चेहरे की हर समस्या से छुटकारा दिलाएगा… यह आसान तरीका

प्रकृति ने मानव को कई प्रकार के पेड़-पौधे दिए हैं। इन से मिलने वाले फल, फूल व लकड़ी का प्रयोग हम रोज़ाना जीवन में करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे पेड़-पौधे भी हैं जिनकी लकड़ी का प्रयोग किया जाता है। खासकर मुलेठी और दालचीनी पेड़ के तने से प्राप्त की जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लकड़ी के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद कीमती है। हम बात कर रहे हैं ‘चंदन’ की। चंदन की लकड़ी खुशबूदार होती है और इसका प्रयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। चंदन मानव शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद है। खासकर त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए और खूबसूरती बढ़ाने के लिए चंदन का इस्तेमाल प्राचीन समय से ही होता आ रहा है।

इसे भी पढ़ें…पेट की गर्मी होगी दूर….मुंह के छालों से मिलेगा छुटकारा…भोजन में करें इसे शामिल

चंदन का प्रयोग कई प्रकार के सौन्दर्य उत्पादों, इत्र, धूप व अगरबत्ती बनाने के लिए किया जाता है। त्वचा के अलावा भी चंदन कई प्रकार के रोगों से निजात दिलाती है। प्राकृतिक खुशबू वाली चंदन की लकड़ी से खुशबूदार तेल भी बनता है। यह तेल भी कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं में आराम देता है।

चंदन के फायदे

शरीर की दुर्गंध को करे दूर

चंदन का प्रयोग करने से शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही शरीर से आने वाली पसीने आदि की दुर्गंध भी दूर होती है। इसके लिए चंदन में गुलाब जल मिला कर शरीर पर लगाने से पसीना कम आता है और दुर्गंध से भी छुटकारा मिलता है।

त्वचा के लिए है फायदेमंद

चंदन पाउडर का लेप बनाकर चेहरे पर लगाने से कई प्रकार की समस्याएं दूर होती हैं। मुहांसों को ठीक करने के लिए चंदन का प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच चंदन पाउडर का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से फायदा होता है। इस पेस्ट को नियमित रूप में 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाने से चेहरे पर निखार आता है। इसके अलावा चंदन का फेस पैक बनाने के लिए इसमें चंदन पाउडर के साथ मुलतानी मिट्टी और बेसन का प्रयोग भी किया जा सकता है। चंदन में पाए जाने वाले गुण चेहरे की झुर्रियों, त्वचा के ढीलेपन और आयली स्किन को ठीक करते हैं और कई प्रकार की समस्याओं व संक्रमण को दूर करते हैं।

इसे भी पढ़ें…सिर से लेकर पैर तक का दर्द होगा दूर….रसोई में मौजूद है इलाज

खुजली होने पर करें इसका प्रयोग

त्वचा संबंधी समस्याओं खासकर शरीर पर खुजली आदि होने पर भी चंदन का लेप लगाने से आराम मिलता है। इसके अलावा सनबर्न व शरीर पर होने वाली जलन में भी चंदन के लेप का इस्तेमाल किया जा सकता है।

सिर दर्द में दिलाए आराम

सिर दर्द से राहत पाने के लिए चंदन का इस्तेमाल करने से फायदा होता है। इसके लिए चंदन के पाउडर का पेस्ट बनाकर इस लेप को माथे पर लगाने से सिर दर्द में आराम मिलता है।

ब्लड प्रेशर को करे नियंत्रित

चंदन का लेप शरीर पर लगाने से कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता लेकिन वह चंदन असली  व सही होनी चाहिए। चंदन का लेप शरीर पर लगाने से हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है।

चंदन के तेल के फायदे

तनाव को करे दूर

मानसिक तनाव को दूर करने के लिए चंदन का तेल बेहद फायदेमंद है। चंदन में पाई जाने वाली प्राकृतिक खुशबू शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन के उत्पादन को बढ़ाती है जिससे तनाव कम होता है। सेरोटोनिन हार्मोन की मदद से इंसान चिंता, तनाव और अवसाद से बाहर आता है। इससे नकारात्मक विचार दूर होते हैं और मन में सकारात्मक विचार आते हैं।

इसे भी पढ़ें…पुरानी से पुरानी खांसी को खत्म करेगा…घर में ही मौजूद है ये चीज

दांतों के लिए है लाभदायक

चंदन का तेल दांतों और मसूड़ों को मज़बूती प्रदान करता है। दांतों व मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए चंदन के तेल का प्रयोग फायदेमंद रहता है। इसका कारण चंदन के तेल में पाया जाने वाला कसैलापन है। यह कसैलापन ही मसूड़ों को मजबूत बनाता है।

खांसी में दे आराम

चंदन के तेल का प्रयोग कफनाशक के तौर पर भी किया जाता है। सर्दी जुकाम के साथ होने वाली खांसी में चंदन का तेल फायदेमंद है। इसके प्रयोग से सांस संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है और संक्रमण से बचाव होता है।

मांसपेशियों के दर्द से दिलाए राहत

चंदन के तेल में दर्दनाशक गुण पाए जाते हैं। खासकर चंदन के तेल का प्रयोग मांसपेशियों के दर्द से राहत पाने के लिए किया जाता है। दर्द वाले स्थान पर हल्के हाथों से मालिश करने से दर्द के साथ-साथ मांसपेशियों की ऐंठन और संकुचन में भी आराम मिलता है।

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY