क्रिकेट के आसमान पर नया सितारा : निहाल वडेरा

-निहाल वडेरा बना लुधियाना का तीसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर
-श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली भारत की अंडर -19 टीम में हुआ चुनाव
-अंतर ज़ोनल अंडर -19 चैंपियनशिप में शानदार कारगुज़ारी का मिला इनाम
 -खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने दी बधाई
चंडीगढ़: पंजाब के एक और प्रतिभावान खिलाड़ी ने क्रिकेट के आसमान पर नये सितारे के तौर पर उभरने का गौरव हासिल किया है। लुधियाना शहर ने देश को निहाल वडेरा के रूप में एक औरर उभरता क्रिकेटर तोहफ़े के तौर पर सौंपा है। निहाल का चुनाव भारत की अंडर -19 आयु वर्ग की टीम में हुआ है जो कि श्रीलंका के दौरे पर जायेगी। 
     यहाँ यह बताने योग्य है कि निहाल लुधियाना का तीसरा क्रिकेटर है जिसको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मान हासिल होगा। इससे पहले यशपाल शर्मा, जो कि वर्ष 1983 में विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा थे और गगनदीप सिंह भी लुधियाना शहर से ही संबंधित हैं।
    लुधियाना के बीसीएम आर्य माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 11वीं कक्षा के विद्यार्थी निहाल ने हिमाचल प्रदेश के ऊना में हुई अंतर ज़ोनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्वी जोन के खि़लाफ़ शानदार सैंकड़ा जड़ा जब कि केंद्रीय जोन के खि़लाफ़ उसने अर्ध सैंकड़ा लगाया। पश्चिमी जोन के खि़लाफ़ भी उसका प्रदर्शन बढिय़ा रहा। इतना ही नहीं बल्कि बीते वर्ष निहाल का चुनाव अंडर -16 वर्ग में ज़ोनल क्रिकेट अकैडमी में भी हुआ था और उसने हाल ही में हुए अंडर -16 वर्ग के पंजाब राज्य अंतर जि़ला क्रिकेट टूर्नामैंट में भी अच्छा प्रदर्शन किया था।
     उसको क्रिकेट के गुर सिखाने वाले प्रशिक्षक चरनजीत सिंह भंगू उसकी प्राप्ति से काफ़ी खुश हैं और उन्होंने निहाल को शुभकामनाएँ दी हैं। निहाल के पिता कमल वडेरा और माता गुरप्रीत बुज़ुर्ग का कहना है कि निहाल और उसके प्रशिक्षक की सख्त मेहनत आखिरकार रंग लाई है।
     पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने निहाल को बधाई देते हुए यह उम्मीद ज़ाहिर की है कि उसकी कामयाबी दूसरे को भी खेल के क्षेत्र में आने के लिए प्रकाश स्तम्भ का काम करेगी।

LEAVE A REPLY