इन रोगों से जल्द मिलेगा छुटकारा…अपनाएं ‘मड थेरेपी’

भारतीय आयुर्वेद में कई प्रकार की औषधियों का वर्णन किया गया है। इन औषधियों के द्वारा कई प्रकार के रोगों का निदान किया जाता है। औषधियों के अलावा भी भारतीय चिकित्सा प्रणाली में कई तरीकों से कई आसाध्य रोगों का इलाज किया जाता है। प्राचीन समय से ही प्राकृतिक चिकित्सा प्रणाली में मिट्टी का प्रयोग कई तरह के रोगों को ठीक करने के लिए होता आया है। आज भी इस प्रणाली को ‘मड थेरेपी’ के नाम से जाना जाता है। इस थेरेपी के द्वारा शारीरिक समस्याएं तो दूर होती ही हैं साथ ही शरीर तरो ताजा हो जाता है और शरीर में नवीन उर्जा का संचार होता है। खासकर त्वचा व चमड़ी से संबंधी समस्याओं को दूर करने में मड थेरेपी लाभदायक रहती है। मड थेरेपी के लिए या मिट्टी का लेप तैयार करने के लिए खेत से मिट्टी ली जा सकती है लेकिन यह मिट्टी थोड़ा गहरा गड्ढा खोदकर निकालनी चाहिए क्योंकि उस मिट्टी में हानिकारक तत्व कम मात्रा में होते हैं। इसके अलावा बाज़ार में भी मुलतानी मिट्टी आसानी से मिल जाती है।

इसे भी पढ़ें…कब्ज से मिलेगा छुटकारा…सलाद में करें इसे शामिल

मड थेरेपी के फायदे

त्वचा के लिए है फायदेमंद

चेहरे पर होने वाले मुंहासों को दूर करने के लिए मिट्टी का लेप या मड थेरेपी कारगार सिद्ध होती है। इसके लिए खेत की मिट्टी या बाज़ार में मिलने वाली मुलतानी मिट्टी का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है। इसके प्रयोग से चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर होते हैं और चेहरे की चमक भी बढ़ती है। इसके अलावा मड थेरेपी से रूखी त्वचा मुलायम बनती है और उम्र से पहले दिखाई देने वाले बुढ़ापे के लक्षण भी दूर होते हैं।

शरीर के तापमान और जलन को करे दूर

शरीर से सेक या हीट निकलने पर भी मड थेरेपी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके प्रयोग से हाथों-पैरों में जलन होने पर आराम मिलता है। क्योंकि मिट्टी में तापमान को सोखने वाले गुण पाए जाते हैं।

सिर दर्द व तनाव को करे दूर

सिर के दर्द को दूर करने में भी मड थेरेपी का प्रयोग करने से फायदा होता है। इसके प्रयोग से सिर की गर्मी दूर होती है। मिट्टी के लेप का प्रयोग माथे पर किया जाता है और जरूरत पड़ने पर पूरे सिर पर भी इस लेप को लगाया जा सकता है। इस लेप को लगाने से तनाव भी कम होता है और शरीर में नयी ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा बुखार होने पर भी इस मड पैक को पेट और माथे पर लगाने से आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें…आंखों की बढ़ेगी रोशनी…रोग होंगे दूर…रसोई में मौजूद है यह औषधि

उल्टी और दस्त में दे आराम

दस्त लगने पर और उल्टी होने पर मड पैक का इस्तेमाल करने से लाभ होता है। दस्त लगने पर पेट के ऊपर मिट्टी का पेस्ट बनाकर लगाने से फायदा होता है वहीं उल्टी आने पर इसी पेस्ट को छाती पर लगाने से आराम मिलता है। इन दोनों तरीकों से दोनों समस्याओं में लाभ होता है। 

पाचन तंत्र में करे सुधार

मड थेरेपी या मिट्टी का लेप पेट की समस्याओं में भी फायदेमंद है। पाचन तंत्र में सुधार लाने के लिए पेट के निचले भाग पर मिट्टी का लेप लगाने से लाभ होता है। इससे आंतों की गर्मी भी दूर होती है और साथ ही  गैस व पेट दर्द में भी आराम मिलता है। अधिक लाभ के लिए इस लेप को 20 से 30 मिनट तक लगाकर रखें।

कब्ज को करे दूर

कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए भी मिट्टी के लेप या मड पैक का प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए पेट के निचले हिस्से में मिट्टी का लेप लगाने से कब्ज की समस्या में फायदा होता है।

इसे भी पढ़ें…इस जूस का सेवन, दिलाए डायबिटीज, बवासीर से निजात…

घाव ठीक करने में है लाभकारी

मिट्टी में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण घावों को जल्दी भरने में मदद करते हैं।  इसलिए घाव पर मिट्टी का लेप लगाने से घाव जल्दी ठीक होते हैं और घाव के निशान भी मिट जाते हैं।

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY