मोटापा कम करे, आंखों की रोशनी बढ़ाए यह सब्जी…

-विटामिन, आयरन युक्त पालक गुणों की खान
वनस्पति के तौर पर धरती पर अनमोल खजाना प्रकृति ने हमें प्रदान किया है। यदि हम इस खजाने के बारे थोड़ी सी भी जानकारी यदि सही ढंग से हासिल कर लें, तो कई तरह के रोगों का उपचार हम घर बैठे ही कर सकते हैं। या यूं कहें कि इस खजाने का लाभ उठा कर हम खुद ही डॉक्टर बन सकते हैं। आईए आपको बताएं कि गुणों की खान कही जाने वाली विटामिन, आयरन युक्त पालक से हम किस तरह से मोटापा को कम कर सकते हैं। इतना ही नहीं किस तरह से पालक के सेवन से आंखों की रोशनी को बढ़ाने के अलावा अन्य रोगों को अपने शरीर से दूर सकते हैं।

12वीं शताब्दी से हो रहा पालक का उपयोग
शीतऋतु की फसल पालक का 12वीं शताब्दी से अफ्रीका में उपयोग शुरु हुआ। जो धीरे-धीरे योरुप में पहुंच गया। ईसा के पूर्व इसके बारे चीन में भी इसके उपयोग की जानकारी है। चीन के बाद नेपाल में इसका प्रयोग बताया गया। पालक का वानस्पतिक नाम Spinacia oleracea है। पालक की पत्तियां व तने शाक के रूप में खाए जाते हैं। पालक में खनिज लवण तथा विटामिन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

पालक है गुणों की खान
सर्दियों के मौसम में सबसे स्वास्थ्यवर्धक सब्जी मानी जाती है। पालक में जो गुण पाये जाते है। वह अन्य किसी सब्जी में नहीं पाए जाते हैं। आमतौर पर पालक को केवल हिमोग्‍लोबिन बढ़ाने वाली स‍ब्‍जी माना जाता हैं। परंतु यह सच नहीं है। पालक में आयरन, विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, फाइबर भरपूर मात्रा में हैं। साथ ही पालक में कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन A, B और C भारी मात्रा में होता है।


शरीर में खून की कमी को करे दूर
पालक में आयरन की मात्रा बहुत अधिक होती है। पालक के सेवन से हिमोग्लोबिन बढ़ता है। खून की कमी से पीड़ित लोगों को पालक खाने से लाभ मिलता है।

 


गर्भवती महिलाओं को देता है लाभ
गर्भवती महिलाओं में आमतौर से फोलिक एसिड की कमी हो जाती है, इसकी कमी को दूर करने के लिए पालक का सेवन लाभदायक होता है। सबसे खास बात यह है कि पालक में पाया जाने वाला कैल्शियम बच्चों, बुजुर्गों के अलावा गर्भवती व स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए बहुत लाभदायक है। पालक का सेवन करने से स्तनपान करवाने वाली माताओं के स्तनों में अधिक दूध बनता है। जो बच्चे के विकास में अधिक मदद करता है।

इन्हें भी पढें….गले में मछली का कांटा फंस जाए तो करें इस रस का सेवन…
भूख बढ़ाने में करता है मदद
पालक हृदय संबंधी बीमारियों से लड़ने में मददगार है। पालक में पाए जाने वाले विटामिन सी क्षय होने से बचाता है। सलाद में इसको खाने से पाचनतंत्र मजबूत होता है। साथ ही भूख भी बढ़ती है।


बालों को झड़ने से रोकता है

पालक का सेवन केवल शरीर को ही स्वस्थ नहीं बनाता है। बल्कि बालों को झड़ने से भी रोकता है। जो लोग बाल गिरने की समस्‍या से परेशान हैं, उन्हें समुचित मात्रा में पालक का नियमित रुप से सेवन करना चाहिए। बाल झड़ने का मुख्य कारण आयरन की कमी होता है। जिसे पालक के सेवन से पूरा किया जा सकता है।

इन्हें भी पढे….जानिए क्यों कि जाती है पीपल के वृक्ष की पूजा ?
चेहरे की सुंदरता बढ़ाए, रुखापन करे कम
पालक त्‍वचा को रूखा होने से बचाता है। साथ ही चेहरे के कील मुहांसे मिटाने और त्‍वचा को स्‍वस्‍थ रखने में मददगार होता है। पालक का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे से झाइयां दूर हो जाती है। या पालक व गाजर के रस में थोड़ा सा नीबू कस रस को मिलाकर पीने से चेहरा सुंदर और कांतिमय होता है।

इन्हें भी पढें…..बाल होंगे काले, झड़ना होगा बंद.. फायदेमंद हैं यह पत्ते
मसल्स को दे मजबूती
शरीर को गठीला और मसल्‍स को मजबूत करने के लिए पालक का सेवन बेहद लाभदायक है। पालक में मौजूद अजैविक नाइट्रेट मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है।

पालक के सेवन से मोटापा करें दूर
पालक के रस को यदि गाजर के रस में मिला कर पीया जाए, तो इससे शरीर की चर्बी कम होने लग जाती है। इसके अलावा पालक के रस में नींबू का रस मिलाने से भी मोटापा दूर होता है।

 

पथरी को कणों में तब्दील कर बाहर निकाले
पालक का काढ़ा बनाकर इसके सेवन से पथरी पिघल कर मूत्र के साथ कणों के रुप में बाहर निकल जाती है। सुबह सवेरे आधा गिलास कच्‍चे पालक का रस पीने से कब्‍ज की समस्‍या समाप्त हो जाती है। आंतों के रोगों में पालक की सब्‍जी खाने से मदद मिलती है।


पालक बढाए आंखों की रोशनी
पालक आंखो के लिए काफी अच्छी होती है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती हैं। पालक का सेवन आंखों के लिए एक वरदान है। आंखों की रोशनी को बढाने के लिए गाजर व टमाटर के रस को समान मात्रा में पालक जूस में पीना चाहिए।

चेहरे की झुर्रियों को करे कम
पालक के सेवन से चेहरे की झुर्रियां दूर हो जाती है। पालक के रस को नींबू के रस में ग्लीसरिन के साथ सोने के समय मिला कर लगाने से लाभ मिलता है। इसका पेस्ट लगाने से भी मदद मिलती है। साथ ही फोड़े व फुंसी को समाप्त करने के लिए पालक का सेवन लाभदायक होता है।

प्रदीप शाही

LEAVE A REPLY