दिल के रोगों व कैंसर से बचाती है यह मौसमी सब्ज़ी

धर्मेन्द्र संधू

मौसम के अनुसार बाजार में कई प्रकार के फल व सब्जियां देखने को मिलती हैं। मौसमी सब्ज़ियों को आहार में शामिल करना सेहत के लिए फायदेमंद रहता है। इन्हीं मौसमी सब्ज़ियों में से एक है ‘शलगम’। पोषक तत्वों से भरपूर शलगम की सब्जी तो बनाई ही जाती है। इसके अलावा शलगम को सलाद के तौर पर या उबालकर भी खा सकते हंै। किसी भी प्रकार से किया गया शलगम का सेवन शरीर व स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी है। शलगम में कैलोरी कम होती है और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

शलगम में कैलोरी व फाइबर के साथ ही बीटा-कैरोटीन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, आयरन, जिंक, फोलेट, कैल्शियम, फॉस्फोरस व आदि तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

इसे भी देखें..कौनसी करवट सोएं कि हार्ट अटैक ना आए, सुने Dr Joginder Tyger से

शलगम खाने के फायदे

पाचन तंत्र की मजबूती के लिए खाएं शलगम

पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए शलगम को आपने आहार में शामिल करें। फाइबर से भरपूर शलगम पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। खासकर कब्ज़ की समस्या से परेशान लोगों को शलगम खाना चाहिए।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए

अगर आप नियमित रूप में शलगम खाते हैं तो आपके जल्दी बीमार पड़ने का खतरा कम हो जाता है। शलगम में मौजूद तत्व शरीर की रोग प्रति रोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।

कैंसर होने की संभावना को करे कम

मौसमी सब्ज़ी शलगम में कैंसर से बचाव करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। शलगम खाने से ट्यूमर कोशिकाओं का विकास रुक जाता है। खासकर महिलाओं को शलगम का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि नियमित रूप में शलगम खाने से ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना कम हो जाती है।

इसे भी देखें..सुबह भूलकर भी खाली पेट न खाएं यह चीज़ें…उठाना पड़ सकता है नुकसान

वजन कम करने में करे मदद

अगर आप अपना वजन कम कर रहे हैं तो शलगम का सेवन किसी न किसी रूप में जरूर करें। क्योंकि शलगम में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है और कैलोरी न के बराबर मात्रा में पाई जाती है। फाइबर की मात्रा वजन कम करने में सहायक सिद्ध होती है। आप शलगम को सलाद के रूप में अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर को रखे सामान्य

हाई ब्लडप्रेशर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए शलगम खाना फायदेमंद साबित होता है। शलगम में मौजूद मैग्नीशियम और विटामिन बी ब्लड प्रेशर के लेवल को सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं।

इसे भी देखें..देखने में यह पौधा लगता है हरा लेकिन शरीर के लिए है ‘सोना‘ खरा

दिल के रोगों से बचाव करता है शलगम

शलगम खाने से दिल के रोगों से भी बचाव होता है। इसमें मौजूद विटामिन के दिल के रोगों की संभावना को कम कर देता है। शलगम में पाया जाने वाला फोलेट नामक तत्व हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के साथ ही खून के प्रवाह को भी सही रखता है।

बालों की समस्याओं को करे दूर

बालों के लिए भी शलगम उपयोगी है। शलगम तांबे का अच्छा स्त्रोत है। तांबा शरीर में मेलेनिन नामक तत्व के गठन के लिए जरूरी माना जाता है। बालों का रंग मेलेनिन पर ही निर्भर करता है। इसके अलावा बालों की अन्य समस्याओं को दूर करने वाले गुण भी शलगम में पाए जाते हैं।

आंखों के लिए है फायदेमंद

शलगम में मौजूद तत्व आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए व आंखों के रोग से बचने के लिए आहार में शलगम को जरूर शामिल करें। शलगम खाने से मोतियाबिंद जैसे रोग होने का खतरा कम हो जाता है। 

त्वचा के लिए लाभदायक है शलगम

त्वचा के लिए भी शलगम लाभदायक है। इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा की समस्याओं से निजात दिलाता है। शलगम खाने से उम्र से पहले नज़र आने वाले बुढ़ापे के लक्षण कम होते है। इससे चेहरे की झुर्रियां दूर होती हैं और चमक बढ़ती है।

इसे भी देखें..मोटापा चुटकियों में होगा छूमंतर…आजमाएं यह आसान घरेलु उपाय

हड्डियों के लिए है फायदेमंद

हड्डियों को मजबूत बनाने वाले गुण भी शलगम में पाए जाते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजूबती प्रदान करता है और हड्डियों के रोग होने का जोखिम भी कम हो जाता है।

यूरिन संबंधी समस्याओं को करे दूर

यूरिन संबंधी समस्याओं को दूर करने में शलगम मदद करता है। शलगम खाने से यूरिन पास करने में आसानी होती है। रुक-रुककर पेशाब आने की समस्या से निजात पाने के लिए आप शलगम को कच्चा खा सकते हैं।

शलगम खाने के नुकसान

कोई भी खाने की वस्तु चाहे वह फल हो या सब्जी उसका सीमित मात्रा में किया गया सेवन व उपयोग सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। अधिक मात्रा में किया गया सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। शलगम भी चाहे सेहत के लिए गुणकारी है लेकिन फिर भी इसका सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में किया गया शलगम का सेवन पाचन तंत्र को भी प्रभावित करता है। इसके साथ ही कुछ खास हालातों में भी शलगम खाने से परहेज़ करें। खासकर गुर्दे की समस्या से परेशान लोगों को शलगम नहीं खाना चाहिए। थायरॉइड से पीड़ित लोगों को भी शलगम खाने से बचना चाहिए।

इसे भी देखें..कब्ज व मुंह के छालों से हैं परेशान तो खाएं यह फल…

LEAVE A REPLY