पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आज से मौसम शुष्क रहेगा

25 MARCH 2021,

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार:

मौसम की महत्वपूर्ण विशेषताएं

चक्रवाती संचलन के रूप में मध्‍यवर्ती ट्रोपोस्फ़ेरिक स्तरों में अफगानिस्तान और निकटवर्ती पाकिस्तान के साथसाथ पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी ट्रोपोस्फ़ेरिक स्तरों में ऊपरी गर्त के साथ लगभग 70 ° पूर्वऔर 20 °उत्‍तर के आक्षांश में स्थित है। यह प्रेरित चक्रवाती संचरण उत्तरपश्चिम राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्र में स्थित है। निचले और मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर उत्तरपश्चिम भारत के उत्तर अरब सागर से नमी की मात्रा कम हो गई है और उत्तरपश्चिम भारत पर विशेष मौसम गतिविधि की स्थानिक और तीव्रता में कम हो जाएगी। हालांकि:पश्चिमी हिमालय क्षेत्र (जम्मूकश्मीरलद्दाखगिलगितबाल्टिस्तान और मुजफ्फराबादहिमाचल प्रदेश और उत्तराखंडमें आज कहींकहीं पर छिटपुट बारिश बर्फबारी के साथ बादल भी गरजने और बिजली चमकने की संभावना है। आज उत्तराखंड में कहींकहीं पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।

यूरोप में गुरु नानक की वाणी सुनेंगे ईसाई || Dr. Harshinder Kaur ||

पूर्वी मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़महाराष्ट्र के अंदरूनी भागों और तेलंगाना में 24 मार्च को बादल  गरजनेबिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

उपरोक्त पश्चिमी विक्षोभ के पूर्व की ओर बढ़ने के कारणपंजाबहरियाणाचंडीगढ़ और दिल्लीपश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आज से मौसम शुष्क रहेगा। 25 मार्च से महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।

2.    पूर्वी मध्‍य प्रदेशछत्‍तीसगढ़महाराष्‍ट्र के अंदरूनी भागों और तेलंगाना में आज बादल गरजनेबिजली चमकने और तेज गति की हवाएं चलने के साथसाथ कहींकहीं पर बारिश होने की संभावना है।

अगले 4-5 दिनों के दौरान देश में गर्मी पड़ने की कोई संभावना नहीं है।

हल्दी, गिलोय और लहसुन के आगे आखिर हार ही गया चीन का राक्षस… || Dr Hk Kharbanda ||

अगले 5 दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान  :-

* 29 मार्च2021 को 08:30 बजे तक

मौसम संबंधी उपखंड वार दिनों के पूर्वानुमान का विवरण तालिका -1 में दिया गया है।

  • अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरपश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई उल्लेखनीय बदलाव होने की संभावना नहीं है। तापमान में इसके बाद 4-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
  • अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्‍वपूर्ण परिवर्तन न होने और उसके बाद तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।
  • अगले 4-5 दिनों में देश के शेष हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

· अगले 4-5 दिनों के दौरान देश में कोई गरम हवाएं चलने की संभावना नहीं है।

· पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कहींकहीं पर छिटपुट बारिश होने/बर्फबारी होने की संभावना है।

महामारी में कैसे रहें फेफड़ों के संक्रमण से दूर || Dr. Harshinder Kaur ||

· पूर्वोत्तर भारतकर्नाटक और तमिलनाडुपुदुचेरी और कराईकल में कहींकहीं बारिश होने की संभावना है।

· केरलमाहेऔरअंडमान तथा निकोबार द्वीपसमूह में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

· देश के बाकी भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

बाद के दिनों यानी 29 मार्च2021 से 31 मार्च2021 तक मौसम का पूर्वानुमान :

 

· पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।

· पूर्वोत्तर भारतकर्नाटक और तमिलनाडुपुदुचेरी और कराईकल में कहींकहीं पर बारिश होने की संभावना है।

· केरलमाहे और अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

· देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना।

24 मार्च (दिन 1): उत्तराखंड में कहींकहीं पर बिजली कड़कनेओलावृष्टि और तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति तकचलने,तेलंगानाविदर्भ और छत्तीसगढ़ में छिटपुट स्‍थानों पर बिजली चमकने और तेज गति की हवा चलने (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक), जम्मूकश्मीरलद्दाखगिलगितबाल्टिस्तान और मुजफ्फराबादहिमाचल प्रदेशपूर्वी मध्य प्रदेशउपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किमअंडमान और निकोबार द्वीप समूहकेरल और माहेमध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ स्‍थानों पर बिजली चमकने की संभावना है।

25 मार्च (दिन 2): केरल और माहेउपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किमअरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और बादल गरजने की संभावना है।

26 मार्च (दिन 3): केरल और माहेअरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय के छिटपुट स्थानों पर बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना है।

27 मार्च (दिन 4): केरल और माहे में कुछ स्थानों पर बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना है।

28 मार्च (दिन 5): जम्मूकश्मीरलद्दाखगिलगितबाल्टिस्तान और मुजफ्फराबादहिमाचल प्रदेश और केरल और माहे के कुछ स्थानों पर बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना है।

-NAV GILL

LEAVE A REPLY