कुछ इस तरह से बनी भगवान श्री कृष्ण की 16,108 पत्नियां

-असल में आठ लड़कियों से किया था श्री कृष्ण ने विवाह

-श्री कृष्ण की लीला का अनूठा व अनदेखा पहलू…

प्रदीप शाही

भगवान श्री विष्णु जी के अवतार श्री कृष्ण के बारे सभी जानते हैं कि उन्होंने केवल राधा से ही प्यार किया था। परंतु सत्य यह भी है कि राधा से श्री कृष्ण का विवाह नहीं हुआ था। ग्रंथों के अनुसार भगवान श्री कृष्ण जी की 16,108 पत्नियां थी। जबकि असल में भगवान श्री कृष्ण ने केवल आठ लड़कियों रुक्मणि, जांबवंती, सत्यभामा, मित्रविंदा, सत्या, भद्रा, लक्ष्मणा और कालिन्दी से ही विवाह किया था। आखिर सत्य क्या है। कैसे 16,108 लड़कियां भगवान श्री कृष्ण की पत्नियां बनी।

इसे भी देखें…जानिए भगवान श्री कृष्ण की आठ पत्नियों से थी कितनी संताने…?

भगवान श्री कृष्ण की पहली पत्नी थी रुक्मणि

श्री कृष्ण की पहली पत्नी रुक्मणि थी। रुक्मणि के पिता विदर्भ के राजा भीष्मक थे। रुक्मणि श्री कृष्ण को चाहती थी। परंतु रुक्मणि का भाई अपनी बहन की शादी शिशुपाल के साथ करना चाहता था। रुक्मणि इस शादी के लिए तैयार नहीं थी। रुक्मणि ने श्री कृष्ण के समक्ष अपने प्यार का इजहार किया। तब श्री कृष्ण ने रुक्मणि का अपहरण कर उनसे शादी की।

इसे भी देखें…युधिष्ठिर ने महिलाओं को, द्रोपदी ने कुत्तों को क्यों दिया श्राप…

भगवान श्री कृष्ण की दूसरी पत्नी थी जांबवंती

श्री कृष्ण का दूसरा विवाह निशादराज जाम्ववान की बेटी जांबवंती से हुआ था।

श्री कृष्ण का तीसरा विवाह सत्यभामा से हुआ

एक बार सत्राजीत ने श्री कृष्ण पर आरोप लगा दिए। परंतु बाद में सारे आरोप बेबुनियाद निकले। तब सत्राजीत ने अपने बेटी सत्यभामा का विवाह श्री कृष्ण से कर अपनी गलती को सुधारा।

श्री कृष्ण का चौथा विवाह मित्रबिंदा से हुआ

भगवान श्री कृष्ण का चौथा विवाह राजकुमारी मित्रबिंदा संग एक स्वंयवर में हुआ।

इसे भी देखें…भगवान ब्रह्मा, विष्णु, महेश के हैं यह पुत्र विशेष…

श्री कृष्ण का पांचवा विवाह सत्या से हुआ

कहा जाता है कि कौशल राज्य के राजा नग्नजीत के सात बैलों को श्री कृष्ण ने एक साथ धरती पर गिरा दिया। इस घटना से राजा नग्नजीत बेहद प्रभावित हुए। तब उन्होंने अपनी बेटी सत्या से श्री कृष्ण की शादी कर दी।

श्री कृष्ण ने छठा विवाह भद्रा से रचा

भगवान श्री कृष्ण ने छठा विवाह कैकेयी राज्य की राजकुमारी भद्रा से किया था।

इसे भी देखें…जानिए कैसे एक बालक ने ध्रुव तारे का रूप ?

श्री कृष्ण का सातवां विवाह लक्ष्मणा से हुआ

भगवान श्री कृष्ण का सातवां विवाह भद्रदेश की राजकुमारी लक्ष्मणा से हुआ माना जाता है। कहा जाता है कि लक्ष्मणा भगवान श्री कृष्ण जी से प्रेम करती थी, लेकिन उनका परिवार इस शादी से प्रसन्न नहीं था। ऐसे में भगवान श्री कृष्ण को लक्ष्मणा की भावनाओं की कदर करते हुए उसका अपहरण कर विवाह करना पड़ा।

इसे भी देखें…दर्शन कीजिए… भगवान श्री कृष्ण व पांडवों द्वारा स्थापित प्राचीन शिवलिंगों के….

श्री कृष्ण की आठवीं शादी कालिन्दी से हुई

जब महाभारत के दौरान कौरवों की ओर से पांडवों को लाक्षागृह में मारने की साजिश रची गई । तब श्री कृष्ण पांडवों से मिलने इंद्रप्रस्थ गए। इस दौरान वह अपने सखा अर्जुन संग सैर करने को निकले तो उन्होंने  सूर्य पुत्री कालिन्दी को तपस्या करते देखा। कालिन्दी श्री कृष्ण को पाने के लिए तपस्या कर रही थी। तब श्री कृष्ण ने उसकी तपस्या को देखते हुए कालिन्दी से विवाह किया।

इसे भी देखें…रोग मुक्त करता है इस ‘मंत्र’ का जाप…हर अक्षर में छिपा है गूढ़ रहस्य

आखिर कैसे 16,100 लड़कियां बनी श्री कृष्ण की पत्नियां

भगवान श्री कृष्ण ने आठ लड़कियों से विवाह रचाया था। परंतु 16,100 लड़कियों के श्री कृष्ण की पत्नी बनने की कहानी बेहद रोचक है। इस कथा के मुताबिक एक बार प्रागज्योतिष पुर की जनता और साधु संत दैत्यराज भौमासुर के अत्याचार से आहत थे। देवताओं ने श्री कृष्ण से दैत्यराज भौमासुर के अत्याचार को समाप्त करने की गुहार लगाई। क्योंकि भौमासुर धरती के राजाओं की बेटियों का हरण कर बंदी बना लेता था। इसका मुख्य कारण भौमासुर को मिला श्राप था। श्राप अनुसार भौमासुर का अंत किसी स्त्री के हाथों होगा। ऐसे में श्री कृष्ण अपनी पत्नी सत्यभामा सहित गुरुड पर सवार होकर प्रागज्योतिष पुर पहुंच गए। श्री कृष्ण ने सत्यभामा की मदद से भौमासुर सहित उसके सभी पुत्रों का अंत कर दिया। गौर हो भौमासुर की कैद में 16,100 लड़कियां थी। जिन्हें श्री कृष्ण ने कैद से मुक्त करवाया। कैद से मुक्त होने के बाद इन लड़कियों को कोई भी अपनाने को तैयार नहीं था। ऐसे में श्री कृष्ण ने अपने यहां आश्रय दिया। वहीं इन लड़कियों ने श्री कृष्ण को ही अपना पति स्वीकार कर लिया।

इसे भी देखें…श्रीकृष्ण के श्राप के कारण पांच हजार साल से कहां?? भटक रहे हैं अश्वत्थामा

LEAVE A REPLY