निरोग रहने के लिए आज से ही करें इसका सेवन…घर में मौजूद है कीमती औषधि

प्रत्येक भारतीय रसोई में खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए कई प्रकार के मसालों व पदार्थों का प्रयोग किया जाता है। इनमें से कुछ मसाले या पदार्थ कीमत में चाहे महंगे होते हैं लेकिन अगर इनका प्रयोग व सेवन नियमित रूप से किया जाए तो हमारे शरीर व सेहत के लिए यह बेहद फायदेमंद हैं। एक ऐसा ही कीमती मसाला या पदार्थ केसर है। जिसे सभी मसालों का राजा कहा जाता है। इसे सैफ्रॉन या जाफरान भी कहते हैं। केसर अपने विशिष्ट स्वाद और औषधीय गुणों के कारण अपनी अलग पहचान रखता है इस लिए यह काफी महंगा भी है। आज हम आपको केसर के सेवन से होने वाले लाभ व नुकसान के बारे में बताएंगे ।

इसे भी पढ़ें…अमृत समान गुण समेटे है गुणकारी एलोवेरा….

केसर का स्वाद सबसे अलग होता है इसका कारण इसमें पाए जाने वाले पिक्रोक्रोकिन और सैफ्रानाल तत्व हैं। केसर का उपयोग दुनियाभर में कई प्रकार के व्यंजन बनाते समय किया जाता है। केसर कई प्रकार के व्यंजनों की सुगंध और स्वाद को बढ़ा देता है। इसका सबसे ज्यादा उपयोग खीर, मिठाई और दूध आदि में किया जाता है। केसर का उपयोग मिठाई और व्यंजनों के अलावा सौन्दर्य उत्पादों के निर्माण में भी किया जाता है। साथ ही केसर का उपयोग कई गंभीर रोगों के इलाज में भी किया जाता है।

केसर में पाए जाते हैं विशेष यौगिक व तत्व

केसर में डेढ़ सौ से भी अधिक यौगिक व तत्व पाए जाते हैं जो मानव शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। केसर का मूल उत्पादन स्थान दक्षिण यूरोप है, लेकिन इसकी पैदावार ईरान, चीन, स्पेन, तुर्किस्तान, इटली, ग्रीस, और भारत में भी होती है। भारत में केसर की पैदावार मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर में अक्टूबर से फरवरी के बीच बड़ी मात्रा में होती है। प्राचीन समय से ही कई प्रकार के रोगों के इलाज में केसर का उपयोग किया जाता रहा है।

असली और नकली केसर की पहचान

काफी महंगा होने के कारण बाज़ार में नकली केसर भी मिलता है। असली और नकली केसर की पहचान करने का सबसे आसान तरीका आप घर पर ही अपना सकते हैं। इसके लिए गर्म पानी व दूध में थोड़ा सा केसर डालिए अगर वह जल्दी रंग छोड़ दे, तो वह नकली केसर है। असली केसर की यह विशेषता है कि वह कुछ समय बाद लाल रंग छोड़ता है और हल्की खुशबू भी आने लगती है।

इसे भी पढ़ें…पुरानी से पुरानी ‘कब्ज़’ होगी दूर…एक बार आजमाएं यह घरेलु नुस्खा

केसर के फायदे

गर्भावस्था में है विशेष लाभकारी

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए केसर का सेवन बेहद  फायदेमंद है। गर्भावस्था के दौरान आने वाली समस्याओं से राहत देनेे में केसर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कहा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं द्वारा केसर का सेवन करने से बच्चे का रंग गोरा होता है। रोजाना केसर को गर्म दूध में डालकर सेवन करने से फायदा होता है।

गुर्दों और लीवर के लिए है फायदेमंद

गुर्दों और लीवर की समस्याओं में केसर का सेवन करने से फायदा  होता है। केसर खून को साफ व शुद्ध करता है। इसके नियमित सेवन से गुर्दों और लीवर की समस्याएं दूर होती हंै।

महिलाओं के लिए है लाभदायक

महिलाओं के लिए केसर का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। महिलाओं के मासिक धर्म में अनियमिता, दर्द आदि समस्याओं में केसर का सेवन करने से फायदा होता है। गर्म दूध के साथ केसर का सेवन करना फायदेमंद रहता है।

अनिद्रा दूर करने में करे मदद

केसर में अनिद्रा की समस्या को दूर करने वाले तत्व पाए जाते हंै। एक अध्ययन में पाया गया है कि केसर डिप्रेशन व अइंसोमेनिया आदि समस्याओं को दूर करने में लाभदायक सिद्ध होता है। केसर में पाया जाने वाला क्रोसिन नामक तत्व आंखों की नॉन-रैपिड गति को कम करके बढ़िया नींद लाने में सहायता करता है।

चेहरे को निखारे

केसर में मौजूद एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे कील-मंुहासों आदि को दूर करते है। इसीलिए इसका प्रयोग कई प्रकार के सौन्दर्य उत्पादों में किया जाता है। इसके नियमित प्रयोग से त्वचा में निखार आता है।

इसे भी पढ़ें…यह पत्ता देता है रोगों को मात… इसे चबाकर भूल जाएंगे सारे स्वाद

सर्दी-जुकाम से दिलाए राहत

सर्दी-जुकाम होने पर केसर के सेवन से आराम मिलता है। इसके लिए सुबह-शाम केसर वाला दूध पीने से सर्दी-जुकाम से जल्द राहत मिलती है।

केसर करता है कैंसर से बचाव

केसर के सेवन से कई प्रकार के कैंसर से बचाव होता है। केसर में पाए जाने वाले क्रोसिन और कैरोटीनॉयड नामक यौगिक कैंसर सेलस को बढ़ने से रोकते है। इसके उपयोग से ब्रेस्ट कैंसर , स्किन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव होता है।

शरीर की सूजन को करे दूर

केसर में एंटीइंफ्लैमेटरी गुण पाए जाते है। जिससे शरीर की सूजन दूर होती है। साथ ही गठिया के रोग में भी फायदा होता है। केसर के सेवन से पुरानी कोशिकाओं की मुरम्मत होती है और नयी कोशिकाओं का निर्माण होता है साथ ही खून का प्रवाह भी ठीक रहता है। इसके प्रयोग से दांत के दर्द में भी आराम मिलता है।

पेट दर्द को करे दूर

केसर का सेवन करने से पेट के दर्द की समस्या में फायदा होता है। इसमें पाया जाने वाला एंटी स्पेसमोडिक तत्व पेट के दर्द को कम करने में मदद करता है।

पाचन तंत्र को करता है ठीक

केसर में पाचन तंत्र को मजबूत बनाने वाले गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्याओं और रोगों में फायदा होता है। केसर में पाए जाने वाले एंटी इंफ्लैमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और रेडिकल को दूर करने वाले गुण अल्सर और अल्सरेटिव कोलाइटिस को दूर करते है।

यादाश्त को बनाए बेहतर

केसर दिमाग को स्वस्थ रखता है जिससे यादाश्त बढ़ती है। नियमित रूप में केसर का सेवन करने से अल्जाइमर इत्यादि समस्याओं में फायदा होता है।

इसे भी पढ़ें…कील-मुंहासों को जड़ से मिटाए… त्वचा में लाए निखार

केसर के नुकसान

केसर का उपयोग सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करना नुकसानदायक भी हो सकता हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए चाहे केसर काफी फायदेमंद है लेकिन इसका अधिक मात्रा में किया गया सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से गर्भाशय संकुचित हो जाता है जिससे गर्भपात होने का खतरा बन सकता है। दूध पिलाने वाली महिलाओं को भी केसर के सेवन से परहेज करना चाहिए। केसर के ज्यादा समय तक अधिक मात्रा में सेवन से त्वचा और आंखें पीली पड़ जाती हैं जिससे पीलिया और पाचन तंत्र खराब हो सकता है।

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY