पत्नी रोज़ाना पति को खिलाए यह चीज़…फिर घर में गूंजेंगी किलकारियां

आपने चने की सब्ज़ी तो खाई ही होगी साथ ही भुने हुए चने भी जरूर खाएं होंगे। लेकिन आज हम आपको भीगे हुए काले चने खाने से होने वाले ऐसे फायदों के बारे बताएंगे जिसे सुनकर आप भीगे हुए चनों को अपने आहार में जरूर शामिल कर लेंगे। नियमित रूप में सुबह के समय रात भर पानी में भिगोकर रखे मुट्ठी भर काले चने खाने के बाद आप खुद अपने शरीर में आए बदलाव को महसूस करेंगे। 

इसे भी देखें…बवासीर से राहत पाने का अचूक उपाय…घर बैठे आजमाएं यह आसान तरीका

भीगे हुए काले चने खाने के फायदे

पेट की समस्याओं से मिलता है छुटकारा

पेट की समस्याओं से निजात पाने के लिए सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से फायदा होता है। भीगे हुए चने पाचन क्रिया को सही बनाने में मदद करते हैं। पेट की समस्याओं कब्ज, अपच, एसिडिटी आदि को दूर करने के लिए नियमित रूप में एक मुट्ठी काले चने सुबह खाली पेट खाए जा सकते हैं। 

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में करते हैं मदद

काले चनों में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले गुण भी पाए जाते हैं। इससे इम्यून सिस्टम मज़बूत बनता है। रोज़ाना सुबह भीगे चने खाने से कई प्रकार के रोगों व संक्रमण आदि से बचाव होता है।

इसे भी देखें…इस अचूक औषधि से थायराइड को करें बाय-बाय…

दिल को रखते हैं स्वस्थ

दिल को सेहतमंद रखने के लिए आप सुबह के समय भीगे हुए काले चनों का सेवन कर सकते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल का लेवल सही रहता है और दिल की कार्य क्षमता बढ़ती है। भीगे काले चने खाने से दिल के रोगों से बचाव होता है। 

मधुमेह के रोग में लाभकारी 

भीगे हुए काले चने खाने से ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रण में रखा जा सकता है। लगातार एक महीने तक सुबह खाली पेट भीगे हुए काले चने खाने से शरीर में इंसुलिन की मात्रा सही रहती है। इसलिए शुगर के रोगियों को अपने आहार में भीगे काले चने शामिल करने चाहिए।

खून की कमी को करते हैं दूर

एनिमिया की समस्या से बचने व छुटकारा पाने के लिए काले चने दवाई का काम करते हैं। अधिक फायदे के लिए चने के साथ गुड़ भी खा सकते हैं। काले चनों में आयरन और फास्फोरस पाया जाता है। यह तत्व नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है।  

वजन बढ़ाने के लिए खाएं भीगे हुए काले चने

अगर आप अपना वजन बढ़ा रहे हैं तो भीगे हुए काले चने आप के निए बादाम का काम करेंगे। इसके लिए रोज़ाना सुबह खाली पेट 2 मुट्ठी भीगे हुए काले चनों का सेवन करने से कुछ ही दिनों में आपको शरीर में फर्क दिखने लगेगा। 

इसे भी देखें…मोम की तरह पिघलेगी फैट, देखते ही देखते मोटापा होगा कम, बस पानी में मिलाएं यह चीज़

दिनभर शरीर में बना रहता है ऊर्जा का स्तर

आजकल हर इंसान की ज़िंदगी में भागदौड़ मची हुई है। इसके लिए शरीर का ऊर्जावान होना बेहद जरूरी है। सारा दिन चुस्त रहने व ऊर्जा बनाए रखने के लिए सुबह के समय भीगे हुए काले चनों का सेवन जरूर करें।  क्योंकि इनमें शरीर के लिए जरूरी विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

त्वचा में लाते हैं निखार

त्वचा के लिए भीगे हुए चने हर तरह से फायदेमंद हैं। चने खाने से त्वचा में निखार आता है। इसके अलावा भीगे हुए चनों को पीसकर इसमें दूध, शहद और हल्दी मिलाकर चेहरे पर फेस पेक की तरह लगाने से चेहरा साफ होता है । त्वचा दमकने लगती है।

गुर्दों की समस्याओं से होता है बचाव

रातभर भिगोकर रखे गए चने गुर्दों की समस्याओं व रोगों से बचाव करते हैं। इनमें फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है और गुर्दों से एक्स्ट्रा साल्ट निकलता हैं।

इसे भी देखें…चेहरे की हर समस्या से छुटकारा दिलाएगा… यह आसान तरीका

यूरिन प्रॉब्लम में हैं लाभकारी

भीगे चने मूत्र संबंधी समस्याओं में भी लाभदायक सिद्ध होते हैं। इसके लिए भीगे हुए चनों के साथ गुड़ खाने से बार-बार यूरिन आने की समस्या दूर होती है। साथ ही अन्य यूरिन प्रॉब्लमस भी ठीक होती हैं।

पुरुषों के लिए हैं गुणकारी

खाली पेट भीगे काले चने खाना पुरुषों के लिए वरदान माना जाता है। सुबह के समय नियमित रूप में रातभर भिगोकर रखे हुए चने खाने से पुरुषों की कमजोरी दूर होती है। इसके लिए इन चनों को अच्छी तरह से चबा-चबाकर खाएं। भीगे काले चनों में वीर्यवर्धक गुण पाए जाते हैं।

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY