दांतों को लेकर बड़ा खुलासा…कैसे बचा सकते हैं दांत जल्दी खराब होने से 

-डॉ.धर्मेन्द्र संधू

दांतों और आंखों के बारे में एक कहावत प्रसिद्ध है कि ‘आंखें गई तो जहान गया, दांत गए तो स्वाद गयाजी हां इन दोनों के बिना इंसान का गुज़ारा मुश्किल है। दांतों का अगर खास ध्यान रखा जाए तो यह खराब होने लगते हैं। दांत भी खूबसूरती का एक अहम हिस्सा माने जाते हैं। लेकिन हम जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां करते हैं या फिर कुछ ऐसी चीज़ें खाते हैं जिनसे दांत खराब हो जाते हैं। आज हम दांत खराब होने के कारणों पर चर्चा करेंगे।

इसे भी देखें…बड़े काम के हैं इस पेड़ के पत्ते…खाने से कई रोग होते हैं जड़ से खत्म

इन कारणों से होते हैं दांत खराब

अच्छी कंपनी के ब्रश पेस्ट का उपयोग करना

कुछ लोग सस्ते के चक्कर में सस्ता टुथ पेस्ट और ब्रश इस्तेमाल करते हैं। हल्की किस्म का ब्रश दांतों पर ज्यादा दबाव डालता है और दांतों की जड़ों से मसूड़ों के मांस को अलग कर देता है। इसके अलावा सस्ता टुथ पेस्ट भी दांतों की सफाई नहीं करता बल्कि दांतों को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए दांतों की सही सफाई स्वास्थ्य के लिए हमेशा अच्छी कंपनी का ब्रश पेस्ट ही प्रयोग करें।

मीठी चीजों का अधिक सेवन करना

दांतों के खराब होने का सबसे बड़ा मुख्य कारण है अधिक मीठा खाना। कुछ लोग जरूरत से ज्यादा मीठे पदार्थ खाते हैं। खासकर बच्चे चॉकलेट या टाफी खाते हैं। बच्चों के अलावा बड़े लोगों को भी इन चीजों को शौक होता है। ज्यादा मीठा खाने से दांतों में कीड़ा लग जाता है और धीरे-धीरे दांत खराब हो जाते हैं। इस लिए दांतों के स्वास्थ्य के लिए अधिक मीठा खाने से परहेज़ करें।

इसे भी देखें…फिट व खूबसूरत दिखने के लिए रोजाना करें… इस फल का सेवन

दांतों से चिपकने वाले पदार्थ खाना

दांत खराब होने का एक कारण ऐसे पदार्थो का सेवन भी है जो दांतों से चिपक जाते हैं। खासकर मैदे से बने पदार्थ जैसे व्हाइट ब्रेड दांतों के साथ चिपक जाता है। इसलिए ऐसे पदार्थ खाने से परहेज़ करें। यह पदार्थ दांतों के साथ चिपकने के बाद कीटाणुओं के पैदा होने का कारण बनते हैं जिससे दांत खराब हो जाते हैं।

ज्यादा कॉफी पीने से करें परहेज़

कुछ लोग काम के दौरान या घर पर जरूरत से ज्यादा कॉफी पीते हैं। कॉफी पीने से शरीर को एनर्जी तो मिलती है लेकिन अधिक कॉफी पीने से दांतों पर पीले रंग की परत जमनी शुरू हो जाती है जिसे साफ करना मुश्किल हो जाता है। यही पीली परत दांतों के खराब होने का कारण बनती है। इस लिए कॉफी का सेवन जरूरत के हिसाब से ही करें।

कोल्ड ड्रिंक और डिब्बे वाला जूस पीने से होते हैं दांत खराब

बाजार में मिलने वाला डिब्बा बंद जूस दांतों के लिए नुकसानदायक होता है। इस जूस में मीठापन अधिक मात्रा में होता है। इसके अलावा ज्यादा कोल्ड ड्रिंक पीने से भी दांत खराब होने लगते हैं। इस लिए जितना हो सके कोल्ड ड्रिंक और डिब्बे वाला जूस पीने से परहेज़ करें। इनके स्थान पर ताजा जूस पीना दांतों और शरीर दोनों के लिए ही फायदेमंद है क्योंकि ताज़े जूस में मीठा कम होता है।

इसे भी देखें…पुरानी से पुरानी कब्ज से मिलेगी राहत…बस एक बार खा लें यह चीज़

बर्फ खाने से होते हैं दांत कमज़ोर

बाजार में मिलने वाला बर्फ का रंगदार गोला तो आपने जरूर खाया होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस प्रकार बर्फ का अधिक सेवन दांतों के लिए हानिकारक हो सकता है। किसी भी रूप में बर्फ खाने से दांतों की संवेदनशीलता पर असर पड़ता है। इसलिए दांतों को नुकसान से बचाने के लिए बर्फ खाने से बचें। कुछ लोग वैसे भी बर्फ का टुकड़ा मुंह में रखकर चूसते रहते हैं उन्हें भी बर्फ से परहेज़ करना चाहिए।

दांतों से ढक्कन खोलना हो सकता है खतरनाक

एक ऐसी गलती है जो अकसर युवा लड़के-लड़कियां करते हैं, वह है दांतों से कोल्ड ड्रिंक या बीयर की बोतल का ढक्कन खोलना। लेकिन इस तरह से दांतों से ढक्कन खोलने से दांतों की जड़ों पर बुरा असर पड़ता है। इससे दांत हिलने लगते हैं और धीरे-धीरे कमजोर हो जाते हैं। इसलिए दांतों से किसी भी बोतल का ढक्कन खोलने की गलती करें।

इसे भी देखें…यह तेल करेगा हर दर्द को दूर…घर बैठे अपनाएं यह सस्ता व अचूक उपाय

दांतों से पेन-पेंसिल चबाना हो सकता है हानिकारक

दांतों से पेन या पेंसिल चबाना भी दांतों के लिए नुकसानदायक है। यह आदत खासकार बच्चों में पाई जाती है। बच्चों के साथ ही बड़े भी कुछ लिखते समय पेन को दांतों से चबाने लगते हैं। दांतों से पेन या पेंसिल चबाने से दांतों पर दबाव पड़ता है जिससे दांत खराब हो सकते हैं। यहां तक कि दांत हिलने के बाद कमजोर होकर टूट भी सकते हैं।

LEAVE A REPLY