मीत हेयर ने जूनियर एशियन वॉलीबाल चैंपियनशिप के उप विजेता जोशनूर ढींडसा को मिलकर की हौंसला अफ़ज़ायी

चंडीगढ़: पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बहरीन में बीते दिनों सम्पन्न हुई जूनियर एशियन वॉलीबाल चैंपियनशिप में उप विजेता रही भारतीय वॉलीबाल टीम के अहम खिलाड़ी जोशनूर ढींडसा को निजी तौर पर मिलकर मुबारकबाद देते हुये हौंसला अफ़ज़ायी की।
Joint Pain का पक्का इलाज, बिना side effects, बिना ऑपरेशन/ घुटनों के दर्द को कहेंगे अलविदाf
आज यहाँ चंडीगढ़ में अपनी रिहायश पर जोशनूर ढींडसा को मुलाकात करते हुये खेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन राज्य सरकार फिर पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए निरंतर कोशिशें कर रही है। जोशनूर जैसे उभरते खिलाड़ी राज्य का भविष्य है। उन्होंने कहा कि इस खिलाड़ी को आगे बढ़ने के लिए खेल विभाग की तरफ से हर तरह का सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जोशनूर की प्राप्ति छोटी उम्र के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। खेल मंत्री ने उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।
khulasa news ka : लाखों लोग जाने-अनजाने में करते हैं ये काम, बड़ा खुलासा
मीत हेयर ने कहा कि खेल विभाग नयी खेल नीति भी बना रहा है जिसके अंतर्गत प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे लेजाने, बड़े खिलाड़ियों के सम्मान और खिलाड़ियों की नौकरी सम्बन्धी हर पक्ष कवर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ‘‘खेडां वतन पंजाब दिया’’ एक शुरुआत है और राज्य में खेल समर्थकी माहौल सृजित करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।
2 चीज करेंगी Sugar Level, Cholesterol, Blood Pressure, BP Control || Dr. Biswaroop Roy Chowdhury
ज़िक्रयोग्य है कि भारत ने जूनियर एशियन वॉलीबाल चैंपियनशिप में 28 वर्षों के बाद कोई पदक जीता है। टीम का अहम खिलाड़ी जोशनूर ढींडसा मानसा का रहने वाला है जोकि पब्लिक कालेज समाना में बी. ए. भाग दूसरा का विद्यार्थी है। जोशनूर इससे पहले सीनियर एशिया कप में भी भारत की नुमायंदगी कर चुका है। मीत हेयर ने इस मौके पर जोशनूर के पिता सुखविन्दर सिंह ढींडसा, उसके कोच चमन सिंह और पब्लिक कालेज समाना के प्रिंसिपल डा. जतिन्दर देव को भी बधाई दी।

LEAVE A REPLY