आखिर 48 साल बाद दिल्ली के लुटियंस को अलविदा कहेंगी प्रियंका गांधी, देखिए क्या था उस बंगले में खास

प्रियंका गांधी आखिर 48 साल बाद दिल्ली के लुटियंस से विदा होंगी। वह बुधवार को अपना 35-लोधी एस्टेट बंगला खाली कर देंगी। इस समय वह लखनऊ शिफ्ट नहीं हो रही हैं। सूत्रों के मुताबिक उनकी बेटी मिराया व बेटा रेहान पढ़ाई को देखते हुए कुछ समय के लिए सुखदेव विहार स्थित अपनी दादी के घर पर उनके साथ रहेंगे।

इसे भी देखें…कोरोना को लेकर सबूतों के साथ Dr. Tarun Kothari का धमाका

प्रियंका के जाने के बाद 35-लोधी एस्टेट बंगले पर तैनात दिल्ली पुलिस के 60 से अधिक सुरक्षा कर्मी हटा लिए जाएंगे और उनकी सुरक्षा हरियाणा पुलिस को सौंप दी जाएगी। प्रियंका गांधी को अब तक सी.आर.पी.एफ. जैड प्लस सुरक्षा प्रदान कर रही थी। हरियाणा पुलिस को इस संबंध में बता दिया गया है और जहां भी प्रियंका का परिवार अब शिफ्ट करेगा, वहां की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। हरियाणा पुलिस ने गुडगांव में अरालियाज फ्लैट (पैंटहाऊस), जहां प्रियंका गांधी शिफ्ट हो रही हैं, के इलाके की सुरक्षा का जायजा लिया ।

इसे भी देखें…अब शुरू हुआ नया अभियान, विरोधियों को नए ढंग से जवाब देगी भाजपा || BJP || Haryana News ||

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी के पति का गुडगांव स्थित अरालियाज अपार्टमैंट में 10,000 स्क्वेयर फीट का पैंटहाऊस है। वहां परिवार के शिफ्ट होने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रियंका गांधी का 35-लोधी एस्टेट बंगले से 90 प्रतिशत सामान गुडगांव, सोनिया गांधी के आवास 10-जनपथ और महरौली के फार्म हाऊस में भेजा जा चुका है। गुडगांव स्थित पैंटहाऊस में प्रियंका तीन महीने तक रहेंगी और उसके बाद अगर कोरोना के हालात में सुधार हुआ तो वह फैसला करेंगी कि कहां शिफ्ट करना है। इस दौरान वह गुडगांव व दिल्ली के बीच आती-जाती रहेंगी।

LEAVE A REPLY