ब्रह्माण्ड की सबसे जटिल और रहस्यमयी चीज : मनुष्य के पास

मस्तिष्क ,सिर , दिमाग इन सभी नामो से हम परिचित है | दिमाग शरीर के विभिन्न अंगो के कार्यों का नियंत्रण एवं नियमन करता है। इसीलिए इसे शरीर का मालिक अंग भी कहा जाता हैं। इसका मुख्य कार्य ज्ञान, बुद्धि, तर्कशक्ति, स्मरण, विचार निर्णय, व्यक्तित्व आदि का नियंत्रण करना है| मनुष्य के यानि हमारे दिमाग का वजन लगभग 1500 ग्राम तक होता है | हमारा दिमाग 75% से ज्यादा पानी से बना होता है | दिमाग 5 साल की उम्र तक 95% बढ़ता है और 18 तक पहुँचते-पहुँचते 100% विकसित हो जाता है ओर उसके बाद बढ़ना रुक जाता है | 

बड़े , बुजुर्ग बच्चो को पढ़ने और बोलने पर ज्यादा जोर देते है क्योकि ऐसा करने से बच्चे का दिमाग ज्यादा विकिसित होता है | जो बच्चे पाँच साल की उम्र से पहले दो भाषाएँ सीखते हैं, उनके दिमाग की संरचना थोड़ी सी बदल जाती है और अधिक विकिसित हो जाती है | दिमाग का दाया भाग आपके शरीर की बायीं तरफ को; जबकि दिमाग का बायां भाग आपके शरीर की दायीं तरफ को नियंत्रित करता है | जब आप किसी भी व्यक्ति का चेहरा गौर से देखते हैं तो आप अपने दिमाग के दाएं भाग उपयोग करते हैं |  

मानव का दिमाग कंप्यूटर से भी ज्यादा तेज प्रतिक्रिया करता है | दिमाग में 1,00,000 मील लंम्बी रक्त वाहिकाएँ होती हैं | दिमाग में हर दिन औसतन 60,000 विचार आते हैं | मानव दिमाग के अंदर एक सैकेंड में 1 लाख रसायनिक प्रतिक्रियायें होती हैं | दिमाग शरीर का लगभग 2% है परन्तु यह कुल ऑक्सीजन का 20% खपत करता है और खून भी 20% उपयोग करता है | हँसते समय हमारे दिमाग के लगभग 5 हिस्से एक साथ कार्य करते हैं |

इन्हें भी पढ़ें…बचपन से बुढ़ापे तक की बीमारियों से बचने का एक मात्र उपाय

जब आप जाग रहे होते हैं तब आप का दिमाग 10 से 23 वाट तक की बिजली उर्जा छोड़ता है जो कि एक बिजली के बल्ब को भी चला सकती है | 

30 साल की आयु के बाद हमारा दिमाग सुकड़ने लगता है | हमारे दिमाग में दर्द की कोई भी नस नहीं होती, इस लिए वह कोई दर्द महसूस नहीं करता | एक जिन्दा दिमाग बहुत नर्म होता है और इसे चाकू से आसानी से काटा जा सकता है| वैज्ञानिक मानते हैं कि ब्रह्माण्ड में सबसे जटिल और रहस्यमयी चीज अगर कोई है तो वह है मनुष्य का दिमाग |

-वंदना

LEAVE A REPLY