दांत, मसूड़ों को मजबूत बनाना है तो करें इसका जरुर प्रयोग…

-सूखे मेवे में सबसे अधिक है लोकप्रिय काजू
मौजूदा समय में बड़ी संख्या में लोग दांत व मसूडों की समस्या से से परेशान हैं। क्या आप भी दांत व मसूडों की समस्या से परेशान रहते हैं। तो चिंता मत करें। मेवों के राजा कहे जाने वाले काजू के सेवन करने से घर बैठे ही दांत व मसूड़ों को मजबूती दिलाई जा सकती है। इतना ही नहीं काजू के सेवन से कई अन्य रोगों का भी समाधान किया जा सकता है। काजू से कई तरह की मिठाईयां व मदिरा भी बनाई जाती है। जिन्हें बड़ी संख्या में लोग पसंद करते हैं। वहीं काजू के छिलके का इस्तेमाल पेंट व लुब्रिकेंट तक में किया जाता है।

काजू कहां और कैसे पैदा होता है ?
सर्वप्रथम ब्राजील में उत्प्न्न हुए काजू की खेती आज विश्व भर में हो रही है। तेजी से बढ़ने वाला पेड़ हैं। आम तौर पर काजू का पेड़ 13 से 14 मीटर तक बढ़ता है। परंतु काजू की अन्य प्रजाति वाला पेड़ केवल छह मीटर उंचा ही रहता है। एशियाई देशों में समुद्र के किनारों पर काजू का उत्पादन होता है। मौजूदा समय में काजू सभी अहम कार्यक्रमों और उत्सवों का अहम हिस्सा बन गया है। विदेशी बाजारों में भी काजू की बहुत अच्छी मांग है।


काजू की मिठाइयां, मदिरा की खास डिमांड
मौजूदा समय में काजू की डिमांड बेहद तेजी से बढ़ रही है। काजू से बनी मिठाईयों की डिमांड सबसे अधिक है। इसमें काजू की बर्फी की विशेष मांग है। काजू का प्रयोग खीर में अधिक हो रहा है। इसके अलावा काजू को बतौर उपहार प्रदान करने का रिवाज तेजी से बढ रहा है। काजू से बनी मदिरा की मांग खास वर्ग में लंबे समय से अधिक बनी हुई है

इन्हें भी पढें…याददाश्त बढ़ाए, दांतों, हड्डियों को करे मजबूत….

काजू का सेवन करे कई रोगों का होता है समाधान
काजू के सेवन से कई रोगों का जहां बेहतर ढंग से समाधान होता है। वहीं काजू के सेवन से कई नुकसान भी होते हैं। पुराने समय में काजू को शरीर में ताकत लाने के लिए खाया जाता था। इतना ही नहीं वैद्य भी मरीजों काजू को सेवन की सलाह देते थे।आईए आपको बताएं काजू के कौन से लाभ व नुकसान होते हैं।

काजू करे दांत व मसूड़ों को मजबूत
काजू में भारी मात्रा में मौजूद मैग्नीशियम हमारी हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। नियमित रूप से काजू का सेवन करने से हम दांत व मसूड़ों को मजबूत कर सकते हैं। दांतों व मसूड़ों की कमजोरी समाप्त हो जाती है।

 

इन्हें भी पढें….नहीं बनेगी पथरी खाएं यह दाल…

पेट के कैंसर को करे दूर
कैंसर को रोग मौजूदा समय में तेजी से बढ़ रहा है। पौष्टिक चीजें खाने से कैंसर होने का खतरा कम हो सकता है। काजू में फ्वनॉल्स और कॉपर भारी मात्रा में मौजूद है। जो कैंसर को बढ़ने से रोकते हैं।


दिल के रोगों से रखे मुक्त
काजू में बहुत कम मात्रा में फैट होता है। केवल ओलिक एसिड के रुप में ही कुछ फैट होता है। जो दिल को मजबूती देने में मदद करता है। एेसे मे कोलेस्ट्रॉल मुक्त काजू दिल की बीमारियों को दूर रखता है।

इन्हें भी पढ़ें..झुर्रियां, सफेद बालों को करें टा-टा, करें सेवन…

हाई बीपी को करे कंट्रोल
मौजूदा समय में लोग हाई बीपी की समस्या से पीड़ित हैं। इससे ब्रेन हेमरेज होने का भी डर बना रहा है। काजू में मौजूद मैग्नीशियम हाई बीपी को कम करने में मदद करता है।


काजू में मौजूद कापर बनाए बालों को घना
लड़कियां अपने बालों से बेहद अधिक प्यार करती हैं। काजू में मौजूद कॉपर के कारण काजू का सेवन लड़कियों के लिए बेहद हितकारी है। लड़कियों काजू के सेवन से अपने बालों को काले व घने बना सकती हैं।

पाचन शक्ति होती है मजबूत
काजू डाइट्री फाइबर का बहुत बड़ा स्रोत है। नियमित रूप से काजू खाने से इंसान की पाचन शक्ति मज़बूत होती है। साथ ही पाचन से जुड़ी बीमारियों से भी मुक्ति मिलती है।

इन्हें भी पढ़ें..नहीं रहेगा पीठ का दर्द

काजू शहद संग खाने से होता है दिमाग तेज
काजू का सुबह सेवन करना अधिक फायदेमंद माना गया है। दिमाग को तेज रखने के लिए सुबह खाली पेट सात से आठ काजू शहद संग सेवन लाभदायक होता है। इससे आंखों की ज्योति भी तेज होती है।


त्वचा रोग में काजू का तेल हितकारी
काजू के तेल से त्वचा रोग को समाप्त किया जा सकता है। काजू गर्म होने के कारण इसका तेल पीना अच्छा होता है। परंतु अधिक मात्रा में पीना में नुकसानदायक हो सकता है।

 


काजू खाने से हो सकते हैं नुकसान
डायटिंग करने वालों को काजू का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि काजू के सेवन से वजन तेजी से बढ़ता है। तीन से चार काजू में भारी मात्रा कैलोरिज़ और अनसैचुरेटिड फैट्स होता है। इस वजह से वजन कम करने वाले लोगों को इसे कम मात्रा में ही खाना चाहिए।
काजू में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम होता है। जबकि हड्डियों पर भी मैग्नीशियम जमा होता है। एेसे में सही मात्रा में कैल्शियम नर्व सैल्स तक नहीं पहुंचता है। जो नसों के लिए नुकसान दायक हो जाता है।

 

प्रदीप शाही

LEAVE A REPLY