किसानें को धान की बिजाई के लिए नहरी पानी की नहीं आने दी जायेगी कमी – सरकारिया

चंडीगढ़ : पंजाब में 20 जून से धान की बिजाई शुरू होने के मद्देनजऱ जल संसाधन मंत्री श्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को नहरी पानी की पूरी सप्लाई दी जाये और टेलों तक पानी पहुँचाने के लिए नहरी पानी की चोरी को सख्ती से रोका जाये।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार की किसानों की खुशहाली के प्रति वचनबद्धता को दोहराते हुए श्री सरकारिया ने कहा कि किसानों को धान की बिजाई के समय नहरी पानी की कोई दिक्कत नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहरों की क्षमता मुताबिक पानी की पूरी सप्लाई दी जाये।
उन्होंने कहा कि पंजाब के परिश्रमी और मेहनती किसान देश के अन्न भंडार में बड़ा योगदान देते हैं और इनको मौजूदा कृषि संकट से निकालने के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा कजऱ् माफी योजना भी शुरू की गई है। उन्होंने केंद्र सरकार से माँग की कि कृषि के पेशे को आर्थिक तौर पर पुन: लाभप्रद बनाने के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाये।
श्री सरकारिया ने किसानों को भूजल का संयम से प्रयोग करने और धान की कम समय में पकने वाली किस्मों की खेती करने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहरी पानी की चोरी सख्ती से रोकी जाये जिससे टेलों वाले किसानों को नहरी पानी की कोई कमी न आए। उन्होंने अधिकारियों को चौबीस घंटे निगरानी रखने और छापे मारने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY