ ही घबराहट, चक्कर, उल्टी आदि की समस्या भी दूर होती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए

नींबू में पाया जाने वाला विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से शरीर को लगने वाले रोगों का खतरा कम हो जाता है।

पेट के रोगों से करे बचाव

पेट की समस्याओं व रोगों से बचाव करने के लिए रोजाना सुबह नींबू पानी पीने से फायदा होता है। इससे पाचन शक्ति बढ़ती है। नींबू में मौजूद फ्लेवनॉयड्स पाचन तंत्र को सही रखते हैं और एसिडिटी, जलन व गैस में आराम मिलता है। साथ ही पेट खराब होने पर भी नींबू पानी पीने से लाभ होता है।

इसे भी पढ़ें…मोटापे से परेशान हैं तो चबाएं इस पेड़ के पत्ते

गुर्दे की पथरी से दिलाए निजात

गुर्दे की पथरी से निजात पाने के लिए आप नींबू पानी पी सकते हैं। नींबू पानी शरीर को रिहाइड्रेट करने में मदद करता है। क्योंकि गुर्दे की पथरी यूरीन को ब्लाक कर देती है और शरीर रिहाइड्रेट होने पर गुर्दे की पथरी आसानी से मूत्र के जरिए बाहर निकल जाती है।

बुखार में दे आराम

बुखार या फ्लु होने पर भी नींबू पानी विशेष गुणकारी सिद्ध होता है। बुखार होने पर नींबू पानी पीने से आराम मिलता है। इसका कारण यह है कि नींबू पानी का सेवन करने से अधिक पसीना आता है, जिससे बुखार जल्दी ठीक होता है। इसके अलावा हैजा व मलेरिया होने पर भी नींबू पानी फायदेमंद रहता है क्योंकि नींबू पानी प्राकृतिक रूप में खून को साफ करता है। 

चेहरे पर लाए निखार

चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए व निखार लाने के लिए नींबू पानी पीना लाभकारी सिद्ध होता है। नियमित रूप में नींबू पानी का सेवन करने से चेहरे के दाग-धब्बे व झाुर्रियों के साथ ही अन्य समस्याएं भी दूर होती हैं और चेहरे की चमक बढ़ती है। 

इसे भी पढ़ें…जानिए क्या है ‘पेट फूलने’ की समस्या और कैसे पाएं राहत ?

शरीर को बनाए ऊर्जावान

शरीर को ऊर्जावान बनाने के लिए आप नियमित रूप में नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। सुबह नींबू पानी पीने से पूरा दिन शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। इसी ऊर्जा के कारण ही सारा दिन शरीर हल्का रहता है और तनाव दूर होता है।

सांसों को महकाए

नींबू पानी पीने से मुंह की दुर्गन्ध से भी छुटकारा मिलता है। नींबू में पाया जाने वाला विटामिन सी मुंह में बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप खाली पेट नींबू पानी पी सकते हैं।

नींबू पानी पीने के नुकसान

नींबू में एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसी कारण ही अधिक मात्रा में नींबू पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। साथ ही नींबू में विटामिन सी भी प्रचूर मात्रा में होता है। विटामिन सी की अधिक मात्रा से भी कई प्रकार की समस्याएं पैदा हो जाती हैं। लेकिन नींबू पानी का सीमित मात्रा में किया गया सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें…कब्ज व मुंह के छालों से हैं परेशान तो खाएं यह फल

पेट संबंधी समस्याएं होने का खतरा

नींबू पानी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। अधिक मात्रा में नींबू पानी पीने से पेट से संबंधित समस्याएं पैदा हो सकती हैं। नींबू में भोजन को पचाने वाले तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए नींबू पानी का सेवन सावधानी से ही करें। अधिक सेवन से पेट में जलन व दर्द जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

खून में आयरन की मात्रा को बढ़ाए

शरीर को पोषक तत्वों व विटामिनस की जरूरत होती है लेकिन इनकी ज्यादा मात्रा शरीर के लिए हानिकारक भी हो सकती है। नींबू विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत हैं विटामिन सी शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है लेकिन शरीर में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होने पर आयरन की मात्रा भी बढ़ जाती है। आयरन की बढ़ी हुई मात्रा शरीर के लिए खतरनाक हो सकती है।

इसे भी पढ़ें…पुरानी से पुरानी कब्ज से मिलेगी राहत…बस एक बार खा लें यह चीज़

दांतों के लिए है नुकसानदायक

नींबू में पाए जाने वाले तत्वों को लेकर हुए एक अध्ययन में पाया गया है कि यह तत्व दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं। नींबू में मौजूद एसिड एनमल को कमजोर बनाता है। साथ ही नींबू में पाया जाने वाला सिट्रस एसिड दांतों की बाहरी परत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए अधिक मात्रा में नींबू पानी पीने से परहेज़ करना चाहिए।

एसिडिटी होने पर न करें सेवन

नींबू पानी पीने से पाचन तंत्र पर प्रभाव पड़ता है। जो लोग गैस या एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं, उन्हें नींबू पानी के सेवन से परहेज़ करना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से एसिडिटी की समस्या कम होने की बजाए और बढ़ सकती है।

मूत्र वर्धक

नींबू पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। लेकिन गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना नुकसानदायक हो सकता है। नींबू पानी को मूत्र वर्धक माना जाता है जिससे मूत्र संबंधी समस्या पैदा हो सकती है। अधिक मूत्र आने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। साथ ही शरीर में पोटैशियम की कमी होने का खतरा भी बना रहता है।

हड्डियों को करे कमज़ोर

नींबू पानी का अधिक सेवन हड्डियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है इससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। नींबू में पाए जाने वाले एसिड हड्डियों को कमज़ोर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें…ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं तो खाएं यह सब्ज़ी

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY