कुलतार सिंह संधवां द्वारा शहीद भगत सिंह की 115वीं जन्म वर्षगांठ पर लोगों को बधाई

चंडीगढ़ : पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भारतीय स्वतंत्रता संग्रामी और क्रांतिकारी नेता शहीद भगत सिंह की 115वीं जन्म वर्षगांठ पर लोगों को बधाई दी है।
पुलिस से पंगा पड़ा महंगा, किसानों के लिए खुशखबरी, बड़े नेता को सदमा
संधवां ने कहा कि शहीद भगत सिंह का नाम उस क्रांतिकारी लहर का समानार्थक है, जिसने भारत की आज़ादी में बड़ा योगदान डाला है। शहीद भगत सिंह को अंग्रेज़ हकूमत के विरुद्ध डटने के लिए उनकी दिलेरी और जज़्बे के लिए हमेशा याद रखा जाता है। उन्होंने अपने विचारों और महान बलिदान के द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नयी दिशा दी।
घुटनों के दर्द में ऑपेरशन से हो सकता हैं नुकसान ? | Dr. Om Prakesh Anand
संधवां ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने सिर्फ़ 23 साल की उम्र में अपने साथियों राजगुरू और सुखदेव के साथ देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। भगत सिंह अपने लक्ष्यों के लिए जेल में भी लम्बी भूख हड़ताल की। इस दौरान वह जेल में पढ़ने-लिखने जैसे अपने रोज़मर्रा के काम भी पूरा करते रहे। भगत सिंह द्वारा ‘इंकलाब ज़िंदाबाद’ का लगाया गया नारा बाद में आज़ादी आंदोलन का अहम हिस्सा बन गया। श्री संधवां ने कहा कि हमें शहीद भगत सिंह के जीवन से मार्गदर्शन लेना चाहिए।

LEAVE A REPLY