मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मोगा के 100 वर्षीय हरबंस सिंह के सब्र और मेहनत को नमन किया

मोगा, 17 जुलाई (000) पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज मोगा के 100 वर्षीय हरबंस सिंह के धैर्य और कड़ी मेहनत की सराहना की, जो इस उम्र में अभी भी अपने और अपने पोते-पोतियों के लिए सब्जी बेच कर अपना गुजर बसर कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हरबंस सिंह को तत्काल 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और उनके पोते-पोतियों को शिक्षा की सुविधा देने की भी घोषणा की।

फैटी लीवर ठीक करने के लिए क्या, कैसे और कितना खाएं ? || dr vijata || fatty liver ||

मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने सोशल मीडिया के माध्यम से इसका खुलासा करते हुए इस बात पर भी प्रसन्नता व्यक्त की कि हरबंस सिंह की मदद के लिए कई स्थानीय गैर सरकारी संगठन भी आगे आए हैं। गौरतलब है कि हरबंस सिंह की इस कहानी के वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की।

y इस चीज का दान दिला सकता है बहुत सारा पैसा

ज्ञात हो कि 100 वर्षीय हरबंस सिंह आज भी अपने मृत बेटे के बच्चों की परवरिश के लिए रेहड़ी पर प्याज और आलू बेचते हैं। कुछ साल पहले अपने एक बेटे की मौत और अपनी बहू द्वारा बच्चों को कथित तौर पर छोड़ने के बाद, हरबंस सिंह अपने पोते और पोती की देखभाल करने की जिम्मेदारी को पूरी लगन से निभा रहे हैं। उसका एक बेटा फल बेचता है लेकिन अपने परिवार से अलग रहता है।

आंदोलन में पहुंचा गायक बब्बू मान फिर किया बड़ा ऐलान ! किसान नेता भी हुए हैरान !

हरबंस सिंह का कहना है कि उनका परिवार लाहौर जिले के सराय थानेवाला गांव से ताल्लुक रखता था और बंटवारे के समय भारत आया था जब वह 27 साल के थे। लगभग चार दशक पहले मोगा में बसने के बाद उन्होंने एक छोटा सा काम किया और सब्जियां बेचना शुरू कर दिया। वह मोगा के अमृतसर रोड पर मुख्य रूप से प्याज बेचते हैं।

-Nav Gill

LEAVE A REPLY