भारतीय रिज़र्व बैंक ने धान के खऱीद सीज़न के लिए नकद कजऱ् हद की सीमा दूसरी बार नवंबर के अंत तक बढ़ाई

चंडीगढ़, 13 नवंबर:

भारतीय रिज़र्व बैंक नेे आज धान के चल रहे खरीद सीज़न के लिए पंजाब के लिए नकद कजऱ् हद (सी.सी.एल.) की समय सीमा दूसरी बार नवंबर के आखिऱ तक बढ़़ा दी गई है जो अब बढ़ कर 44,028 करोड़ रुपए हो गई है जि़क्रयोग्य है कि मौजूदा खरीफ की फ़सल के मंडीकरण सीजन, 2020-21 के दौरान धान की खऱीद पिछले साल के 150.46 लाख मीट्रिक टन के खरीद के आंकड़े को पार कर चुकी है और आज तक 192.72 तक पहुँच चुकी है, जिसमें 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।

आंखों की रोशनी को तेज करने का अचूक उपाय || Dr. Naveen Kumar |

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने 13 नवंबर को 8475.39 करोड़ रुपए की नकद कजऱ् हद (सीसीएल) नवंबर, 2020 के अंत तक बढ़ा दी है। एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार इसके साथ नवंबर अंत तक मंज़ूर की गई 35,552.61 करोडरुपए की सीमा बढ़ कर इस महीने के अंत तक 44,028 करोड़ रुपए हो गई है।

बिना दवाई के अब केवल हाथ लगाने से दांत दर्द होगा दूर, जानें तरीका || Dr. A. K Jain ||

खरीफ की फ़सल का मंडीकरण सीज़न-2020 के मंडीकरण सीजन के लिए नए खाते-7 अधीन धान की खऱीद के लिए समय सीमा में की गई वृद्धि इस शर्त के साथ जोड़ा गया है कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय से भारतीय संविधान की धारा 293 (3) के अंतर्गत सहमति पत्र पंजाब सरकार द्वारा सौंपे जाने के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फंड जारी करेगी और इसके अलावा राज्य सरकार यह यकीनी बनाएगी कि इसके सभी अनाज क्रेडिट खातों का नियमों के अनुसार मुकम्मल भुगतान किया जाए।

-Nav Gill

LEAVE A REPLY