डालिए इस चमत्कारी धातु की अंगूठी…रोग होंगे दूर…खुलेंगे किस्मत के दरवाज़े

तांबा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। तांबे यानि कापर के बर्तन में रखा पानी पीने से शरीर में तांबे की कमी पूरी होती है जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। तांबे के बर्तन में पानी भर कर रखने से कई रोगों के लिए जिम्मेदार हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। साथ ही आपने कई लोगों को तांबे की अंगूठी पहने हुए भी देखा होगा। जिस तरह तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है, वैसे ही तांबे की अंगूठी जो हर समय शरीर के संपर्क में रहती है, से भी कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आज हम आपको तांबे की अंगूठी पहनने से होने वाले शारीरिक और मानसिक फायदों के बारे में जानकारी देंगे।

इसे भी देखें…जानिए एशिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर के बारे में

तांबे की अंगूठी शरीर के लिए कैसे है फायदेमंद

तांबे की अंगूठी को जब उंगली में डाला जाता है तो एक रासायनिक क्रिया घटित होती है।  तांबा या तांबे के गुण त्वचा के साथ होने वाली इसी रासायनिक क्रिया के कारण नमक के रूप में शरीर में पहुंच जाते हैं। और बाद में खून में जाकर मिलते हैं जिससे शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। तांबे की अंगूठी का सही लाभ लेने के लिए इस बात का ध्यान जरूर रखें कि यह तांबा बिल्कुल शुद्ध हो। बाजार में मिलने वाली तांबे की अंगूठियों को आकर्षित करने के लिए उनके ऊपर चमक वाली एक परत चढ़ा दी जाती है। यह परत तांबे को शरीर से स्पर्श नहीं करने देती और शरीर को तांबे से मिलने वाले लाभ पूरी तरह से नहीं मिल पाते।

ज्योतिष के अनुसार तांबे की अंगूठी के लाभ

सूर्य दोष को करे दूर

अगर व्यक्ति की कुंडली में सूर्य दोष हो तो कड़ी मेहनत करने के बाद भी कोई लाभ नहीं होता। साथ ही हर काम में अड़चनें और परेशानियां आती हैं। लेकिन ज्योतिष के अनुसार तांबे की अंगूठी पहनने से सूर्य दोष दूर होता है। तांबे की अंगूठी को सूर्य की उंगली यानि रिंग फिंगर में पहनना चाहिए। तांबे की अंगूठी पहनने से सूर्य का प्रभाव बढ़ता है और सूर्य देव की कृपा से घर-परिवार में खुशहाली आती है। सूर्य देव अपनी कृपा से व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान दिलवाते हैं। इसके अलावा तांबे की अंगूठी से मंगल का अशुभ प्रभाव भी कम हो जाता है।

इसे भी देखें…बवासीर से राहत पाने का अचूक उपाय…घर बैठे आजमाएं यह आसान तरीका

गुस्से को करे शांत

जिन लोगों का अपने गुस्से पर काबू नहीं होता और गुस्से में जल्दी ही आपा खो देते हैं। ज्योतिष के मुताबिक ऐसे लोगों को मोती पहनने को कहा जाता है। लेकिन बहुत कम लोगों को ही पता है कि मोती की तरह ही तांबे की अंगूठी भी गुस्से को शांत है। तांबे को शांत प्रकृति का माना जाता है जिससे व्यक्ति का मन शांत होता है और मानसिक स्थिति संतुलित रहने से गुस्सा कम आता है।

तांबे की अंगूठी के शारीरिक लाभ

ब्लड प्रेशर में है लाभकारी

ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत पाने के लिए तांबे की अंगूठी लाभकारी सिद्ध होती है। तांबा त्वचा के द्वारा शरीर में अवशोषित होकर खून में तांबे कमी को पूरा करता है, जिससे शरीर में खून का प्रवाह सही रहता है और हाई ब्लड प्रेशर व लो ब्लड प्रेशर की समस्या दूर होती है। इसके अलावा तांबे की अंगूठी पहनने से खून की कमी भी दूर होती है।

पेट की समस्याओं में है फायदेमंद

तांबे की अंगूठी पहनने से पेट से जुड़ी समस्याओं में भी फायदा होता है। तांबे की अंगूठी पेट की समस्याओं पेट दर्द, पाचन में गड़बड़ी और एसिडिटी से राहत दिलाती है।

इसे भी देखें…सदियों पुराना विश्व का सबसे ऊंचा मंदिर…जहां नंदी जी की होती है विशेष पूजा

त्वचा के लिए है गुणकारी

तांबे की अंगूठी का स्पर्श हर समय शरीर के साथ होता रहता जिसके चलते यह त्वचा संबंधी समस्याओं में भी विशेष गुणकारी है। इससे त्वचा की चमक बढ़ती है। खासकर हाथों के नाखूनों के पास की त्वचा खराब होने पर भी तांबे की अंगूठी पहनने से फायदा होता है।

गठिया के दर्द में दे आराम

तांबे की अंगूठी के अलावा आप तांबे का कड़ा या ब्रेसलेट भी पहन सकते हैं। तांबे का कड़ा गठिया के रोग में लाभकारी सिद्ध होता है। इससे गठिया के दर्द में आराम मिलता है। इसलिए अकसर गठिया के रोगियों को तांबे का कड़ा या ब्रेसलेट पहनने की सलाह दी जाती है।

इसे भी देखें…कैंसर से बचाव करेंगे..इस पेड़ के पत्ते

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY