घर बैठे ही पेट के रोग होंगे दूर… करें इसका सेवन

रसोई में मौजूद है कई रोगों की रामबाण औषधि

प्रकृति ने हमें कई प्रकार की जड़ी-बूटियां व औषधियां दी हैं। जिनका सही मात्रा में प्रयोग कर के हम निरोग रह सकते हैं। और कई प्रकार के रोगों से निजात पा सकते हैं। एक ऐसी ही औषधि तकरीबन प्रत्येक भारतीय रसोई में पाई जाती है। वह है ‘अजवाइन’। आज हम अजवाइन के सेवन से होने वाले फायदों और नुकसान के बारे में चर्चा करेंगे।

इसे भी पढ़ें…इसके इस्तेमाल से छूमंतर होंगी ये बीमारियां…

अजवाइन को अंग्रेजी में करोम सीड कहते हैं। अजवाइन के पौधे पूरे भारत में पाए जाते हैं। खासकर दक्षिणी प्रदेशों, पश्चिमी बंगाल और पंजाब में अजवाइन की पैदावार अधिक होती है। अजवाइन का प्रयोग मसाले व औषधि के रूप में किया जाता है।

अजवाइन के फायदे

अजवाइन की तासीर गर्म होती है। अजवाइन के बारे में आयुर्वेद में कहा गया है कि ‘एका यमानी शतमन्न पाचिका’। इसका अर्थ है कि अजवाइन में सो प्रकार के अन्न पचाने की शक्ति होती है। अजवाइन स्वाद में तीखी व कड़वी होती है।

पाचन तंत्र के लिए है फायदेमंद

अजवाइन का सेवन पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद है। अजवाइन के सेवन से पाचन तंत्र मज़बूत होता है। एसिडिटी से राहत मिलती है। भारतीय घरों में पाचन संबंधी समस्याओं खासकर सीने में जलन व गैस के लिए अजवाइन को मुख्य औषधि के रूप में प्रयोग में लाया जाता है।

पेट के रोगों में है लाभदायक

अजवाइन के सेवन से कई प्रकार के पेट संबंधी रोगों से निजात पाई जा सकती है। अजवाइन के सेवन से पेट दर्द, गैस, उल्टी व खट्टे डकार इत्यादि समस्याओं में फायदा होता है। इसके लिए खाने के बाद सूखे अदरक , काले नमक व अजवाइन का चूर्ण खाना लाभदायक रहता है। अजवाइन के पानी में एक चुटकी काला नमक डालकर पीने से पेट के कीड़े भी खत्म हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें…इस अचूक औषधि से थायराइड को करें बाय-बाय…

सर्दी, जुकाम व खांसी से मिलती है राहत

सर्दी, जुकाम व खांसी होने पर अजवाइन का पानी पीने से राहत मिलती है। इसके लिए अजवाइन को पानी में उबालकर काला नमक मिलाकर पीने से फायदा मिलता है।

मसूड़ों की सूजन को करे दूर

अजवाइन का प्रयोग मसूड़ों की सूजन के लिए फायदेमंद है। अजवाइन को भूनकर उसका पाउडर बनाकर मंजन करने से मसूड़ों की सूजन में राहत मिलती है। इसके अलावा गुनगुने पानी में अजवाइन के तेल की कुछ बूंदें डालकर कुल्ला करने से भी मसूड़ों की सूजन में आराम मिलता है।

गर्भावस्था में है फायदेमंद

गर्भावस्था में अजवाइन का सेवन करने से फायदा होता है। इस दौरान अकसर पाचन क्रिया पर असर पड़ता है। हार्मोनस में परिवर्तन के कारण पाचन तंत्र धीमा हो जाता है। जिसके चलते भोजन नली में गैस बनती है और पेट फूलता है। इस समय में अजवाइन का सेवन पाचन तंत्र को सही करता है और कब्ज से भी राहत मिलती है। इस लिए गर्भावस्था के समय महिलाओं को अजवाइन का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से गर्भाशय की परत मज़बूत होती है और खून साफ होता है।

इसे भी पढ़ें…मानसिक थकान, चिंता व तनाव होगा दूर…करें इसका सेवन

दाद का इलाज

शरीर पर होने वाली दाद के इलाज में भी अजवाइन फायदेमंद है। दाद  फंगल या संक्रमण से होती है। दाद से निजात पाने के लिए अजवाइन के दानों को पानी के साथ पीसकर पेस्ट बनाकर प्रभावित स्थान पर लगाने से लाभ होता है इसके अलावा घाव होने या जले हुए स्थान पर यह लेप लगाने से भी फायदा होता है।

अस्थमा में है फायदेमंद

अस्थमा के रोग में अजवाइन का सेवन लाभदायक होता है। अजवाइन के रस में पानी मिलाकर सुबह-शाम भोजन के बाद पीने से अस्थमा में राहत मिलती है। और रोगी को सांस लेने में असानी रहती है। इसके लिए अजवाइन का पेस्ट बनाकर गुड़ के साथ खाने से अस्थ्मा के रोग में फायदा मिलता है।

वजन करे कम

अजवाइन का पानी पीने से शरीर का मेटाबाल्जिम बढ़ता है। जिससे शरीर की फालतू चर्बी कम होती है और वजन कम होता है। वजन घटाने के लिए अजवाइन का सेवन हर तरह से लाभदायक है इसके लिए अजवाइन को पानी में उबालकर या रात भर भिगोकर रखकर इस पानी को पीने से फायदा होता है। अजवाइन के पानी में शहद मिलाकर भी खाली पेट पीने से जल्द फायदा होता है।

मासिक धर्म के दर्द से दे राहत

अजवाइन के सेवन से मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द से राहत मिलती है। दर्द से राहत के लिए गुनगुने पानी के साथ अजवाइन खाने से आराम मिलता है। लेकिन उन महिलाओं को अजवाइन के सेवन से परहेज़ करना चाहिए जिन्हें मासिक धर्म अधिक आता हो क्योंकि अजवाइन की तासीर गर्म होती है।

इसे भी पढ़ें…गठिया का दर्द एक महीने में होगा दूर…करें इसका सेवन

गुर्दे की पथरी को करे बाहर

अजवाइन का नियमित रूप में प्रयोग करने से गुर्दे की पथरी टूटकर बाहर निकल जाती है। अजवाइन के सेवन से पथरी टूटकर मूत्र के द्वारा बाहर निकल जाती है। और साथ ही गुर्दे के दर्द में भी राहत मिलती है।

नींद ना आने पर कर  करें  इसका इस्तेमाल

आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई लोग नींद ना आने की समस्या से परेशान हैं। नींद ना आने पर रोजाना रात को एक कप अजवाइन का पानी पीने से अच्छी नींद आती है।

गठिया के दर्द से दे राहत

अजवाइन में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो गठिया के दर्द को कम करते हैं। इसमें मौजूद एंटी बायोटिक तत्व सूजन को कम करते हैं। और सूजन व दर्द के कारण घुटनों की लाली को घटाते हैं। अजवाइन के चूर्ण की पोटली बनाकर प्रभावित स्थान पर सेक देने से आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें…बहरापन व कानों के रोग होंगे दूर.. करें इसका प्रयोग..

अजवाइन के नुकसान

अजवाइन का सेवन प्रति दिन 10 ग्राम से ज्यादा नहीं करना चाहिए। जिन लोगों के पेट में अल्सर हों उन्हें अजवाइन के सेवन से बचना चाहिए । गर्भावस्था में भी महिलाओं को इसका सेवन सीमित मात्रा में तथा डाक्टर की सलाह से करना चाहिए। अजवाइन की तासीर होती है इस लिए गर्मी के मौसम में इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY