भारत सरकार की राजकोषीय हुण्डियों का नीलामी कैलेण्डर

1 APRIL 2021,

भारत सरकार की नकदी की स्थिति की समीक्षा करने के पश्चात, भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक से परामर्श कर जून, 2021 को समाप्त तिमाही में राजकोषीय हुण्डियों के निर्गमन के लिए निम्नानुसार राशियां अधिसूचित करने का निर्णय लिया हैः

पेट की सभी बीमारियों में होगा तुरंत आराम || Abdomen pain || Dr. AK Jain ||

राजकोषीय हुण्डियों की नीलामी हेतु अधिसूचित राशि (1 अप्रैल, 2021 – 30 जून, 2021)

(करोड़ रुपए)

नीलामी की तिथि 91 दिवसीय 182 दिवसीय 364 दिवसीय कुल
07 अप्रैल, 2021 15,000 15,000 6,000 36,000
12 अप्रैल, 2021 15,000 15,000 6,000 36,000
20 अप्रैल, 2021 15,000 15,000 6,000 36,000
28 अप्रैल, 2021 15,000 15,000 6,000 36,000
05 मई,  2021 15,000 15,000 6,000 36,000
12 मई,  2021 15,000 15,000 6,000 36,000
19 मई,  2021 15,000 15,000 6,000 36,000
25 मई,  2021 15,000 15,000 6,000 36,000
02 जून,  2021 15,000 15,000 6,000 36,000
09 जून,  2021 15,000 15,000 6,000 36,000
16 जून,  2021 15,000 15,000 6,000 36,000
23 जून,  2021 15,000 15,000 6,000 36,000
30 जून,  2021 15,000 15,000 6,000 36,000
कुल 195,000 195,000 78,000 468,000

 

भारत सरकार/भारतीय रिजर्व बैंक, सरकार की आवश्यकताओं, उभरती बाजार दशाओं और अन्य संबद्ध कारकों को ध्यान में रखते हुए अधिसूचित राशि के संशोधन और राजकोषीय हुंण्डियों की नीलामी के समय निर्धारण में अपनी लोचशीलता बनाए रखेगी/रखेगा। अत:, परिस्थितियों के अनुसार, जिसमें बीच में पड़ने वाले अवकाश जैसे कारण भी शामिल होंगे, इस कैलेण्डर में परिवर्तन किया जा सकेगा। यदि ऐसे कोई परिवर्तन हों, तो नियमित प्रेस विज्ञप्तियों के माध्यम से इनकी सूचना दी जाएगी।

राजकोषीय हुण्डियों की नीलामी, भारत सरकार द्वारा जारी सामान्य अधिसूचना सं.-एफ 4(2)-डब्ल्यू एंड एम/2018,  दिनांक 27 मार्च, 2018, समय-समय पर यथासंशोधित, में विनिर्दिष्ट शर्तों के अध्यधीन होगी।

-NAV GILL

LEAVE A REPLY