खाना खाने के तुरंत बाद गलती से भी न करें यह काम…कारण जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

भोजन इंसान के लिए बेहद जरूरी है। यह इंसान की सबसे मुख्य जरूरत है। इस धरती पर जन्म लेने वाला हर जीव किसी न किसी तरह से अपना पेट जरूर भरता है। भोजन से मिलने वाले पोषक तत्व शरीर को चलने-फिरने व काम करने की ऊर्जा व शक्ति प्रदान करते हैं। लेकिन भोजन करने का तभी फायदा होता है जब यह अच्छी तरह से पच जाए। नहीं तो पेट संबंधी कई प्रकार की समस्याएं पैदा हो जाती हैं। हमारी आदत है कि हम भोजन करने के तुरंत फल खा लेते हैं या फिर पानी पी लेते हैं। कई बार तो लोग खाना खाते ही टहलने लगते हैं या चाय-काफी पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है। नहीं तो आज हम आपको बताते हैं कि भोजन के बाद ऐसी आदतें आपके लिए कैसे हानिकारक हो सकती हैं।

इसे भी देखें…मोटापे से परेशान हैं तो चबाएं इस पेड़ के पत्ते

भोजन के तुरंत बाद न करें यह काम

भोजन के बाद न पीएं पानी

आयुर्वेद के अनुसार भोजन के तुरंत बाद पानी पीना स्वास्थ्य व पाचन तंत्र के लिए बेहद नुकसानदायक माना गया है। भोजन करने के बाद पानी पीने से भोजन को पचाने वाले रस भोजन को अच्छी तरह से पचा नहीं पाते। जिससे सही तरह से भोजन न पचने से पेट की समस्याएं जैसे एसिडिटी, पेट में सूजन व बदहज़मी आदि हो जाती हैं। इसलिए भोजन करने के कम से कम आधे घंटे बाद पानी पीना चाहिए। लेकिन अगर गले में भोजन का कोई हिस्सा अटक जाए तो एक-दो घूंट पी सकते हैं।

भोजन के बाद फल खाने से करें परहेज़

आम तौर पर देखा जाता है कि लोग भोजन करने के बाद फल खा लेते हैं। इस दौरान फल खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। भोजन के बाद फल अच्छी तरह से पच नहीं पाते और पेट की दीवारों के साथ चिपक जाते हैं और इन फलों में मौजूद पोषक तत्व भी पूरी तरह से शरीर को नहीं मिल पाते। इसलिए भोजन करने से एक घंटा बाद ही फलों का सेवन करें या फिर भोजन से कुछ घंटे पहले फल खाएं।

इसे भी देखें…बवासीर से राहत पाने का अचूक उपाय…घर बैठे आजमाएं यह आसान तरीका

खाने के बाद चाय पीना है नुकसानदायक

कुछ लोगों को आदत होती है कि भोजन करने के बाद ही चाय पीने लगते हैं। खाने के बाद चाय का सेवन भी पेट की समस्याओं जैसे पेट में जलन व एसिडिटी का कारण बन सकता है। यहां तक कि लगातार इस आदत से पेट में अल्सर भी हो सकते हैं। इसलिए भोजन करने के तुरंत बाद चाय के सेवन से बचें।

खाना खाने के तुरंत बाद न करें सैर

खाना खाने के बाद सैर करना या टहलना अच्छा माना जाता है। लेकिन भोजन करने के तुरंत बाद टहलना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जो ऊर्जा भोजन को पचाने में लगती है वह ऊर्जा टहलने से कम हो जाती है। इससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। खाना खाने के बाद सैर जरूर करें लेकिन खाना खाने के 15-20 मिनट बाद।

खाना खाने के बाद न नहाएं 

भोजन करने के बाद नहाना सेहत पर बुरा प्रभाव डालता है। इससे पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ता है। पेट की समस्याओं से बचने के लिए खाना खाने के बाद नहाने से बचें। अगर मज़बूरी में नहाना भी पड़े तो खाना खाने के आधा घंटा बाद नहाएं।

भोजन के बाद एक दम न सोएं

कुछ लोगों को खाना खाते ही नींद आनी शुरू हो जाती है। लेकिन खाना खाने के एकदम बाद सोना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे पाचन तंत्र पर असर पड़ता है और भोजन देरी से पचता है। इस लिए ध्यान रखें कि खाना खाने के 15-20 मिनट बाद कुछ देर तक टहलें और फिर बिस्तर पर जाएं। 

इसे भी देखें…लंबी उम्र भोगनी है… तो भूलकर भी न करें यह काम

खाने के बाद सिगरेट पीना है जानलेवा

सिगरेट पीना सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक माना जाता है। लेकिन भोजन के बाद सिगरेट पीना जानलेवा हो सकता है। इससे दिल पर बुरा प्रभाव पड़ता है और साथ ही फेफड़ों के कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है।

खाने के तुरंत बाद ब्रश करने से दांत होते हैं कमज़ोर

भोजन के बाद कुछ लोग ब्रश करते हैं। लेकिन यह आदत आपके दांतों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। खाने के तुरंत बाद ब्रश करने से दांत कमजोर हो सकते हैं। अगर ब्रश करना भी है तो खाना खाने के आधे घंटे बाद करें।

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY