जोड़ों के दर्द से लेकर शरीर का हर दर्द होगा दूर… आजमाएं यह घरेलु नुस्खा

भारतीय मसाले भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में अपने अनूठे स्वाद व औषधीय गुणों के कारण विशेष महत्व रखते हैं। इन मसालों का प्रयोग कई प्रकार के व्यंजनों, सौन्दर्य उत्पादों, खाद्य पदार्थों और दवाईयों के निर्माण में किया जाता है। आज हम आपको एक ऐसे ही मसाले के बारे में बताएंगे जो औषधीय गुणों से भरपूर है। वह मसाला है चक्र फूलजिसका प्रयोग भोजन बनाते हुए किया जाता है। गहरे भूरे रंग के तारे जैसे दिखने वाले इस मसाले को हिन्दी में चक्र फूलव अंग्रेज़ी में स्टार ऐनिसकहा जाता है। 

इसे भी पढ़ें…महिलाओं, पुरुषों व बच्चों के लिए रामबाण है… यह प्राकृतिक नुस्खा

खासकर चक्र फूल का प्रयोग दक्षिण भारत में व्यंजन बनाने के दौरान किया जाता है। इस में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया और फंगस को खत्म करते हैं। स्टार ऐनिस यानि चक्र फूल में फ्लू को दूर करने वाले गुण भी पाए जाते हैं जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

चक्र फूल के फायदे

पाचन तंत्र में करे सुधार

चक्र फूल का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। जिससे पाचन तंत्र में सुधार होता है और पाचन तंत्र सही रहता है। इसके सेवन से पेट की गैस, पेट दर्द, सूजन, अपच, उल्टी, पेट फूलने, पेट में ऐंठन व कब्ज आदि समस्याओं से निजात मिलती है।

सर्दी-खांसी में है फायदेमंद

चक्र फूल में पाए जाने वाले थाइमो और एथोल नामक तत्व शरीर को गर्म रखते हैं। यह तत्व सर्दी, खांसी व जुकाम की समस्या में आराम दिलाते हैं। इसकी चाय बनाकर पीने से गले के दर्द में आराम मिलता है।

संक्रमण से करे बचाव

चक्र फूल में पाए जाने वाले एंटीफंगल गुण संक्रमण से बचाव करते हैं। इसके प्रयोग से त्वचा के संक्रमण यानि इंफेक्शन से बचाव होता है।

शारीरिक दर्द को करे दूर

चक्र फूल में शारीरिक दर्द को दूर करने वाले तत्व पाए जाते हैं। रात को सोने से पहले चक्र फूल के पाउडर को दूध में मिलाकर पीने से बढ़िया नींद आती है और शारीरिक थकावट व दर्द में आराम मिलता है। इसके अलावा चक्र फूल के तेल या चक्र फूल के पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर मालिश करने से जोड़ो का दर्द भी ठीक होता है।

इसे भी पढ़ें…कब्ज़ से मिलेगा छुटकारा… सलाद में करें इसे शामिल…

चोट के दर्द व घाव को करे ठीक

चक्र फूल से निकलने वाले तेल में एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं। इसलिये इसे घाव व चोट पर लगाने से फायदा होता है। इसे लगाने से दर्द ठीक होता है और घाव जलदी भरता है।

बढ़ती उम्र के प्रभाव को रोके

चक्र फूल में बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। इसमें में विटामिन ए और सी के साथ ही भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। यह तत्व शरीर में पाए जाने वाले फ्री रेडिकल्स को कंट्रोल करते हैं जिससे बढ़ती उम्र के लक्षण कम होते हैं। 

चिंता व तनाव को करे दूर

चक्र फूल का तेल खुशबूदार होता है। जो तन मन को तरोताजा कर देता है। इस तेल का प्रयोग अरोमा थैरेपी में भी किया जाता है। चिंता, तनाव व अवसाद आदि से राहत दिलाने में चक्र फूल का तेल मदद करता है।

यौन स्वास्थ्य में करे सुधार

चक्र फूल के सेवन से यौन स्वास्थ्य में सुधार होता है। इसके नियमित सेवन से यौन स्वास्थ्य सही रहता है। इसके लिए एक गिलास पानी या दूध में चक्र फूल का पाउडर मिलाकर पीने से फायदा होता है।

मुंह की दुर्गंध को करे दूर

चक्र फूल में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो मुंह की दुर्गंध को दूर करते हैं। इसका प्रयोग चाय बनाते हुए भी किया जा सकता है। इसके सेवन से मुंह में दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। इसका प्रयोग बैक्टीरिया के कारण होने वाले रोगों व समस्याओं में फायदेमंद रहता है। इसके सेवन से अस्थमा और खांसी जैसे रोग ठीक होते हैं।

इसे भी पढ़ें…खून को साफ कर.. दिल के रोगों से बचाएगा यह घरेलु नुस्खा

स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए है फायदेमंद

स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए इसका सेवन बेहद फायदेमंद है। चक्र फूल के पाउडर को चाय या दूध में मिलाकर पीने से स्तनपान करवाने वाली महिलाओं में दूध के उत्पादन में बढ़ोतरी होती है।

विशेष नोट

चक्र फूल की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए। जो लोग किसी रोग से ग्रस्त हैं और कोई दवाई खा रहे हैं उन्हें इसका सेवन डाक्टर की सलाह से करना चाहिए।

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY