पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने गुरु साहिब का लिया आशीर्वाद

पटियाला, 7 नवंबर:

पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा और शिरोमणि अकाली दल पार्टी की कोर कमेटी के मैंबर ने उन्हें पार्टी की ओर से जिला पटियाला का जरनैल नियुक्त करने पर आज अपने पार्टी सदस्यों के साथ गुरुदवारा श्री दुख निवारण साहिब में नतमस्तक होकर माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके उनके साथ पूर्व मेयर और अकाली नेता विष्णु शर्मा और पार्टी के अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे।

शूगर के रोग से ना घबराएं ,अब प्राकृतिक तरीके से मिलेगा छुटकारा || Acharya Mehul Shastri ||

सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसे पूरी लगन और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात कार्य किया जाएगा। इस मौके पूर्व मेयर विष्णु शर्मा ने उन्हें सिरोपा डालकर सम्मानित किया और उनके कार्य की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से बिल्कुल सही निर्णय लिया गया है तथा आगे चलकर भी सुरजीत सिंह रखड़ा पार्टी को ओर ऊंचाईयों पर लेकर जाएंगे।

बिना दवाई खाए दिनों में ठीक होगा Jaundice जान लें प्राकृतिक तरीका || Dr Sujata Arya ||

विष्णु शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में एक भी कार्य सही ढंग से नहीं किया, जिसका परिणाम उन्हें आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सुरजीत सिंह रखड़ा के साथ मिलकर वह नई योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। इस मौके पार्टी कार्यकर्ता अमनदीप शर्मा राजू ने भी सुरजीत सिंह रखड़ा का सिरोपा डालकर सम्मान किया और उन्हें उनकी इस नियुक्ति के लिए बधाई दी। इस मौके उनके साथ पूर्व पार्षद पवन नागरथ, दलबीर, पार्टी वर्कर अमनदीप शर्मा राजू, वरुण शर्मा, देवन शर्मा, जतिन शर्मा पूर्व पार्षद शारदा देवी, भूषण शर्मा, कुलदीप कंडोली, मदन लाल शर्मा, देवधन शर्मा, नवदीप सिंह थिंद, वरुण शर्मा, जतिन शर्मा, मनोज कुमार, प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद थे।

-Nav Gill

LEAVE A REPLY