पंजाब के राज्यपाल द्वारा अनुभवी पत्रकार सुरिन्दर अवस्थी के देहांत पर गहरा दुख प्रगट

चंडीगढ़, 31 अक्टूबर:
अनुभवी पत्रकार और पूर्व सूचना आयुक्त पंजाब श्री सुरिन्दर अवस्थी (70), जिनका संक्षिप्त बीमारी के बाद कल देहांत हो गया था। उनकी मृतक देह का अंतिम संस्कार आज यहाँ सैक्टर 25, चंडीगढ़ में किया गया।
श्री अवस्थी की बड़ी बेटी ने उनकी चिता को अग्नि दी। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियाँ छोड़ गए हैं।
पंजाब के राज्यपाल और यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक श्री वी.पी. सिंह ने प्रसिद्ध लेखक के देहांत पर गहरा दुख प्रकट किया। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि श्री अवस्थी ने राज्य सूचना आयुक्त के तौर पर नियुक्त होने से पहले प्रमुख मीडिया संस्थाओं के लिए काम करते हुए अपने भावुक लेखों के द्वारा अमिट छाप छोड़ी है। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने ‘लॉकडाउन’ नामक एक किताब लिखी, जिसको इस साल जुलाई में रिलीज़ किया गया था, जो आखिऱी समय तक उनकी प्रतिबद्धता और सक्रिय भागीदारी को दिखाती है।
उन्होंने दुखी परिवार के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए ईश्वर के समक्ष दिवंगत आत्मा की आत्मिक शान्ति और परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने की प्रार्थना की।
श्री सुरिन्दर अवस्थी को प्रैस की आज़ादी के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। श्री अवस्थी के देहांत से मीडिया भाईचारे को बड़ा नुकसान हुआ है, जिसे पूरा नहीं किया जा सकता।
दिवंगत आत्मा के सम्मान के तौर पर पंजाब के राज्यपाल द्वारा मृतक देह पर फूल-मालाएं भेंट कर श्रद्धांजली दी गई।
लोक संपर्क विभाग, पंजाब के संयुक्त निदेशक स. अजीत कंवल सिंह और स. रणदीप सिंह आहलूवालीया ने मुख्यमंत्री पंजाब, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सचिव और निदेशक की तरफ से मृतक देह पर फूल-मालाएं भेंट कर श्रद्धांजली दी गई। चंडीगढ़ प्रैस क्लब द्वारा फूल-मालाएं भेंट कर श्रद्धांजली दी गई।
-NAV GILL

LEAVE A REPLY