मानव शरीर से जुड़ी हैरान करने वाली बातें, जो 99 प्रतिशत लोग नहीं जानते

धर्मेन्द्र संधू

मानव शरीर पंच तत्वों से मिलकर बना है। अगर इंसान के अंदरूनी अंग पूरी तरह से काम करते हों तभी वह जीवित या स्वस्थ रह सकता है। मानव शरीर से जुड़े कुछ ऐेसे दिलचस्प तथ्य हैं, जिनसे आम इंसान पूरी तरह से अंजान है।

इसे भी देखें…कहीं आपकी खांसी अस्थमा asthma की दस्तक तो नहीं? समय रहते कैसे करें पहचान इस pollution में

इंसान के सभी अंग एक सिस्टम या प्रणाली के अधीन अपना काम करते हैं या यूं कहें कि इंसान का शरीर एक मशीन या इंजन की तरह ही काम करता है तो गलत नहीं होगा। इंसानी शरीर के अंग लीवर, फेफड़े, दिल, गुर्दे आदि अगर सही ढंग से काम करते हैं तो इंसान सेहतमंद रहता है। इनमें से कोई भी अंग अपना काम करना बंद कर दे तो इंसान की मौत हो सकती है। वैज्ञानिकों ने इंसानी अंगों से जुड़े कुछ तथ्य व इनके काम करने के कुछ ऐसे तरीके बताएं हैं जिन्हें सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

शरीर व अंगों से जुड़े दिलचस्प तथ्य

भोजन

जीवित रहने के लिए भोजन सबसे मुख्य जरूरत है। लेकिन आप नहीं जानते कि एक इंसानी अपने पूरे जीवन में से 5 साल भोजन करने में निकाल देता है। इंसान अपने पूरे जीवन काल में अपने वजन से 7 हजार गुणा ज्यादा भोजन कर लेता है।

इसे भी देखें…घर में लगाएं यह पेड़ …दिनों में हो जाएंगे जवान

मुंह में नमी व भोजन

इंसान के मुंह में रो़जाना 1.7 लीटर के करीब लार पैदा होती है। यह लार जीभ की तकरीबन 10000 स्वाद ग्रंथियों को नम रखती है। यह लार ही भोजन को पचाने में मदद भी करती है।

खून करता है लाखों किलोमीटर का सफर

शरीर में खून का प्रवाह व संचार होना अति आवश्यक है। एक स्वस्थ इंसान के शरीर में लगभग 5.6 लीटर खून होता है। यह खून केवल 20 सेकेंड में ही पूरे शरीर का एक चक्कर काट लेता है। इंसान के शरीर में खून लाखों किलोमीटर का सफर करते हुए, चक्कर लगाता है। अगर किलोमीटर के हिसाब से देखा जाए तो एक दिन में खून शरीर में 1,92,000 किलोमीटर का सफर करता है।

इसे भी देखें…सर्दी का असर होगा बेअसर, खाने में शामिल करें ये चीज़ें….

दिल

आप पूरी तरह से सेहतमंद हैं इसका अंदाज़ा दिल की धड़कन से लगाया जा सकता है। अकसर डाक्टर भी व्यक्ति की सेहत व रोगों का पता दिल की धड़कन को चेक करके ही लगाते हैं। सेहतमंद इंसान का दिल प्रति दिन 1 लाख बार धड़कता है। अगर पूरे साल के बारे में बात की जाए तो इंसानी दिल 3 करोड़ बार से भी अधिक बार धड़कता है। दिल एक पंप की तरह काम करते हुए पूरे शरीर में खून को पहुंचाता है। इस पम्पिंग सिस्टम का प्रेशर इतना तेज़ होता है कि अगर दिल शरीर के बाहर काम करे तो यह खून को 30 फुट तक उछाल दे।

कोशिकाएं

जिस गति से शरीर में कोशिकाओं का निर्माण होता है, उस गति से तो दुनिया की कोई फैक्टरी भी किसी उत्पाद का निर्माण नहीं करती। आपको यह सुनकर हैरानी होगी कि मानव शरीर में प्रति सेकंड 2.5 करोड़ के करीब नई कोशिकाओं का निर्माण होता है। इसके अलावा अगर रक्त कोशिकाओं के उत्पादन की बात की जाए तो प्रति दिन 200 अरब से भी अधिक रक्त कोशिकाएं बनती हैं और साथ ही शरीर में 2500 अरब के करीब रक्त कोशिकाएं मौजूद रहती हैं। अगर वैज्ञानिकों की मानें तो एक बूंद खून में तकरीबन 25 करोड़ कोशिकाएं पाई जाती हैं।

