अमृत है गाय का दूध, बस जान लें पीने का सही समय व तरीका 

धर्मेन्द्र संधू

हिन्दू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है और गाय की पूजा की जाती है। गाय का दूध भी विशेष रूप से गुणकारी माना जाता है। वैसे भी दूध हमारे स्वास्थ्य व हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद है। भैंस के दूध के स्थान पर अगर गाय के दूध का सेवन किया जाए तो यह किसी अमृत से कम नहीं। आज हम गाय का दूध पीने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में चर्चा करेंगे।

इसे भी देखें…देखने में यह पौधा लगता है हरा लेकिन शरीर के लिए है ‘सोना‘ खरा

रोगों से बचाव करता है गाय का दूध

इम्यूनिटी यानि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में गाय का दूध मदद करता है। अकसर मौसम बदलने से शरीर में भी बदलाव होते हैं जिससे कई प्रकार के रोग व संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर इम्यून सिस्टम मजबूत होगा तो संक्रमण होने का खतरा कम हो जाता है। गाय के दूध में मौजूद पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हुए रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं।

इसे भी देखें…अगर है आपको Uric Acid, तो होगा ठीक। नहीं है तो कभी नहीं होगा, पर कैसे सुनें Dr. Joginder Tyger से

पाचन संबंधी समस्याओें से राहत दिलाता है गाय का दूध

गाय का दूध पाचन तंत्र के लिए बेहद उपयोगी है। यह दूध आसानी से पच जाता है। पेट व पाचन संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए गाय का दूध पीना चाहिए। खासकर पेट की गैस व एसिडिटी को दूर करने वाले गुण गाय के दूध में पाए जाते हैं।

शरीर के जहरीले तत्वों का असर करता है खत्म

गाय के दूध में शरीर में पैदा होने वाले हानिकारक जहरीले तत्वों के असर को बेअसर करने वाले गुण पाए जाते हैं। खासकर दवाईओं और अन्य खाने वाले पदार्थों में मौजूद केमिकल्स से शरीर में पैदा हुए जहरीले तत्वों के प्रभाव को खत्म करने के लिए गाय का दूध पीना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि गाय का दूध भी शुद्ध हो।

इसे भी देखें…चेहरे की हर समस्या से छुटकारा दिलाएगा… यह आसान तरीका

बौद्धिक विकास के लिए जरूरी है गाय का दूध

दिमाग के लिए गाय का दूध एक प्राकृतिक टोनिक है। दिमाग को तेज़ करने व दिमाग की कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए किसी अन्य दूध के स्थान पर गाय का दूध पीने से फायदा होता है। खासकर बच्चों के दिमागी व बौद्धिक विकास के लिए उन्हें गाय का दूध ही पिलाना चाहिए।

बच्चों के लिए अमृत है गाय का दूध

बच्चों के विकास के लिए गाय का दूध अमृत के समान है। खासकर बच्चों में रिकेट्स या सूखा रोग होने पर गाय का दूध दवाई का काम करता है। रिकेट्स या सूखा रोग होने पर हड्डियां नरम व कमजोर पड़ जाती हैं दूसरे शब्दों में कहा जाए तो कुपोषण हड्डियों के कमजोर होने का कारण बनता है। इस रोग से छुटकारा पाने के लिए बच्चों को गाय के दूध के साथ बादाम खिलाने चाहिए।

इसे भी देखें…कहाँ से आया बादाम कितनी है ताकत, खाएं कब और कैसे

दांतों व हड्डियों के लिए लाभदायक

गाय का दूध हड्डियों व दांतों के लिए लाभदायक है। इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम दांतों व हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। साथ ही गाय का दूध पीने से दांत दर्द व अन्य रोग होने की संभावना कम हो जाती है। अगर आप रोजाना एक गिलाग गाय का गर्म दूध पीते हैं तो हड्डियों के रोगों से बच सकते हैं।

टीबी के मरीज़ों के लिए है फायदेमंद

गाय का दूध टीबी के मरीज़ों के लिए भी फायदेमंद है। रात के समय सोने से पहले गाय का गर्म दूध पीने से लाभ होता है। साथ ही बुजुर्ग भी गाय के दूध का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी देखें…सेहतमंद रहने के लिए क्या खाएं से ज्यादा जरूरी कब और कैसे खाएं! सुने Dr. Joginder Tyger से

दिल के रोगों से करता है बचाव

गाय के दूध में फैट की मात्रा बहुत कम होती है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड को दिल के लिए सही माना जाता है। फैट कम होने के कारण कोलेस्ट्रॉल का लेवल सही रहता है जिससे दिल के रोगों से बचाव होता है। इसके साथ ही गाय के दूध में पाया जाने वाला ए-2 बीटा प्रोटीन भी दिल के रोगों को दूर रखता है।

आंखों के लिए है लाभकारी

आंखों की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में गाय का दूध सहायक सिद्ध होता है। गाय के दूध का पीलापन इसमें मौजूद कैरोटीन नामक तत्व के कारण होता है। यह पीला पदार्थ आंखों की रोशनी को बढ़ाने के साथ ही आंखों की अन्य समस्याओं को भी दूर करता है।

इसे भी देखें…लंबी उम्र भोगनी है… तो भूलकर भी न करें यह काम

पुरुषों के लिए है विशेष रूप से गुणकारी 

गाय का दूध पुरुषों के लिए विशेष रूप से गुणकारी है। नियमित रूप से गाय का गर्म दूध पीने से पुरुषों के यौन स्वास्थ्य में सुधार होता है। शुक्राणुओं की कमी की समस्या का सामना कर रहे पुरुषों के लिए गाय का दूध एक औषधी का काम करता है। गाय का दूध पीने से शुक्राणुओं की संख्या बढ़ती है।

त्वचा में निखार लाने के लिए करें कच्चे दूध का प्रयोग

गाय का दूध सेहत के लिए जितना फायदेमंद है उतना ही त्वचा के लिए भी गुणकारी है। चेहरे की रंगत को निखारने के लिए व खूबसूरती को बढ़ाने में गाय का कच्चा दूध काफी उपयोगी है। नियमित रूप से गाय के कच्चे दूध की चेहरे पर मसाज करने से त्वचा के दाग-धब्बे दूर होते हैं और चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है।

इसे भी देखें…मोम की तरह पिघलेगी फैट, देखते ही देखते मोटापा होगा कम, बस पानी में मिलाएं यह चीज़

LEAVE A REPLY