पंजाब सरकार ने प्रवासी भारतीयों के लिए ऑनरेरी कोआर्डीनेटर नियुक्त किये

-दूतावासों की सहायता से सभी मसलों का करेंगे हल- राणा सोढी
चंडीगढ़, 1 मई: विश्व भर में रहते प्रवासी पंजाबियों जिनमें विद्यार्थी भी शामिल हैं, की मुश्किलें दूर करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने विभिन्न देशों के लिए अलग-अलग कोआर्डीनेटरों की नियुक्ति से उनके(प्रवासी पंजाबियों) के साथ जुडऩे का फ़ैसला किया है।
इस सम्बन्धित जानकारी देते हुये एन.आर.आईज़, खेल और युवा मामलों संबंधी मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि कोरोना संकट के मद्देनजऱ किये गए लॉकडाऊन के दौरान यात्रा पाबंदियों के कारण बहुत से प्रवासी भारतीय विदेशों या भारत में फंस गए हैं। विदेश मंत्रालय (एम.ई.ए.) ने इस सम्बन्ध में नौ राज्यों के साथ मीटिंगें भी की हैं जिससे इन एन.आर.आईज़ को अपेक्षित सहायता और सलाह देने सम्बन्धी उपायों संबंधी विचार-विमर्श किया जा सकें। विदेश मंत्रालय को यह भी पता है कि एन.आर.आईज़ को तालाबन्दी ख़त्म होने पर भारत वापस आने के बाद आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। हम प्रवासी पंजबियों को इन आनॅरेरी कोआर्डीनेटरज़ के साथ जोडऩे की पहल की है जिससे उनकी सहायता की जा सके। इन कोआर्डीनेटरों को एन.आर.आई. आयोग के द्वारा प्रवासी भारतीयों के मसलों / समस्या को हल करने की दिशा में कार्य करने का जिम्मा सौंपा गया है।
इन ऑनरेरी कोआर्डीनेटरों के काम संबंधी बताते हुये मंत्री ने कहा कि कोआर्डीनेटरज़ विदेशों में विभिन्न मिशनों वाले नोडल अफसरों के संपर्क में हैं और प्रवासी भारतीयों को पेश समस्याओं /मुद्दों को उठा रहे हैं। राणा सोढी ने कहा कि अगर कोई एनआरआई किसी भी समस्या का सामना कर रहा है तो वह सीधा उनके साथ मेल आई.डी  sportsministerpunjab@gmail.com     पर संपर्क कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि एन.आर.आईज़ से सम्बन्धित किसी भी मामले के लिए विभाग के सचिव राहुल भंडारी, आई.ए.एस. के साथ भी मेल आई.डी.  psnri@gmail.com   पर संपर्क किया जा सकता है।

दुनिया भर में रहते पंजाबियों की भलाई के प्रति वचनबद्धता को दोहराते हुये राणा सोढी ने विदेशों में पढ़ रहे पंजाबी विद्यार्थियों से अपील की कि वह इन कोआर्डीनेटरों और भारतीय दूतावासों के साथ भी संपर्क कर सकते हैं जिससे उनकी सुरक्षित वापसी के प्रबंध किये जा सकें। उन्होंने पंजाब में बसते इन विद्यार्थियों के माँ बाप को भी अपील की कि वह अपने बच्चों के विवरणों से सम्बन्धित जिला प्रशासन के साथ संपर्क करें।
कैबिनेट मंत्री ने आगे प्रवासी भारतीयों को गलत जानकारी और अफ़वाहों से दूर रहने की विनती की क्योंकि सरकार इस मामले से पूरी तरह वाकिफ़ है और सभी मुद्दों के हल के लिए पूरी कोशिश कर रही है। उन्होंने कोआर्डीनेटरज़ के नामों की घोषणा की, जो आगे दिए अनुसार हैं -: मनजीत सिंह निझ्झर यू.के एडमिन. (44 7956 455388), हरसिमरन आहलूवालीया आस्ट्रेलिया, अवतार सिंह चिमना लंदन यू.के.  (44 7738 380750), डा. जैसन वोहरा मिडलैंड यू.के  ( 44 7795 037126), सरबजीत सिंह कैलिफोर्निया यू.एस.ए.  (19098157412),राजबीर सिंह रंधावा यू.एस.ए.  (13235332733), राजन सिद्धू न्यूयार्क यू.एस.ए, पाल डंडोना शिकागो यू.एस.ए (18155055767), मीना ढेसी संघेड़ा यू.एस.ए. (16619786310), दविन्दर गरचा कैनेडा  (2504878966), सुखमिन्दर सिंह खैहरा कैनेडा (6045182100), नछत्तर सिंह कूनर कैनेडा  (6048253623 या 6045130073), अरविन्दर सिंह खोसा कैनेडा, गोविन्दर सिंह पुरेवाल स्पेन  (34677139132), सुरिन्दर सिंह राणा हॉलैंड (31642718171), प्रमोद कुमार जर्मनी, सुरजीत सिंह आबू धाबी (971506129811), पवनीश सबरवाल दुबई, लावानिया माथुर दुबई (971551066874), सुखदेव सिंह इंडोनेशिया  (62818148498), अवतार सिंह न्यूजीलैंड, दविन्दर सिंह थाईलैंड।

LEAVE A REPLY