इसे भी देखें…बच्चेदानी में गांठ या रसौली हमेशा कैंसर नहीं होता! uterus और pregnancy में कौनसी समस्याएं…

फेफड़े

शरीर का महत्वपूर्ण अंग फेफड़े ही सांस लेने में सहायता करते हैं। लेकिन आप सोच भी नहीं सकते कि हमारे फेफड़े पूरे दिन में कितनी हवा खींचते हैं। आप को यकीन नहीं होगा कि इंसान के शरीर के फेफड़े प्रति दिन 20 लाख लीटर हवा को फिल्टर यानि शुद्ध करने का काम करते हैं।

नाक है बेहतरीन एयर कंडीशनर

इंसानी नाक को प्राकृतिक एयर कंडीशनर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यह एयर कंडीशनर ही गर्म हवा को ठंडा करके और ठंडी हवा को गर्म करके फेफड़ों तक पहुंचाने का काम करता है। साथ ही जब इंसान छींक मारता है तो उस समय बाहर निकलने वाली हवा की गति 166 से 300 किलोमीटर प्रति घंटा के करीब होती है। कोई भी इंसान आंखें खोलकर छींक नहीं मार सकता।

इसे भी देखें…बड़े काम के हैं इस पेड़ के पत्ते…खाने से कई रोग होते हैं जड़ से खत्म

आंखें

इंसानी आंखों के आगे दुनिया भर के कैमरे व दूरबीनें फेल हो जाती हैं। आंखों की रंगों को पहचानने की क्षमता गज़ब की है। इंसानी आंखें एक करोड़ के करीब रंगों में छोटे से छोटा अंतर करने में समर्थ होती हैं।

शरीर का तंत्रिका तंत्र या प्रणाली

इंसान के दिमाग में 100 अरब के करीब तंत्रिका कोशिकाएं पाई जाती हैं। यह तंत्रिका प्रणाली जिस गति से शरीर के अन्य हिस्सों तक निर्देश पहुंचाती है, उसका आप अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते। वैज्ञानिकों के अनुसार तंत्रिका तंत्र 400 किलोमीटर प्रति घंटा की सपीड से शरीर के विभिन्न भागों तक जरूरी निर्देश पहुंचाने का काम करता है।

दांत व नाखून

जैसे शरीर के अन्य हिस्से टूटने या खराब होने पर धीरे-धीरे खुद ही ठीक होने की क्षमता रखते हैं। इसके उल्ट इंसान के दांत टूटने या खराब होने के बाद दोबारा ठीक नहीं होते। हालांकि इंसानी दांत काफी हद तक मज़बूत होते हैं। इसके साथ ही इंसान के नाखूनों से जुड़ी खास बात है कि हाथ के अंगूठे का नाखून अन्य नाखूनों की तुलना में बहुत धीमी गति से बढ़ता है और मिडल फिंगर का नाखून सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ता है।

इसे भी देखें…50 % बीमारियों का इलाज आपके हाथ में, कैसे बचें और कैसे रहें सेहतमंद,

शरीर में बैक्टीरिया

इंसान के शरीर में इतने बैक्टीरिया होते हैं जिनके बारे में सुनकर आप सोच में पड़ जाएंगे। वैज्ञानिकों का मानना है कि इंसान के वजन का 10 फीसदी भाग बैक्टीरिया के कारण ही होता है। इंसान की एक वर्ग इंच त्वचा में 3 करोड़ के करीब बैक्टीरिया पाए जाते हैं।

बाल

इंसान के बाल सारी उम्र बढ़ते रहते हैं लेकिन पुरुषों की दाढ़ी के बाल सिर व अन्य हिस्सों की तुलना में तेज़ी से बढ़ते हैं। जहां तक बात बालों के टूटने-झड़ने की है, एक सामान्य इंसान के रोजाना 80 के करीब बाल टूट जाते हैं।

इसे भी देखें…रीढ़ की हड्डी की सभी समस्याएं हो सकती हैं दूर – डा. टाइगर

LEAVE A REPLY