आई.ए.ए.एफ. कांटीनैंटल कप में पदक जीतने वाला अरपिंदर सिंह बना पहला भारतीय एथलीट

-खेल मंत्री राणा सोढी ने अरपिंदर सिंह को ऐतिहासिक प्राप्ति पर मुबारकबाद दी

चंडीगढ़: चैक गणराज्य के शहर ओसतरावा में चल रहे आई.ए.ए.एफ. कांटीनैंटल कप के तीहरी छलांग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले एथलीट अरपिंदर सिंह को पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने मुबारकबाद दी है। अरपिंदर सिंह पहला भारतीय एथलीट बन गया है जिसने इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलैटिकस फेडरेशन (आई.ए.ए.एफ.) कांटीनैंटल कप के इतिहास में किसी भी स्पर्धा में कोई पदक जीता हो। 

    आज यहां जारी प्रैस बयान में राणा सोढी ने कहा कि अरपिंदर सिंह की यह ऐतिहासिक प्राप्ति है जो अब तक कोई भी भारतीय एथलीट हासिल नहीं कर सका। आई.ए.ए.एफ. कांटीनैंटल कप में एशिया पैसेफिक टीम द्वारा प्रतिनिधित्व कर रहे अरपिंदर सिंह ने तीहरी छलांग स्पर्धा में 16.59 मीटर छलांग लगा कर कांस्य पदक जीता। उन्होंने कहा कि इस मुकाबले में जीता पदक ओलम्पिक खेल या विश्व एथलैटिकस चैंपियनशिप के पदक से कम नहीं है क्योंकि इस कप में सभी महाद्वीपों से चोटी के एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। 

    खेल मंत्री ने कहा कि अरपिंदर सिंह ने बीते दिनों जकार्ता में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रौशन किया था और अब दोबारा फिर अपने खेल का लोहा मनवाने आई.ए.ए.एफ. कांटीनैंटल कप में कांस्य पदक जीत कर इतिहास रचा है। खेल मंत्री ने अरपिंदर के साथ उसके माँ बाप और प्रशिक्षक श्री सुखदेव सिंह पन्नूं को भी मुबारदबाद देते हुए इस प्राप्ति का श्रेय उनको दिया। अमृतसर जिले के गाँव हर्षा छीना के अरपिंदर सिंह ने 2014 में ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था।

LEAVE A REPLY