पाचन तंत्र होगा ठीक…रोगों से होगा बचाव…करें इस फल का सेवन

प्रकृति ने मानव को कई प्रकार के फल, सब्ज़ियां और जड़ी-बूटियां दी हैं। फलों का सेवन हर उम्र के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद रहता है। इन फलों में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए जरूरी हैं। इन फलों में एक प्रमुख फल केला है जो पूरा साल उपलब्ध रहता है। आज हम आपको केले के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी देंगें।

खासकर केले का सेवन कसरत करने वाले या जिम जाने वाले लोगों द्वारा किया जाता है। क्योंकि इसके सेवन से वजन बढ़ता है। रोजाना दो केले खाने से कुछ दिनों में ही कमजोर व्यक्ति का वजन बढ़ने लगता है। केले को सबसे अधिक ऊर्जा प्रदान करने वाला फल कहा जाता है इसमें सबसे अधिक कैलोरीस पाई जाती हैं। केले का सेवन दो प्रकार से किया जा सकता है। इसे कच्चा भी खाया जा सकता है। वैसे मुख्य रूप से केले को पका कर ही खाया जाता है।

इसे भी पढ़ें…जोड़ों के दर्द से लेकर शरीर का हर दर्द होगा दूर… आजमाएं यह घरेलु नुस्खा

कब करें केले का सेवन

वैसे तो आप दिन में किसी भी समय में केला खा सकते हैं लेकिन केले का सेवन सुबह के समय करना चाहिए अगर केला खाने के बाद एक गिलास दूध पी लिया जाए तो अधिक फायदा होता है। आयुर्वेद के अनुसार भी केले का सेवन सुबह के समय ही सही रहता है। रात को केला नहीं खाना चाहिए।

केला खाने के फायदे

भूख को करे खत्म

केले का सेवन करने से भूख खत्म होती है। ज्यादा भूख लगने पर 2-3 केले खाने से भूख मिट जाती है। इसके सेवन से शरीर के लिए आवश्यक ऊर्जा पूरी हो जाती है। खासकर व्रत के दौरान व सफर के दौरान भी केले का सेवन किया जा सकता है। 

कब्ज से दिलाए निजात

केले में भरपूर मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है। इसके सेवन से कब्ज़ से राहत मिलती है। कब्ज़ से निजात पाने के लिए इस्बगोल के बुरादे और दूध के साथ केला खाने से फायदा होता है।

इसे भी पढ़ें…सेहतमंद रहना है तो… जान लीजिए ‘दूध पीने के’ यह तरीके

पाचन तंत्र के लिए है फायदेमंद

केले के सेवन से पाचन तंत्र सही रहता है। पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में केला फायदेमंद सिद्ध होता है। केला आसानी से पच जाता है।  इसके सेवन से  पेट की समस्याएं जैसे गैस, अपच व जलन दूर होती है।

एनीमिया की कमी को करे दूर

केले के सेवन से एनीमिया की समस्या से निजात पाई जा सकती है। एनीमिया के चलते शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। केले के नियमित सेवन से शरीर में आयरन की कमी दूर हो जाती है।

वजन बढ़ाए

केले के सेवन से वजन भी बढ़ता है। केले के सेवन से पाचन तंत्र सही रहता है। अगर पाचन तंत्र सही होगा तो भोजन अच्छी तरह से पचेगा और खाया हुआ भोजन पूरी तरह से शरीर को लगेगा । वजन बढ़ाने के लिए नियमित रूप से रोजाना 2 या 3 केले खाना फायदेमंद रहता है।

तनाव को करे दूर

केले में तनाव को दूर करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। आज के दौर में किसी न किसी बात को लेकर अकसर लोग तनाव का शिकार हो जाते हैं। इस दौरान कुछ भी खाने व पीने को मन नहीं करता । इस दौरान अगर केले का सेवन किया जाए तो तनाव दूर होने के साथ-साथ भूख भी दूर होती है।

ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल

केले में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। केला खाने से खून साफ होता है। इसके सेवन से खून का प्रवाह भी सही रहता है। केला खून की समस्याओं को दूर कर ब्लड प्रेशर संबंधी समस्याओं से भी निजात दिलाता है।

इसे भी पढ़ें…कील मुहांसों को जड़ से मिटाए त्वचा में निखार लाए

दस्त लगने पर करें सेवन

दस्त लगने पर भी केले का सेवन करने से फायदा होता है। दस्त लगने पर दही और केला खाने से आराम मिलता है। पेट की जलन व बेचैनी भी दूर होती है।

जलने पर करें इसका इस्तेमाल

अगर शरीर का कोई अंग जल जाए तो केले को प्रयोग करने से आराम मिलता है। इसके लिए जले हुए हिस्से पर केले का गूदा मसल कर लगाने से जलन कम होती है और घाव जल्दी ठीक होता है।

थकान को करे दूर

केले के सेवन से ऊर्जा की कमी दूर होती है। दिन भर की थकान को दूर करने के लिए केले का सेवन करना फायदेमंद रहता है। केला ही एक ऐसा फल है जो दिन भर की थकावट को दूर कर फिर से ऊर्जा व स्फूर्ति का प्रदान करता है।

इसे भी पढ़ें…महिलाओं, पुरुषों व बच्चों के लिए रामबाण है… यह प्राकृतिक नुस्खा

केले के सेवन के नुकसान

केला खाना हमारे शरीर व स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है वहीं इसका सेवन करने से पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि केले का सेवन केवल दिन में ही करें। रात के समय केले का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। और साथ ही केला खाने के बाद पानी पीना भी नुकसानदायक है। जुकाम और बलगम होने पर भी केले के सेवन से परहेज़ करें क्योंकि इसके सेवन से यह समस्या बढ़ सकती है।

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY