पति दिवस के रूप में श्रद्धा के साथ मनाया जाने वाला भारतीय त्यौहार … जिसकी धूम विदेशों में भी

वंदना

-पति दिवस हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार
– NRI भी ख़ुशी ख़ुशी मनाते है यह त्यौहार

पति दिवस हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह भारत के साथ साथ विदेशों में रह रहे हिन्दू भी ख़ुशी ख़ुशी मानते है | भारत के पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में यह मुख रूप से मनाया जाता है। यह कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। यह पर्व सौभाग्यवती (सुहागिन) स्त्रियाँ तो मानती है पर कही कही कुंवारी कन्याएं भी इसे मनाती हैं। व्रत सुबह सूर्योदय से पहले करीब चार बजे के बाद शुरू होकर रात में चंद्रमा दर्शन के बाद संपूर्ण होता है। यह त्यौहार है करवा चौथ का | जिसे ग्रामीण स्त्रियों से लेकर आधुनिक महिलाओं तक सभी बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाते हैं।

इसे भी देखें…ऐसा गणेश मंदिर जिसके आसपास के क्षेत्र में नहीं टिकती कोई ‘बुरी शक्ति’

कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करकचतुर्थी (करवा-चौथ) व्रत करने का विधान शास्त्रों में है। इस व्रत की विशेषता यह है कि स्त्री किसी भी आयु, जाति, वर्ण, संप्रदाय की हो, सबको इस व्रत को रखने का अधिकार है। इस व्रत में सभी सुहागन स्त्रियाँ अपने पति की आयु, स्वास्थ्य व सौभाग्य की कामना करती हैं। समय में बदलाव के साथ साथ करवाचौथ व्रत को मानाने के तरीके में भी बदलाव आने लगा है |

व्रत की शुरुआत कैसे करें
महिलाओं को सुबह जल्दी उठकर पति व बड़ों के पैर छूने चाहिए | ऐसा करने से परिवार में सुख, सम्रद्धि और खुशहाली बनी रहती है| करवा चौथ पर सास की ओर बहुओं को सरगी दी जाती है | सरगी में सास बहू को नए कपड़े, श्रंगार का सामान, मिठाई, ड्राई फ्रूट्स, नारियल, सेवइयां, फल और ज्वेलरी आदि देती है | बहुएं सरगी में दी गई मिठाई सुबह चार बजे ग्रहण कर अपना व्रत रखना शुरू करती हैं| 

व्रत के दिन क्या पहनना उचित
करवा चौथ व्रत रखने वाली महिलाओं को सिर्फ लाल रंग या पीले रंग के कपड़े ही पहननें चाहिए| इन दोनों रंगों को बहुत ही शुभ माना जाता है| महिलाओं को इस दिन सफेद या काले रंग के कपड़े नहीं पहननें चाहिए क्योंकि इन्हें पूजा में अशुभ माना जाता है| जिनकी नई शादी हुई हो , उन्हें अपनी शादी के जोड़े को इस दिन जरूर पहनना चाहिए |

इसे भी देखें…रोग मुक्त करता है इस ‘मंत्र’ का जाप…हर अक्षर में छिपा है गूढ़ रहस्य

दोपहर में क्या करें
व्रत रखने वाली महिलाओं को दोपहर के समय बिल्कुल भी नींद नहीं लेनी चाहिए | अगर घर का कोई सदस्य सो भी रहा हो तो उसे उठाना नहीं चाहिए | ऐसा कहा जाता है कि करवा चौथ के दिन किसी सोते हुए को उठाना अशुभ होता है|

कब करें कथा
करवा चौथ के दिन दोपहर के बाद कथा करना उचित रहता है | शास्त्रों के अनुसार राहु काल के समय पूजा नहीं करनी चाहिए | राहुकाल के अलावा आप दिन में कभी भी कथा कर बायना अपनी सास या ननंद को दे सकते है | यदि घर के सदस्य बायना ना ले सकें तो मंदिर या किसी बुजुर्ग को दे देने पर सामान फल की प्राप्ति होती है |

करवा चौथ के दिन महिलाएं क्या करें ख़ास
महिलाओं को किसी एक के घर में इकट्ठा होकर करवा चौथ की कथा जरूर करनी चाहिए | इस दिन सभी महिलाओं को अपने पति की नजर जरूर उतारनी चाहिए | माना जाता है कि इस दिन ऐसा करने से उनके पतिओं की नकारात्क ऊर्जा ख़तम होती है और साथ ही परिवार में भी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है |

इस दिन महिलाओं को अपनी सास का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए क्योंकि बिना उनके आशीर्वाद के आपका करवा चौथ का व्रत अधूरा ही रहता है| इस दिन कथा के बाद शुभ बातें ही करनी चाहिए| किसी की चुगली, निंदा या किसी के बारे में कोई भी अपशब्द नहीं बोलने चाहिए | ऐसा करने पर चौथ माता नाराज हो सकती है |

महिलाओं को शाम को चंद्रमा को अर्घ देते समय चांद के सामने अपने पति के नाम का दीपक जरूर जलाना चाहिए और फिर अपने पति के हाथ से पानी पीना चाहिए और खाने का पहला निवाला पति को खिलाने के बाद उनके ही हाथ से खाना चाहिए |

इसे भी देखें…जानिए भगवान श्री कृष्ण की आठ पत्नियों से थी कितनी संताने…?

