पेट की गर्मी होगी दूर….मुंह के छालों से मिलेगा छुटकारा…भोजन में करें इसे शामिल

भारत के लोग शुरू से ही अच्छे खानेपीने के शौकीन रहे हैं। पूरे विश्व में भारतीय खाने की तारीफ की जाती है। साथ ही भारत में दूध का उत्पादन भी अधिक मात्रा  में होता है और दूध से बनने वाले उत्पादों की मांग हर समय रहती है। दूध से पनीर, दही, घी माखन इत्यादि पदार्थ बनाए जाते हैं। यह पदार्थ स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक उपयोगी हैं। इन पदार्थों में दही भी आता है। दही का सेवन खाने के साथ या अलग से भी किया जा सकता है। भारत में खाने के साथ दही में में प्याज, बूंदी या सब्ज़ियां डालकर बनाया गया रायता परोसा जाता है। दही में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिनस के अलावा  प्रोटीन, आयरन, लैक्टोज, फास्फोरस इत्यादि तत्व भी पाए जाते हैं। आज हम दही के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में चर्चा करेंगे।

इसे भी पढ़ें…कब्ज से मिलेगा छुटकारा…सलाद में करें इसे शामिल

दही के सेवन के फायदे

हड्डियों के लिए है फायदेमंद

दही कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है। कैल्शियम हड्डियों दांतों के लिए बेहद फायदेमंद है। नियमित रूप में दही का सेवन करने से हड्डियां और दांत मजबूत बनते हैं। जोड़ों के दर्द में भी दही का सेवन लाभदायक रहता है। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए दही को हींग का तड़का लगाकर खाने से फायदा होता है।

पाचन तंत्र को करे ठीक

दही का नियमित रूप में सेवन करने से पाचन तंत्र संबंधी समस्याओं से निजात मिलती है। दही के सेवन से खून की कमी दूर होती है और पाचन शक्ति बढ़ती है। भूख कम लगने पर दही का सेवन करने से भूख लगने लगती है। साथ ही कब्ज़ की समस्या में भी दही खाने से फायदा होता है। इसके लिए दही में अजवाइन मिलाकर खाने से कब्ज़ की समस्या से छुटकारा मिलता है। 

आंतों के रोगों से करे बचाव

पेट की गर्मी और पाचन शक्ति को बढ़ाने के साथ ही दही का सेवन करने से आंतों के रोग होने की संभावना कम हो जाती है। एक अध्ययन में पाया गया है कि दही का नियमित सेवन रूप में करने से आंतों के रोगों से बचाव होता है।

इसे भी पढ़ें…इन रोगों से जल्द मिलेगा छुटकारा…अपनाएं ‘मड थेरेपी’

पेट की गर्मी को करे दूर

पेट की गर्मी को दूर करने के लिए दही का सेवन करने से लाभ होता है। दही का सेवन पेट के लिए रामबाण औषधि की तरह है। दस्त लगने पर भी चावल के साथ दही खाने से आराम मिलता है। पेट संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए दही में सेंधा नमक डालकर सेवन करना चाहिए। इसके अलावा दही की लस्सी बनाकर भी पी जा सकती है।

मुंह के छालों से दिलाए राहत

मुंह में छाले होने पर दही को मुंह के छालों पर लगाने से छाले जल्दी ठीक होते हैं। मुंह के छालों से जल्द राहत पाने के लिए दिन में दो बार दही या लस्सी का सेवन करना चाहिए क्योंकि छाले अकसर पेट की गर्मी या कब्ज के कारण होते हैं। दही के सेवन से पेट की गर्मी और कब्ज से छुटकारा मिलता है।

दिल गुर्दों के रोगों से करे बचाव

दही के सेवन से दिल और गुर्दों की कार्य क्षमता बढ़ती है। हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए रोजाना दही का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी सही रहता है और दिल और गुर्दों के रोगों से बचाव होता है।

इसे भी पढ़ें…आंखों की बढ़ेगी रोशनी…रोग होंगे दूर…रसोई में मौजूद है यह औषधि

त्वचा के लिए है फायदेमंद

दही खाने के कई फायदे हैं लेकिन दही का प्रयोग त्वचा को सुंदर चमकदार बनाने के लिए भी किया जाता है। चेहरे पर दही को फेस पैक की तरह लगाने से त्वचा मुलायम बनती है और दागधब्बे दूर होते हैं त्वचा में निखार आता है। इसके लिए दही में हल्दी बेसन मिलाकर लगाने से त्वचा का रूखापन दूर होता है।

बालों की समस्याओं को करे दूर

बालों में रूसी जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए दही को बालों की जड़ों में लगाने से फायदा होता है। इसके लिए दही में नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है। पुराने समय में बाल धोने के लिए दही का प्रयोग किया जाता था क्योंकि दही एक प्राकृतिक कंडीशनर की तरह काम करता है।

अनिद्रा की समस्या को करे दूर

अनिद्रा की समस्या में यानि नींद आने पर दही का सेवन करने से फायदा होता है। रात को नींद आने पर दही या छाछ का सेवन करने से भरपूर गहरी नींद आती है।

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY