दिल्ली एनसीआर में 8अप्रैल को वायु गुणवत्ता सामान्य श्रेणी में रहेगी

8 APRIL 2021,

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पर्यावरण निगरानी तथा अनुसंधान केन्द्र के अनुसारः

हवा का स्वरूप और वेंटिलेशन सूचकांक पूर्वानुमान 

दिल्ली में पूर्व अनुमानित वेंटिलेशन गुणांक के साथ वायु द्रव्यमान का भीतरी बहाव तथा मौसम का पूर्वानुमान इस प्रकार हैः

दिल्ली एनसीआर में 08-04-2021 को वायु की गुणवत्ता सामान्य श्रेणी में रहने की संभावना। अधिकतर धूल जमाव के कारण अत्यधिक प्रदूषक पीएम10 है। वायु गुणवत्ता09-04-2021 तथा 10-04-2021 को सामान्य श्रेणी में रहने की संभावना है।अगले पांच दिनों की संभावनाः वायु गुणवत्ता अधिकतर सामान्य श्रेणी में रह सकती है।

सर्वाधिक सतही हवा दिल्ली कीपश्चिम/उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा से 12-15किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ सकती हैतथा 08-04-2021 को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। सर्वाधिक सतही हवा दिल्ली की उत्तर दिशा से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक आ सकती है तथा 09-04-2021 को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली की उत्तर पश्चिम दिशा से सतही हवाएं 10-12किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तथा 10-04-2021 को आसमान साफ रहेगा।

अब नहीं होंगे पिंपल्स || Dr. Naveen Kumar ||

दिल्ली में अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहनता 08-04-2021 को 3500एम, 09-04-2021 को 4400एम तथा 10-04-2021 को 4700एम रह सकती है। अधिकतम वेंटिलेशन 08-04-2021 को 20000 m2/s, 09-04-2021 को 21000 m2/s तथा 10-04-2021 को 28000 m2/s रह सकता है। 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम औसत रफ्तार के साथ 6000 m2/s से कम वेंटिलेशन सूचकांक प्रदूषकों के बिखराव के लिए प्रतिकूल है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में काफी अधिक धूल का जमाव देखा गया। दिल्ली/एनसीआर में पड़ोसी क्षेत्र से धूल आने की संभावना कम है।

विस्‍तृत पूर्वानुमान विश्‍लेषण तथा सत्‍यापन https://ews.tropmet.res.in. पर देखा जा सकता है

-NAV GILL

LEAVE A REPLY