क्या नहीं करना है इस दिन
करवा चौथ पर पत्नियों को पति से झगड़ा बिलकुल नहीं करना चाहिए| शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने पर आपको व्रत का फल नहीं मिलता है और आप पाप की भागीदार हो जाती है| साथ ही इस दिन घर में कैंची का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए वरना घर में अशांति का माहौल हो सकता है|
इस दिन किसी भी हालत में आप अपने श्रंगार का सामान किसी को भी दान में नहीं दें और न ही किसी से दान में लें | शास्त्रों में इसे वर्जित माना गया है |

पति क्या दें पत्नियों को उपहार
वैसे तो पतियों को वही गिफ्ट पत्नी को देना चाहिए जो उनकी पत्नियों को पसंद हो और वह आपकी जेब पर भी भारी ना हो | आजकल ऑनलाइन सब मौजूद होता है और जिस टाइम आप को चाहिए उसी वक़्त वह गिफ्ट डिलीवर भी हो जाता है तो आप गिफ्ट नेट से भी मंगवा सकते है |

डिजाइनर कपड़े
करवा चौथ पर गिफ्ट को लेकर कंफ्यूज हैं, तो ऐसे में आप अपनी पत्नी की पसंद के मुताबिक एक अच्छी सी डिजाइनर साड़ी या सूट खरीद कर सरप्राइज दे सकते हैं|
आपकी पत्नी की पसंद कैसी है| यह जानने के लिए उनकी अलमारी में एक नजर जरूर डाल ले या घर के किसी मेंबर से सलाह लें |

इसे भी देखें…भगवान राम, माता सीता जी ने भी भोगा था श्राप का संताप

डिजाइनर ज्वैलरी
ज्वैलरी हर महिला के दिल के करीब होती हैं और उस पर उन्हें डिजाइनर ज्वैलरी गिफ्ट में मिले तो मानो सोने पे सुहागा हो गया | डिजाइनर ज्वैलरी आर्टिफिशल भी ले सकते है जैसे चूड़ी, कड़े, ईयररिंग्स या पायल गिफ्ट कर सकते हैं|

 

स्मार्टफोन
डिजाइनर कपड़े, डिजाइनर ज्वैलरी के बाद बारी आती है स्मार्टफोन की | जोकि आज के दौर में बेहद जरूरी हो गया है, ऐसे में अगर आपकी पत्नी को एक अपडेटेड फोन या फोन कवर गिफ्ट करते है तो उनका चेहरा खिल उठेगा |

इसे भी देखें…जानिए प्राचीन ‘सर्प मंदिर’ के बारे में….मन्नत मांगने पर होती है संतान की प्राप्ति

मेकअप प्रोडक्ट
वैसे तो हर महिला अपने आप को खूबसूरत मानती है और करवा चौथ पर महिलाएं अपने लुक्स को लेकर काफी सतर्क रहती है ,जब आप उन्हें मेकअप आइटम्स गिफ्ट करेंगे तो उन्हें यकींनन पसंद आएगा |  

गुलदस्ता फूलों का
अगर आप कोई गिफ्ट खरीद नहीं पा रहे हो तो एक खूबसूरत फूल भी गिफ्ट कर सकते है जो आपके जीवन में खुशियां भर सकता हैं| वैसे फूलों का गुलदस्ता हर मौके पर सबसे अच्छा गिफ्ट माना जाता है और लड़कियों इसे पसंद भी करती हैं| 

भारत में वैसे तो चौथ माता जी के कई मंदिर है, लेकिन सबसे पुराना और सबसे प्रसिद्ध मंदिर राजस्थान राज्य के सवाई माधोपुर जिले के एक गाँव में है | चौथ माता का यह मंदिर बरवाड़ा गाँव में स्थित है। चौथ माता मंदिर की स्थापना महाराजा भीमसिंह चौहान ने की थी।

कब करें उद्यापन
करवा चौथ का व्रत लगातार 12 वर्ष तक या 16 वर्ष तक भी किया जाता है और फिर इस व्रत का उद्यापन (उपसंहार) किया जाता है। उद्यापन शादी के पहले या तीसरे साल बाद भी किया जा सकता है जो सुहागिन स्त्रियाँ इसे आजीवन रखना चाहती है, वे जीवनभर इस व्रत को रख सकती हैं। 

इसे भी देखें…ईश्वर, आत्मा और प्रकृति में है सत्यम्, शिवम्, सुंदरम् का वास

LEAVE A REPLY