एकता कपूर की Web Series विवाद में नया मोड़, Ekta Kapoor पर होगी बड़ी कार्रवाई!

धारावाहिक निर्माता एकता कपूर की वेड सीरीज़ का मामला गर्माता नजर आ रहा है। इस मामले में पंजाब के बरनाला में पूर्व सैनिकों ने एकता कपूर खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही पूर्व सैनिकों द्वारा प्रदर्शन करते हुए एकता कपूर का पुतला भी फूंका गया। जानकारी देते हुए शिरोमणि अकाली दल के पूर्व सैनिक विंग के प्रधान गुरजिंदर सिद्धू दे बताया कि एकता कपूर द्वारा बनाई गई वेब सीरीज़ में एक सैनिक की पत्नी को आपत्तिजनक हालत में दिखाया गया है। और आर्मी की वर्दी का अपमान किया गया है।

इसे भी देखें…इस इलाके में खुंखार कुत्तों का कहर, डर के मारे घरों में बंद हुए लोग

एकता कपूर की इस विवादित वेब सीरीज का मामला आने वाले समय में और भी तूल पकड़ सकता है। अब देखना यह होगा कि पुलिस एकता कपूर पर क्या कार्रवाई करती है और एकता कपूर इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

बरनाला से विनीत शर्मा की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY