बड़े काम के हैं इस पेड़ के पत्ते…खाने से कई रोग होते हैं जड़ से खत्म

आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम में पाए जाने वाले पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आम गुणों का खज़ाना है तो इसके पत्ते कितने फायदेमंद होंगे। जी हां आम के पत्ते भी कई प्रकार की सेहत समस्याओं में लाभकारी सिद्ध होते हैं। आम के पत्तों का इस्तेमाल धार्मिक अनुष्ठानों व पूजा-पाठ में भी किया जाता है।

इसे भी देखें…इन कारणों से आपका लीवर हो सकता है खराब…हो जाएं सावधान

कैसे करें आम के पत्तों का सेवन

आम के पत्तों का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है। आम की छोटी-छोटी पत्तियों को धोकर चबाकर खा सकते हैं। आम के बड़े पत्तों के छोटे-छोटे हिस्से करके भी खाए जा सकते हैं। आम के ताज़ा पत्तों का रस निकालकर भी पी सकते हैं। इसके अलावा आम के पत्तों को सुखाकर पाउडर भी बनाया जा सकता है। इस पाउडर को रोजाना एक ग्लास पानी में मिला कर पीने से कई सेहत समस्याएं दूर होती हैं।

आम के पत्तों के फायदे

पेट की समस्याएं होती हैं दूर

आजकल हर कोई पेट की समस्या से परेशान है। आम के पत्तों में पेट की समस्याओं से राहत दिलाने वाले गुण पाए जाते हैं। इसके लिए आम के पत्तों को पूरी रात पानी में भिगोकर रखें और सुबह उठकर इस पानी को पी लें। इससे पेट की जलन, गैस व एसिडिटी आदि समस्याएं दूर होती हैं।

इसे भी देखें…बवासीर से राहत पाने का अचूक उपाय…घर बैठे आजमाएं यह आसान तरीका

शुगर के रोग में हैं फायदेमंद

शुगर यानि डाइबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए आम के पत्ते बेहद फायदेमंद होते हैं। आम के पत्तों में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो ब्लड-शुगर के लेवल को नियंत्रित रखते हैं। जिससे इंसुलिन का उत्पादन बढ़ता है। लेकिन फिर भी जिन लोगों का शुगर लेवल कम या ज्यादा रहता है उन्हें डाक्टर की सलाह से ही आम के पत्तों का सेवन करना चाहिए।  शुगर के रोगी आम की पत्तियों को धूप में सुखाकर उनका पाउडर बनाकर भी खा सकते हैं। रोजाना एक चम्मच आम की पत्तियों का पाउडर खाने से फायदा होता है।

अस्थमा की समस्या में देते हैं आराम

अस्थमा रोगियों के लिए भी आम के पत्तों का सेवन काफी लाभदायक है। आम के पत्तों को अच्छी तरह से साफ करके पानी में उबाल लें। अस्थमा के रोग में रोज़ाना इस काढ़े का सेवन करने से आराम मिलता है। 

किडनी और लीवर को रखते हैं स्वस्थ

आम के पत्तों में किडनी और लीवर को स्वस्थ रखने वाले गुण पाए जाते हैं। लीवर व किडनी से सम्बंधित समस्याओं व रोगों से बचने के लिए रोजाना आम के पत्ते खाने चाहिए। गुर्दे की पथरी से राहत पाने के लिए रोजाना आम की पत्तियों के पाउडर को पानी के साथ पीने से पत्थरी की समस्या में आराम मिलता है।

कोलेस्ट्रॉल को करते हैं कम

आम के पत्तों में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने वाले तत्व भी पाए जाते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने व सही रखने के लिए आप नियमित रूप में किसी भी तरीके से आम के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं।

इसे भी देखें…मोम की तरह पिघलेगी फैट, देखते ही देखते मोटापा होगा कम, बस पानी में मिलाएं यह चीज़

खांसी में मिलता है आराम

खांसी होने पर भी आम के पत्ते दवाई की तरह काम करते हैं। इसके लिए आम के पत्तों को पानी में डालकर उबाल लें। इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला लें। उबलने के बाद तैयार हुए काढ़े का सेवन करने से खांसी में आराम मिलता है।

हिचकी को करते हैं दूर

बार-बार हिचकी आने की समस्या से आम के पत्ते छुटकारा दिलाते हैं। इसके लिए आम के पत्तों का काढ़ा बनाकर गरारे करने से फायदा होता है।

आँखों के लिए हैं गुणकारी

आंखों की समस्याओं में भी आम के पत्तों का सेवन किया जा सकता है। आम के पत्तों में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए आंखों की समस्याओं व रोगों से बचने के लिए आप आम के पत्तों का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी देखें…खून की कमी होगी दूर…शुगर का लेवल रहेगा सही…रोजाना करें इसका सेवन

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY