गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएमजी, पीपीएमडीएस, पीएमएमएस पुरुस्कारों से सम्मानित किए जाने वाले पंजाब पुलिस के अधिकारियों के नामों की घोषणा

चंडीगढ़, 26 जनवरी:
पंजाब पुलिस की शानदार सेवाओं को मान्यता देते हुए गृह मंत्रालय, भारत सरकार (जीओआई) ने 72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पंजाब पुलिस कर्मचारियों/अधिकारियों के नामों की घोषणा की है, जिनको बहादुरी के लिए पुलिस मैडल (पी.एम.जी.), विलक्षण सेवा के बदले राष्ट्रपति पुलिस मैडल (पीपीएमडीएस) और बेमिसाल सेवा के लिए पुलिस मैडल (पीएमएमएस) से सम्मानित किया जायेगा।
पंजाब पुलिस के संगठित क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओसीसीयू) के डीएसपी इंटेलिजेंस पंजाब बिक्रमजीत सिंह बराड़, एएसआई सुखविन्दर कुमार और हैड कॉन्स्टेबल परविन्दर सिंह को बहादुरी के लिए पुलिस मैडल से सम्मानित किया जायेगा।

 

ऐसे होगा खेती का बेड़ा पार किसान बनेंगे करोड़पति || Dr. Amar Singh Azad ||

जबकि एडीजीपी जेल पंजाब परवीन कुमार सिन्हा और आईजीपी वित्तीय जांच यूनिट (एफआईयू) अनन्या गौतम को विलक्षण सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मैडल से सम्मानित किया जायेगा।
इसके साथ ही पुलिस के एक आईपीएस अधिकारी पुलिस कमिश्नर लुधियाना राकेश अग्रवाल और चार पीपीएस अधिकारियों एसएसपी विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना रुपिन्दर सिंह, एसपी हैडक्वाटर एसबीएस नगर मनविन्दरबीर सिंह, डीएसपी बस्सी पठाना सुखमिन्दर सिंह चौहान और डीएसपी पंजाब पुलिस अकैडमी फिल्लौर अशोक कुमार समेत 16 पुलिस कर्मचारियों/अधिकारी को बेमिसाल सेवा के बदले पुलिस मैडल के लिए चुना गया है। बाकी अधिकारियों में इंस्पेक्टर प्रभजीत कुमार, इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह, एसआई सोमनाथ, एसआई निर्मल सिंह, एसआई अवतार सिंह, एसआई सुखजीत सिंह, एएसआई जसपाल सिंह, एएसआई परमिन्दर कुमार, एएसआई दलजीत सिंह, एएसआई शिन्दर पाल और एएसआई अनिल कुमार शामिल हैं।
डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब दिनकर गुप्ता ने पुरुस्कार हासिल करने वालों को बधाई देते हुए इन अधिकारियों की सेवाओं को मान्यता देने और समूची पंजाब पुलिस फोर्स के मनोबल को बढ़ाने के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यताएं पुलिस फोर्स को और ज्य़ादा समर्पण और तनदेही के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
-NAV GILL

LEAVE A REPLY