डॉ. जितेंद्र सिंह ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार संभाला

8 JULY 2021,

डॉ. जितेंद्र सिंह ने पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का कार्यभार संभाल लिया है। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए डॉ. सिंह ने विभिन्न पहलुओं विशेषकर मौसम पूर्वानुमान पर जनता को सूचित करने में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय डेटा और पूर्वानुमान के वैज्ञानिक विश्लेषण के माध्यम से देश भर के किसानों को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत द्वारा विकसित और उपयोग की जा रही अद्वितीय मौसम पूर्वानुमान तकनीक की दुनिया भर में सराहना की जाती है और कई देशों द्वारा इसे अपनाया भी जाता है।

यूरिक एसिड कारण और उपाय || Dr. Shikha Gupta ||

बाद में  उन्होंने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त बातचीत की और उनसे वैज्ञानिक गतिविधियों को और बढ़ावा देने का आग्रह किया जिससे आम आदमी विशेषकर किसानों को अत्यधिक लाभ हो।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पदभार ग्रहण किया।

-NAV GILL

LEAVE A REPLY