दीपावली पर यहां जलाएं दीपक…बरसेगा धन…बनेंगे रुके हुए काम

डॉ.धर्मेन्द्र संधू

दीपावली का पर्व अंधेरे को दूर कर प्रकाश फैलाता है। दीपावली की रात को जलने वाले दीपक अंधकार को मिटा देते हैं। हर घर में दीपक जलाने की परंपरा सदियों से चली रही है। दीपावली के दिन और इससे पहले यानि धनतेरस को जलाए जाने वाले दीपकों का खास महत्व है। लेकिन दीपावली पर यह जानना जरूरी है कि कौन-कौन से स्थानों पर दीपक जलाएं।

इसे भी देखें…प्राचीन गुफाओं में प्राण-प्रतिष्ठित हैं देवी देवताओं की प्रतिमाएं

दीपावली पर कौन से स्थानों पर जलाएं दीपक

घर में जलाएं अखंड दीपक

दीपावली पर मुख्य रूप से मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। इसलिए दीपावली की रात को सबसे पहला दीपक घर में बने मंदिर में मां लक्ष्मी के आगे जलाएं। यह दीपक बिना बुझे अखंड रूप से सारी रात जलना चाहिए। यह दीपक मिट्टी का भी हो सकता है लेकिन कोशिश करें कि अखंड दीपक पीतल या स्टील का हो

किसी मंदिर में दीपक जलाने से मिलता है कलेश से छुटकारा

दीपावली की रात को किसी मंदिर में दीपक जलाने से घर-परिवार पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। इस लिए मंदिर में भगवान के नाम का दीपक जरूर जलाएं। इससे गृह कलेश दूर होता है और घर में सुख-शांति और समद्धि आती है।

इसे भी देखें…मंदिर के प्रवेश द्वार पर ही घंटी-घडियाल क्यों लगाया जाता है

तुलसी के पास रखें दीपक

वैसे तो घर पर लगाए तुलसी के पौधे की पूजा हर रोज की जाती है। पूजा के समय रोजाना दीपक भी जलाया जाता है। लेकिन दीपावली की रात को तुलसी के पास दीपक रखना शुभ माना जाता है।

मुख्य द्वार पर जलाएं दो दीपक

घर के मुख्य द्वार पर दो दीपक जलाएं। मुख्य द्वार से ही मां लक्ष्मी घर के अंदर प्रवेश करती है। इसलिए मुख्य दरवाजे के बाहर दोनों ओर दो दीपक रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन की कमी नहीं रहती।

इसे भी देखें…जानिए प्राचीन ‘सर्प मंदिर’ के बारे में….मन्नत मांगने पर होती है संतान की प्राप्ति

पीपल के पेड़ के नीचे रखें एक दीपक

भारत में पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है। दीपावली की रात को पीपल के पेड़ के नीचे  एक दीपक जरूर लगाएं। पेड़ के नीचे दीपक जलाने या रखने के बाद एक बात का ध्यान जरूर रखें कि इसके बाद पीछे मुड़कर देखें। पीपल के नीचे दीपक जलाने के बाद पीछे देखना अशुभ माना जाता है।

बेल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं

बेल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने का भी विशेष महत्व है। दीपावली की रात को बेल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि भगवान शिव प्रसन्न होकर सभी कष्टों को हर लेते हैं।

पानी वाले स्थान पर जलाएं एक दीपक

दीपावली की रात को एक दीपक पीने के पानी वाले स्थान पर जलाएं। आप यह दीपक किसी कुएं, नल या पीने का पानी स्टोर करने वाले स्थान पर जला सकते हैं।

इसे भी देखें…इस शमशान घाट में है मुर्दे से भी टैक्स वसूलने की परंपरा…

शमशान में दीपक जलाने का महत्व

कुछ लोग दीपावली की रात को श्मशान में भी दीपक जलाने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि दीपावली को अगर अपने पित्तरों के लिए शमशान में दीपक जलाया जाए तो भूत-प्रेत की बाधा दूर होती है। 

चौराहे पर दीपक रखना माना जाता है शुभ

घर के अलावा किसी नज़दीकी चौराहे पर दीपक जलाने का भी खास महत्व है। मान्यता है कि चैराहे पर दीपक रखने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

इसके अलावा घर के सभी हिस्सों जैसे घर की खिड़की, दीवारों आंगन में दीपक जलाने चाहिए। साथ ही पड़ोसी के घर में भी दीपक जलाना शुभ माना जाता है। अगर वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो जलता हुआ दीपक पर्यावरण को शुद्ध भी करता है। 

इसे भी देखें…जहां छूने से मिलती है जादुई ऊर्जा और अगर लगा लिया जाए तो हो जाएगा बेड़ापार 

LEAVE A REPLY