देखने में यह पौधा लगता है हरा… लेकिन शरीर के लिए है ‘सोना‘ खरा

आज हम आपको एक ऐसे पौधे के औषधीय गुणों के बारे में बताएंगे जिसके बारे में आपने सुना भी होगा और देखा भी होगा। लेकिन इसके सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। हम बात कर रहे हैं चौलाईकी जिसे अंग्रेज़ी में ऐमरैन्थ कहा जाता है। चौलाई का पौधा अपने-आप ही खेतों या मिट्टी वाले स्थानों पर उग आता है। इसका उपयोग सब्जी बनाने के लिए किया जाता है।

इसे भी देखें…कैंसर से बचाव करेंगे..इस पेड़ के पत्ते

चौलाई की मुख्य रूप से दो किस्में पाई जाती हैं-लाल और हरी चौलाई । इसमें लाल चौलाई ज्यादा गुणकारी मानी जाती है। इसके बीजों को रामदाना व राजगिरा नामों से भी जाना जाता है। चौलाई का उपयोग व सेवन पत्तेदार सब्जी के रूप में किया जाता है। यह पकाने में आसान और खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। इसका उपयोग उबालकर, सूप या फिर सब्ज़ी या साग के रूप में भी किया जाता है। यह अच्छी तरह से पकने के बाद लगभग नब्बे प्रतिशत तक सुपाच्य हो जाती है जो आसानी से पचती है। चौलाई में आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, विटामिन सीप्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

चौलाई के सेवन के फायदे

पेट को करे साफ

अगर आप पेट की समस्याओं से जूझ रहे हैं और आसानी से पेट साफ नहीं होता तो चौलाई का सेवन आपको इस समस्या से छुटकारा दिलवा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर और अमीनो एसिड पाचन प्रणाली को सही रखते हैं। फाइबर की भरपूर मात्रा से मल त्यागने में आसानी होती है। जिससे पेट अच्छी तरह से साफ होता है और पाचन शक्ति में सुधार होता है।

इसे भी देखें…कब्ज व मुंह के छालों से हैं परेशान तो खाएं यह फल…

खून की कमी को करे दूर

शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए चौलाई एक टोनिक की तरह काम करती है। इसकी पत्तियों और बीजों में प्रोटीन, विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। एनीमिया रोग से निजात पाने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है। खून की कमी को दूर करने के लिए आप इसका उपयोग किसी भी रूप में कर सकते हैं। आप इसका सब्जी या सूप बनाकर सेवन करें तो फायदा होगा।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए

चौलाई शरीर के लिए इतनी लाभदायक है कि इसमें शरीर के लिए जरूरी विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट व खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

ब्लड प्रेशर को करे कम

हाई ब्लड प्रेशर में भी चौलाई का सेवन फायदेमंद रहता है। इसमें पाए जाने वाले फाइबर और फिटोन्यूट्रीएंट्स नामक तत्व हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायता करते हैं। जिससे कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर का लेवल सही रहता है और दिल के रोगों से बचाव होता है।

बालों को सफेद होने से रोके

अगर आपके बाल कम उम्र में सफेद हो रहे हैं तो चौलाई का उपयोग करने से फायदा हो सकता है। इसमें बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने वाले गुण पाए जाते हैं। इस लिए मौसम के अनुसार जब तक चौलाई उपलब्ध है, तब तक इसका सेवन सब्ज़ी के रूप में जरूर करें।

इसे भी देखें…इस अचूक औषधि से थायराइड को करें बाय-बाय…

आंखों को रखे स्वस्थ

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए भी चौलाई का सेवन फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए और विटामिन सी होता है, जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके नियमित सेवन से मोतियाबिंद और आंखों के अन्य रोग होने की संभावना कम हो जाती है।

ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में सहायक

चौलाई के सेवन से शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहता है। इसमें अमीनो एसिड व लाइसिन नामक तत्व बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है जो कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। जिससे मांसपेशियों का निर्माण होता है और शरीर में नवीन ऊर्जा का संचार होता है। 

कैंसर से करे बचाव

कैंसर जैसे खतरनाक रोग से बचने के लिए चौलाई का सेवन सब्ज़ी बनाकर किया जा सकता है। इसमें पाया जाने वाला पेप्टाइड्स नामक तत्व कैंसर के विकास को रोकने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से बचाव करते हैं।

इसे भी देखें…मोम की तरह पिघलेगी फैट, देखते ही देखते मोटापा होगा कम, बस पानी में मिलाएं यह चीज़

हड्डियों को बनाए मजबूत

हड्डियों के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी होता है, इससे हड्डियां मज़बूत बनती हैं। चौलाई में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। चौलाई की सब्ज़ी या साग खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं और लचीलापन बढ़ता है। इसके अलावा हड्डियों के अन्य रोग होने का खतरा कम होता है। 

मुंह की समस्याओं में दे आराम

वैसे तो चौलाई का उपयोग सब्ज़ी के रूप में किया जाता है। लेकिन इसका इस्तेमाल कई अन्य रोगों को भी दूर करता है। मुंह की समस्याओं व रोगों जैसे मुंह के छालों और दांतों के दर्द में भी चौलाई का उपयोग फायदेमंद है। दांत के दर्द में आप इसके पत्तों को पीसकर दांतों पर मंजन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इसके पत्तों का काढ़ा बनाकर कुल्ला करने से मुंह के छालों व दांत दर्द में आराम मिलता है। 

इसे भी देखें…क्या कभी देखी है कबाब चीनी, कितना फायदेमंद होता है आपकी रसोई का ये मसाला… सुनोगे तो दंग रह जाओगे!!

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY