खून को साफ कर.. दिल के रोगों से बचाएगा यह घरेलु नुस्खा

भारतीय रसोई में पाए जाने वाले मसालों का इस्तेमाल हम रोजना करते हैं लेकिन हमें इन मसालों के सही प्रयोग और गुणों का पता नहीं होता। हम तो केवल स्वाद के लिए ही इन मसालों का उपयोग करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही खुशबूदार मसाले के बारे में बताएंगे जिसको अकसर मुंह का स्वाद सही करने के लिए चबाया भी जाता है और इसका प्रयोग चाय और मिठाईयां बनाते समय किया जाता है। हम बात कर रहे हैं ‘छोटी इलायची’ की। इलायची मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है-छोटी और बड़ी। बड़ी इलायची का रंग काला-भूरा होता है और छोटी इलायची हरे रंग की होती है।

इलायची के सेवन के फायदे

त्वचा की समस्याओं से दिलाए निजात

इलायची के सेवन से त्वचा संबंधी कई प्रकार की समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। खासकर कील मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए रोजाना रात को गर्म पानी के साथ एक इलायची खाने से त्वचा संबंधी समस्याओं में लाभ होता है।

इसे भी पढ़ें…यह सच है ! अंदरुनी चोट के उपचार में इनका सेवन है रामबाण…

पाचन संबंधी समस्याओं में है रामबाण

पाचन संबंधी समस्याओं में छोटी इलायची का सेवन करने से आराम मिलता है। इसके सेवन से पेट की गैस, एसिडिटी, कब्ज आदि समस्याओं से राहत मिलती है। साथ ही पाचन तंत्र में सुधार होता है। हिचकी आने पर भी इसका सेवन करने से फायदा होता है। इससे पेट फूलने की समस्या भी दूर होती है।

याददाश्त को बढ़ाए

इलायची का सेवन दिमाग के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से दिमाग मजबूत होता है और याददाश्त बढ़ती है। इसके लिए इलायची के दानों, 2-3 बादाम और 2-3 पिस्ता लेकर इन तीनों को 2-3 चम्मच दूध डालकर पीसने के बाद एक गिलास दूध में डालकर उबाल लें। जब यह मिश्रण आधा रह जाए, इसमें मिश्री मिलाकर सेवन करने से फायदा होता है। साथ ही इससे आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

जहरीले तत्वों को निकाले बाहर

छोटी इलायची के सेवन से शरीर के जहरीले तत्व आसानी से बाहर निकल जाते हैं। यह जहरीले तत्व कई प्रकार के रोगों का कारण बनते हैं। इलायची में पाए जाने वाले घटक शरीर में बनने वाले जहरीले पदार्थों को बाहर निकानले में मदद करते हैं।

वजन बढ़ाने में करे मदद

इलायची का नियमित रूप से सेवन करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है और वजन भी बढ़ता है। इसके लिए छोटी इलायची को सीधे रूप में खाया भी जा सकता है और साथ ही इसका पाउडर बनाकर या इसका काढ़ा बनाकर भी प्रयोग किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें…सर्दी-जुकाम व बुखार से मिलेगी जल्द राहत…अपनाएं यह घरेलु नुस्खा

सांस संबंधी समस्याओं में दे राहत

छोटी इलायची के सेवन से सांस संबंधी समस्याओं में लाभ होता है। खासकर अस्थमा, खांसी, जुकाम जैसी समस्याओं में इसका सेवन करने से आराम मिलता है। इसका उपयोग करने से जमा हुआ कफ और बलगम बाहर निकलता है व छाती की जकड़न कम होती है। साथ ही फेफड़ों में खून का प्रवाह भी ठीक रहता है।

मुंह की दुर्गंध को करे दूर

इलायची का सेवन प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता है। इलायची खाने से मुंह से आने वाली बदबू दूर होती है। इसमें पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल गुण मुंह में बदबू पैदा करने वाले कीटाणूओं को नष्ट करते हैं। इसके सेवन से गले की खराश में आराम मिलता है।

अनिद्रा की समस्या को करे दूर

बढ़िया नींद लेने के लिए इलायची का सेवन करने से फायदा होता है। भागदौड़ भरी जिन्दगी में अक्सर लोग नींद ना आने की समस्या का शिकार हो जाते हैं। इसके लिए अच्छी नींद लेने के लिए रात को सोने से पहले गर्म पानी के साथ एक इलायची का सेवन करने से फायदा होता है। साथ ही इसके सेवन से सोते समय खर्राटे आने की समस्या में भी लाभ होता है।

इसे भी पढ़ें…गंजापन होगा दूर… बालों का झड़ना होगा बंद.. अपनाएं यह घरेलु नुस्खा

मानसिक तनाव होता है दूर

आजकल लोग किसी ना किसी बात को लेकर या फिर किसी समस्या को लेकर तनाव में रहते हैं लेकिन इलायची के सेवन से तनाव को कम किया जा सकता है। इसके लिए नियमित रूप से इलायची का काढ़ा बनाकर पीना फायदेमंद रहता है। इस काढ़े को रोजाना पीने से मानसिक तनाव दूर होता है।

दिल के लिए है फायदेमंद

दिल के लिए भी इलायची का सेवन फायदेमंद रहता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नेशियम दिल के लिए फायदेमंद हैं। इसके सेवन से दिल की धड़कन सही रहती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए है फायदेमंद

इलायची का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है। इस समय में अक्सर चक्कर आने व घबराहट आदि समस्याएं आती हैं। गर्भावस्था के दौरान इन समस्याओं से राहत पाने के लिए इलायची का काढ़ा बनाकर उसमें गुड़ मिलाकर दिन में दो बार यानि सुबह-शाम इसका सेवन करने से फायदा होता है।

खून को करे साफ

इलायची का नियमित रूप से सेवन करने से खून साफ होता है। इसमें पाए जाने वाले पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम इत्यादि तत्व खून को साफ करते हैं। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।

इसे भी पढ़ें…रोगों से बचने के लिए करें…इस फल का सेवन

उल्टी और जी मिचलाने से दिलाए राहत

अक्सर यात्रा या सफर के समय बस या किसी अन्य वाहन में बैठने से कुछ लोगों को चक्कर आते हैं और घबराहट होती है। इसके लिए एक छोटी इलायची को मुंह में रखने से आराम मिलता है। साथ ही उल्टी आने पर भी इसका काढ़ा बनाकर पीने से उल्टी का आना बंद हो जाता है।

इलायची के सेवन के नुकसान

इलायची सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन इसके अधिक सेवन से शरीर पर एलर्जी हो सकती है। साथ ही इसका अधिक सेवन पथरी का कारण भी बन भी सकता है क्योंकि हमारा शरीर इलायची को पूरी तरह से बचा नहीं पाता। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन डाक्टर की सलाह से करना चाहिए।

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY