भारत में रहता है विश्व का सबसे बड़ा परिवार, गिन्नीज बुक में दर्ज है नाम

-181 सदस्य रहते है एक साथ
भारत को यदि अजूबों का देश कहा जाए, तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। क्या आप जानते हैं कि विश्व का सबसे बड़ा परिवार भारत में रहता है। सबसे खास बात यह है कि इस परिवार का नाम गिन्नीज बुक में भी दर्ज है। आईए, आज आपको इस परिवार के बारे विस्तार से जानकारी प्रदान करते हैं कि यह परिवार किस राज्य में और कहां रहता है। इस परिवार में कुल कितने सदस्य हैं।

इसे भी देखें….बिना मंजूरी के भारत में इन जगहों पर है ‘नो एंट्री’

कहां रहता है विश्व का सबसे परिवार ?
मिजोरम की राजधानी आईजोल के पास बख्तवांग गांव है। जहां पर एक चार मंजिला मकान में विश्व के सबसे बड़ा परिवार एक साथ रहता है। यह परिवार चाना के नाम से जाना जाता है। गिन्नीज बुक में नाम दर्ज होने के चलते यह परिवार इस इलाके के लिए एक विशेष पहचान बन चुका है।

इसे भी देखें….विश्व प्रसिद्ध है काला जादू के लिए यह गांव, हर घर में होता है काला जादू…

परिवार में कुल कितने सदस्य है ?
वख्तवांग गांव रहने वाले इस चाना परिवार का मुखिया जियोना चाना है। इस परिवार में कुल 181 सदस्य रहते हैं। जिसमें मुखिया चाना की 39 पत्नियां, 94 बच्चे, 14 बहुएं, 33 पोते व पोतियां रहती है। यह समूचा परिवार एक ही मकान में रहता है। जिओना एक ऐसे संप्रदाय से संबंध रखता है, जो अपने सदस्यों को असीमित शादी की अनुमति प्रदान करता है।

इसे भी देखें…..यहां पर बजरंग बली अपने पुत्र संग हैं विराजमान….

 

एक ही किचन में बनता है समूचे परिवार का भोजन
इस परिवार के सभी सदस्यों के लिए एक ही किचन में खाना पकाया जाता है। सभी सदस्य एक ही डायनिंग हॉल में बैठकर खाना खाते हैं। एक बड़े डायनिंग हाल में 50 टेबलों पर सभी सदस्यों को खाना परोसा जाता है। जबकि छोटे बच्चों को जमीन पर बिठा कर खाना परोसा जाता है। जियोना की पत्नियां खाना बनाने का काम करती है। जबकि मकान की साफ सफाई का जिम्मा बहुओं के पास हैं।

इसे भी देखें….हनुमान जी ने क्यों धारण किया था पंचमुखी रुप…

100 कमरों वाला चार मंजिला मकान
जियोना के 100 कमरों वाले चार मंजिला इस मकान को छौन थर रन (न्यू जेनरेशन होम) के नाम से जाना जाता है। जिसमें जियोना के 167 सदस्य एक साथ रहते हैं। कपड़े धोने का काम परिवार के सभी सदस्य मिल कर करते हैं।


इसे भी देखें…..आखिर कौन सा जीपीएस था आर्यो के पास
किचन में यह समान रोजाना आता है प्रयोग में
जियोना के 181 सदस्यों के इस परिवार के लिए किचन में प्रतिदिन भारी भरकम राशन का प्रयोग होता है। जानकारी के अनुसार प्रतिदिन 130 किलोग्राम से ज्यादा अनाज और सब्जियां बनती है। एक दिन के राशन में 45 किलोग्राम चावल, 25 किलोग्राम दाल, 20 किलोग्राम फल, 30 से 40 मुर्गों के अलावा 50 अंडों की जरूरत पड़ती है।

इसे भी देखें…..एक ऐसा मंदिर जिसमें रात को रुकना मना है…इंसान बन जाता है पत्थर

प्रदीप शाही

LEAVE A REPLY