बर्ड फ़्लू सम्बन्धी निगरानी बढ़ाने के लिए आर.डी.डी.एल. में कोविड-19 टेस्टिंग अस्थाई रूप से स्थगित की-बलबीर सिद्धू

चंडीगढ़, 10 जनवरी:

एवियन इनफ्लूएन्ज़ा (बर्ड फ़्लू) सम्बन्धी निगरानी बढ़ाने की ज़रूरत के मद्देनजऱ पंजाब सरकार ने ऐसे संदिग्ध मामलों की जांच, पशु पालन विभाग की रीजऩल डिसीज़ डायग्नौस्टिक लैबोरेट्री (आर.डी.डी.एल.), जालंधर में करने का फ़ैसला लिया है, जहाँ पहले कोविड-19 के टैस्ट किए जा रहे थे।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि बर्ड फ़्लू के लिए टेस्टिंग बढ़ाने के लिए आर.डी.डी.एल. में कोविड-19 टेस्टिंग अस्थाई रूप से स्थगित कर दी गई है, क्योंकि एक घंटे की दूरी पर कोविड-19 टेस्टिंग की उपयुक्त सामथ्र्य उपलब्ध है।

क्यों होते हैं लोग जीवन में असफल? जिन्दगी बदल देगी ये वीडियो || PK Khurana ||

उन्होंने बताया कि बर्ड फ़्लू का ख़तरा टलने के उपरांत आर.डी.डी.एल. में कोविड-19 टेस्टिंग फिर से शुरू हो जायेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आर.डी.डी.एल. के बैकलॉग में टेस्टिंग के लिए एक भी नमूना लम्बित नहीं है।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, श्री हुसन लाल ने कहा कि बर्ड फ़्लू फैलने के मद्देनजऱ इस सम्बन्धी सभी सिविल सर्जनों को हिदायतें पहले ही जारी की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि सिविल सर्जनों को पोल्ट्री/प्रवासी पक्षी आदि की किसी भी असाधारण मौत की जानकारी के लिए अपने सम्बन्धित जिलों में पशु पालन विभाग के साथ बाकायदा तालमेल करने के निर्देश दिए गए हैं और क्षेत्र में वैटलैंड्ज़ की नियमित निगरानी को यकीनी बनाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई संदिग्ध मानवीय केस सामने आता है तो और मामलों का पता लगाने के लिए प्रभावित क्षेत्र में महामारी एपीडैमीओलौजीकल (महामारी विज्ञान) निगरानी की जानी चाहिए।

विभिन्न लैबों में किये जा रहे टैस्टों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी मैडीकल कॉलेज अमृतसर, फऱीदकोट और पटियाला में कोविड-19 टेस्टिंग सामथ्र्य 7000 (कुल 21000) है।  गडवासू, पी.बी.टी.आई. और एफ.एस.एल. की टेस्टिंग सामथ्र्य क्रमवार 1600, 1500 और 1000 है। इसके अलावा राज्य में कई निजी लैबोरेट्रियों द्वारा कोविड-19 टेस्टिंग की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। मौजूदा समय में राज्य की टेस्टिंग सामथ्र्य 25,000 से 30,000 प्रतिदिन है।

आपकी नसों में भी होता है दर्द, आती है सूजन तो हो जाएं सावधान || Dr. Arun Sharma ||

श्री हुसन लाल ने आगे कहा कि फऱीदकोट में कोवीड-19 टेस्टिंग सामथ्र्य ज़रूरत से भी ज़्यादा हैै और यहाँ कोई बैकलॉग नहीं है। आर.डी.डी.एल. और फऱीदकोट समेत सभी लैब्स 24 घंटे के अंदर टैस्ट के नतीजे प्रदान करती हैं। इसके अलावा कोविड-19 टेस्टिंग के लिए आर.डी.डी.एल. के कार्यशील होने से पहले नमूने जालंधर से फऱीदकोट लैब में ही भेजे जाते थे।

गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने एवियन बर्ड फ़्लू के फैलाव के कारण पूरे राज्य को कंट्रोल्ड एरिया ऐलान दिया है और तुरंत प्रभाव से 15 जनवरी 2021 तक पंजाब में पोल्ट्री और प्रोसैस्ड न किये गए पोल्ट्री मीट समेत जीवित पक्षियों के आयात पर पूर्ण पाबंदी लगा दी है।

-NAV GILL

LEAVE A REPLY