अब फ्लश में समय नहीं होगा खराब…पेट होगा साफ… मुंह से निकलेगा…वाह मज़ा आ गया

आज की भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी में हमारी जीवन शैली भी तेज़ी से बदल रही है। बदलती जीवन शैली में हमारे खान-पान की आदतें भी बदल रही हैं। अकसर हम जल्दबाज़ी में घर का भोजन करने की बजाए बाहर आसानी से मिलने वाला फास्ट फूड व जंक फूड खाते हैं। लेकिन यह आहार शरीर के लिए नुकसानदायक होता है क्योंकि इसमें जरूरी पोषक तत्व कम मात्रा में होते हैं। लगातार इस भोजन का सेवन करने से पाचन तंत्र में गड़बड़ी होने की संभावना बनी रहती है। इसके साथ ही पाचन संबंधी कई प्रकार के रोग व समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं। इन समस्याओं में एक प्रमुख समस्या है ‘कब्ज़’। कब्ज की समस्या का समय रहते अगर उपचार न किया जाए तो यह कई अन्य रोगों का कारण बन सकती है।

इसे भी पढ़ें…सुबह भूलकर भी खाली पेट न खाएं यह चीज़…उठाना पड़ सकता है नुकसान

कब्ज़’ की समस्या व लक्षण

कब्ज की समस्या होने से पेट अच्छी तरह से साफ नहीं होता और साथ ही कई प्रकार के रोग व परेशानियां पैदा हो जाती हैं। कब्ज होने पर मल त्यागने में मुश्किल होती है और पेट सही ढंग से साफ नहीं होता। साथ ही पेट दर्द, पेट में ऐंठन, पेट का फूलना, भारीपन, घबराहट, जी मिचलाना या उल्टी आना व बेचैनी होना भी कब्ज होने के संकेत हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे ही लोगों में कब्ज की समस्या बढ़ जाती है, इसका कारण है कि उम्र के बढ़ने के साथ ही पाचन तंत्र कमज़ोर होने लगता है। पेट को साफ रखने के लिए दिन में कम से कम एक बार मल त्यागना जरूरी होता है। लेकिन कुछ लोग रोजाना इस क्रिया को नहीं करते जिससे कब्ज की समस्या पैदा हो जाती है।

कब्ज़ होने के कारण

भोजन में फाइबर की मात्रा कम होना व कम मात्रा में पानी पीना कब्ज की समस्या का कारण बन सकता है। भोजन सही ढंग से न पचने से और शारीरिक कार्य न करने से भी कब्ज हो सकती है। साथ ही डेयरी उत्पादों का अधिक सेवन करने व ज्यादा समय तक खाली पेट रहने से कब्ज होने की संभावना बनी रहती है। नशीली, दर्द नाशक दवाईयां व खासकर आयरन की गोलियां खाने से भी अकसर कब्ज हो जाती है।

इसे भी पढ़ें…पुरुषों और महिलाओं के लिए विशेष गुणकारी है यह फल

कब्ज से राहत पाने के घरेलू उपाय

फाइबर से भरपूर पदार्थों का करें सेवन

कब्ज से राहत पाने के लिए अपने आहार में फाइबर से भरपूर पदार्थों जैसे हरी पत्तेदार सब्ज़ियों को शामिल करें। इसके अलावा आप सेब, पपीता, अमरूद व खीरा खा सकते हैं। साथ ही अखरोट खाने से भी कब्ज की समस्या में आराम मिलता है।

त्रिफला दिलाता है राहत

तीन फलों के मिश्रण से बनने वाला त्रिफला चूर्ण कब्ज की समस्या में असरदायक औषधि है। रोजाना रात को सोने से पहले त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से कब्ज दूर होती है। आप त्रिफला चूर्ण का उपयोग गुनगुने पानी के साथ कर सकते हैं। इस चूर्ण के प्रयोग से कब्ज के साथ-साथ पेट की अन्य समस्याओं में भी आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें…कब्ज व मुंह के छालों से हैं परेशान तो खाएं यह फल

नींबू पानी पीएं

नींबू पानी पीने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। नींबू में पाया जाने वाला साइट्रिक एसिड पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। इससे शरीर के जहरीले व हानिकारक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। कब्ज से राहत पाने के लिए आप एक गिलास नींबू पानी या नींबू वाली चाय बनाकर पी सकते हैं।

बेकिंग सोडा युक्त पानी है लाभदायक 

कब्ज से छुटकारा दिलाने में बेकिंग सोडा भी लाभदायक सिद्ध होता है। कब्ज से राहत पाने के लिए आप आधा गिलास पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पी सकते हैं। यह घोल कब्ज के कारण पेट में होने वाले दर्द को दूर करने में भी मदद करता है और बेकिंग सोडा में पाए जाने वाले बाइकार्बोनेट कब्ज के साथ-साथ सीने की जलन में भी आराम देते हैं।

इसे भी पढ़ें…पुरानी से पुरानी खांसी व पेट के रोग जड़ से खत्म करेगा… इस पेड़ का फल

किशमिश है असरदायक

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप किशमिश का सेवन भी कर सकते हैं। किशमिश में टार्टरिक एसिड और फाइबर मौजूद होता है जो कब्ज में आराम देता है। किशमिश खाने से पाचन तंत्र को भी मजबूती मिलती है। 

शहद का करें सेवन

शहद भी कब्ज से निजात दिलाता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले शहद का सेवन कर सकते हैं। नियमित रूप में एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद डालकर पीने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। 

गुड़ खाएं

कब्ज की समस्या में गुड़ भी लाभकारी है। रात के खाने के बाद गुड़ खाने से फायदा होता है। गुड़ खाने से सुबह पेट आसानी से साफ हो जाता है। गुड़ में मैग्नीशियम के साथ ही विटामिन और खनिज भी पाए जाते हैं जो कब्ज से छुटकारा दिलाते हैं। नियमित रूप में गुड़ खाने के अलावा गुड़ को पानी में उबालकर वह पानी पी भी सकते हैं।

पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं

कम मात्रा में पानी पीने से भी कब्ज की समस्या हो जाती है। कब्ज से राहत पाने के लिए पूरे दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। पानी शरीर के जहरीले तत्वों को बाहर निकालता है। साथ ही सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से मल त्यागने में आसानी होती है।

इसे भी पढ़ें…पुरानी से पुरानी कब्ज से मिलेगी राहत…बस एक बार खा लें यह चीज़

कसरत करें

कब्ज से बचने का सबसे आसान तरीका कसरत है। खाना खाने के बाद कुछ समय तक सैर करने से पाचन तंत्र सही काम करता है और भोजन आसानी से पच जाता है। कब्ज से राहत पाने के लिए दिन में कम से कम 15 मिनट तक सैर या कसरत जरूर करें। 

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY