जवां बनाए, त्वचा निखारे, किडनी स्टोन समाप्त करे इसका सेवन….

-मस्तिष्क को मजबूत करे, मस्तिष्क को दर्शाता अखरोट

प्रकृति ने हमें स्वस्थ बनाए रखने के लिए फल, फूल, जड़ी-बूटियों का अनमोल खजाना प्रदान किया है। यदि हम इन पदार्थों के बारे थोड़ी सी भी जानकारी हासिल कर लें, तो हम अपने स्वास्थय को पूरी तरह से निरोग कर सकते हैं। यदि आप जवां रहना चाहते हैं, मस्तिष्क व बालों को मजबूत, आंखों की ज्योति को बेहतर, किडनी स्टोन को समाप्त करना चाहते हैं, तो इसका सेवन जरुर करें। आखिर एेसा कौन सा पदार्थ है, जिसके सेवन से हम शरीर ही नहीं मस्तिष्क को भी बेहतर ढंग से मजबूत कर सकते हैं।

इंसान के मस्तिष्क को दर्शाता है अखरोट
अखरोट एेसा सुखा मेवा है। जो खाने के लिये उपयोग में लाया जाता है। जिसमें मानव मस्तिष्क के आकार वाली गिरी होती है। अखरोट की दो जातियां पाई जाती हैं। जंगली अखरोट 100 से 200 फीट तक उंचे पेड़ पर अपने आप ही उगते हैं। इसके सूखे मेवे का छिलका मोटा होता है। जबकि आम अखरोट 40 से 90 फीट उंचे पेड़ पर उगता है। इस अखरोट का छिलका पतला होता है। इस कारण इस अखरोट को कागजी अखरोट भी कहते हैं। अखरोट के वृक्ष का वनस्पति नाम जग्लांस निग्रा है। यह एक पतझड़ करने वाला वृक्ष है। अखरोट फल गोल आकर का होता है। इसका उपर वाला खोल सख्त होता है। पेड़ पर ये फल हरे रंग का होता है, पूरी तरह से पकने के बाद यह भूरे रंग का दिखाई देता है। उपर के छिलके को हटाने से अखरोट का खोल का दिखाई देता है।

अखरोट में है भारी मात्रा में कैलोरी व प्रोटीन
अखरोट एक एेसा मेवा है। जिसमें भारी मात्रा में कैलोरी, प्रोटीन हैं। साथ ही इसमें मैंगनीज, विटामिन-ई और बी-6, कैल्शियम और मिनेरल भी पर्याप्त मात्रा में होते है। बिना खोल के अखरोट में चार फीसद पानी, 15 फीसद प्रोटीन, 65 फीसद वसा, 14 फीसद कार्बोहाइड्रेट और सात फीसद फाइबर पाया जाता है।

 

कहां-कहां पाया जाता है अखरोट
अखरोट की दो सबसे प्रमुख प्रजातियां फारसी या अंग्रेजी अखरोट और काले अखरोट हैं। अंग्रेजी अखरोट फारस में और काला अखरोट पूर्वी उत्तर अमेरिका में उत्पन्न हुआ। काला अखरोट स्वाद में ज्यादा अच्छा होता है, लेकिन इसके उत्पादन में कड़ी मेहनत होती है। अखरोट के उत्पादन में चीन सबसे आगे है। भारत की कशमीर घाटी के अलावा ईरान, अमेरिका, तु्र्की, यूक्रेन, स्लोवेनिया, रोमानिया में भी इसकी उपज होती है। संयुक्त राज्य अमेरिका अखरोट का विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक है। अखरोट का सही ढंग से भंडारण न करने के कारण इसको कीट व फफूंदी लग जाती है।

अखरोट की छाल से बनते हैं बंदूक के कुंदे
अखरोट बेहद उपयोगी मेवा है। अखरोट की छाल से बंदूकों के कुंदे बनाये जाते हैं। प्राचीन काल में काले अखरोट का प्रयोग लिखने और ड्राइंग के लिए उपयोग की जाने वाली एक स्याही को बनाने में भी किया जाता था। अखरोट के खोल की भूसी बनाकर इसका उपयोग कपड़ों के लिए, एक भूरे रंग की डाई के रूप में किया जाता है।

इन्हें भी पढ़ें…माइग्रेन, सिर दर्द, अस्थमा, अनीमिया में ये है गुणकारी…

भोजन के तौर पर होता अखरोट का उपयोग
अखरोट का भोजन के तौर पर उपयोग किया जाता है। अखरोट को छील कर और भून कर खाया जाता है। कई मिठाइयों व अन्य व्यंजनों में इसका प्रयोग किया जाता है। अखरोट का मक्खन और अखरोट का तेल सेहत के लिए बहुत उपयोगी होता है।

 

इन्हें भी पढें….झुर्रियां होंगी कम, रूसी से मिलेगा छुटकारा

अखरोट के सेवन से होता है कई रोगों का निदान

कोलेस्ट्रोल के स्तर को करता है कम
दिन में एक मुट्ठी या चार से पांच अखरोट का सेवन हृद्य को तंदुरुस्त करता है। साथ कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने में मदद करता है। सबसे खास बात यह है कि अखरोट खाने के 4 घंटे के भीतर ही अपना असर दिखाना शुरु कर देता है।

इन्हें भी पढें…काले बाले, सुंदर त्वचा और कुष्ट रोग…

अखरोट खाएं जवां रहें
अखरोट जवां रहने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपकी त्वचा को बेहतरीन बनाता है। जो आंखों और बालों को भी लाभ देता है।

मस्तिष्क के आकार का फल देता है मस्तिष्क को लाभ
मस्तिष्क के आकार का यह फल मस्तिष्क को लाभ देता है। मस्तिष्क की समस्याओं को दूर कर तनाव को कम करने में मदद करता है। नियमित रूप से अखरोट को अपनी डाइट में शामिल कर आप मस्तिष्क को स्वास्थ बनाए रख सकते हैं। कमजोर याददाश्त को बेहतर करने में करता है मदद।

इन्हें भी पढ़ें…रूप, रंग, संस्कार, भोजन का कौन करती है श्रृंगार??
डाइबिटिज रोगियों के लिए अचूक दवा
डाइबिटिज के रोगियों के लिए अखरोट एक अचूक दवा है। इसमें मौजूद मोनो पॉली असंतृप्त वसा इंसुलिन संवेदनशीलता के लिए बहुत लाभदायक है।


त्वचा के रोगों को देता है लाभ
त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए अखरोट का तेल बेहद लाभदायक होता है। इसे लगाने से त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। मुंह के छाले, गले की समस्या या खुजली होने पर भी यह लाभदायक है।

हड्डियों को देता है मजबूती 
अखरोट का सेवन हड्डियों के लिए भी बेहद लाभदायक है। इसमें हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक पोषक तत्व मौजूद है।

किडनी स्टोन में अखरोट का सेवन लाभदायक
फाइबर से भरपूर अखरोट का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं में फायदेमंद है। कब्ज को समाप्त कर पेट और आंतों की सफाई में मदद करता है। किडनी स्टोन होने की स्थिति में अखरोट का सेवन फायदेमंद है।

प्रदीप शाही

LEAVE A REPLY