फिट व खूबसूरत दिखने के लिए रोजाना करें… इस फल का सेवन

प्रकृति ने मानव को कई प्रकार के उपहारों से नवाजा है। इन उपहारों में फल भी आते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर यह फल शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही फल के बारे में बताने जा रहे हैं जो औषधीय गुणों का खजाना है। इस फल को हम कीवी के नाम से जानते हैं। कीवी फल का रंग हलका भूरा होता है और यह देखने में चीकू जैसा दिखता है। कीवी की पैदावार सबसे पहले चीन में होती थी, इसके बाद इसका उत्पादन न्यूजीलैंड में भी होने लगा। आज पूरी दुनिया में कीवी की पैदावार होती है। कीवी में विटामिन सी, के, ए और ई के अलावा एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, फाइबर और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें…इन औषधीय गर्म कुंड में स्नान करने से होते हैं रोग दूर

कीवी फल के सेवन के फायदे

पेट के रोगों को करे ठीक

पेट के रोगों व समस्याओं में कीवी फल खाना फायदेमंद रहता है। इसके सेवन से कब्ज, पेट के दर्द व बवासीर आदि रोगों में राहत मिलती है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो पाचन तंत्र को सही करता है जिससे कब्ज दूर होती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए

बढ़ती उम्र के साथ ही आंखों की रोशनी कम होने लगती है। एक अध्ययन में पाया गया है कि रोजाना कीवी खाने से आंखों के रोग खत्म होते हैं। इसमें विटामिन ए के साथ-साथ लूटीन और जियाजैंथिन नामक तत्व पाए जाते हैं जो आंखों संबंधी समस्याओं से बचाव करते हैं। 

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए

कीवी में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं । इसमें पाए जाने वाले विटामिनस और एंटी ऑक्सीडेंटस कई प्रकार के रोगों से बचाव करते हैं। इसके सेवन से तनाव दूर होता है, शरीर में ऊजा का स्तर सही बना रहता ह और अनिद्रा की समस्या दूर होती है। एनीमिया की समस्या में कीवी का सेवन करना लाभकारी रहता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व शरीर से आयरन को सोखने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें…इन रोगों से जल्द मिलेगा छुटकारा…अपनाएं ‘मड थेरेपी’

त्वचा के लिए है फायदेमंद

कीवी फल में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कीवी फल का नियमित सेवन करने से त्वचा स्वस्थ, सुन्दर, चमकदार व मुलायम बनती है। इसके सेवन से झुर्रियां भी कम होती हैं और चेहरे के कील-मुहांसे दूर होते हैं।

शुगर के लेवल को करे कंट्रोल

कीवी फल शुगर के रोग में भी फायदेमंद रहता हैै। इसके सेवन से खून में गलूकोज का स्तर सही रहता है। लेकिन फिर भी शुगर के रोगियों को इसका सेवन करने से पहले डाक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए।

जोड़ों के दर्द में दे आराम

जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए कीवी फल का सेवन करना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है। 

दिल के रोगों से करे बचाव

कीवी के सेवन से दिल के रोगों से बचाव होता है। इसमें पाए जाने वाले फाइबर और पोटैशियम दिल के रोगों से बचाव करते हैं। साथ ही इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रोल का स्तर भी सही बना रहता है। नियमित रूप में कीवी का सेवन करने से फालतू चर्बी जमा नहीं होती और साथ ही खून का थक्का जमने की संभावना भी कम हो जाती है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।

इसे भी पढ़ें…कब्ज से मिलेगा छुटकारा…सलाद में करें इसे शामिल

गर्भावस्था में है विशेष लाभदायक

गर्भावस्था में कीवी का सेवन करना विशेष लाभदायक रहता है। कीवी में भरपूर मात्रा में फोलिक एसिड पाया जाता है। इस फल को गर्भवती महिलाओं के लिए एक वरदान माना जाता है। गर्भावस्था के दौरान कीवी फल का सेवन करना गर्भवती महिलाओं व बच्चे के विकास में फायदेमंद सिद्ध होता है।

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY