अगर आप भी खाते हैं चीनी तो तुरंत कर दें बंद नहीं तो….

धर्मेन्द्र संधू

अकसर लोग शक्कर खाना पसंद करते हैं। चाहे शक्कर खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है, लेकिन फिर भी शक्कर का ज्यादा सेवन कई प्रकार की सेहत समस्याओं को दावत देता है। जरूरत से ज्यादा शक्कर खाने से या उपयोग करने से रोग लगने की संभावना बढ़ जाती है। आज हम ज्यादा शक्कर खाने से शरीर व स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में चर्चा करेंगे। शक्कर यानि चीनी क्रिस्टलाइज सूक्रोज, फ्रुक्टोज और ग्लूकोज का एक मिश्रण है। शक्कर का उत्पादन गन्ने के रस से किया जाता है।

इसे भी देखें…सुबह भूलकर भी खाली पेट न खाएं यह चीज़ें…उठाना पड़ सकता है नुकसान

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ता है असर

किसी भी रूप में किया गया शक्कर का सेवन हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर प्रभाव डालता है। अधिक शक्कर खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर होने लगती है। अगर आपका प्रतिरक्षा तंत्र कमज़ोर होगा तो आप छोटे-बड़े हर प्रकार के रोग का जल्द शिकार हो जाएंगे। इस लिए स्वस्थ रहने के लिए शक्कर का अधिक उपयोग करने से बचें।

लीवर के लिए नुकसानदायक है शुगर

शुगर का जरूरत से ज्यादा सेवन लीवर की कार्य प्रणाली को भी प्रभावित करता है। अगर आप ज्यादा शक्कर खाते हैं तो लीवर का काम बढ़ जाता है और शरीर में लिपिड नामक तत्व का तेज़ी से निर्माण होता है। जिससे फैटी लीवर की समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है।

इसे भी देखें…अगर है आपको Uric Acid, तो होगा ठीक। नहीं है तो कभी नहीं होगा, पर कैसे सुनें Dr. Joginder Tyger से

आप हो सकते हैं मोटापे का शिकार

अगर आप ज्यादा शुगर यानि शक्कर खाने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाएं। अधिक शक्कर का सेवन आपको मोटापे का शिकार बना सकता है। शक्कर खाने से शरीर में लीपोप्रोटीन लिपोज नामक तत्व बनना शुरू हो जाता है जो कोशिकाओं में फैट जमा होने का मुख्य कारण बनता है और धीरे-धीरे मोटापा आने लगता है। मोटापा ही आगे चलकर कई रोगों का कारण बनता है।

मधुमेह होने का बढ़ता है खतरा

अधिक मात्रा में किया गया शुगर का सेवन मधुमेह के रोग का कारण बन सकता है। ज्यादा शुगर इंसुलिन के उत्पादन को प्रभावित करती है। जिससे इंसुलिन का निर्माण कम हो जाता है और मधुमेह होने का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी देखें…देखने में यह पौधा लगता है हरा लेकिन शरीर के लिए है ‘सोना‘ खरा

दिमाग की कार्य क्षमता होती है प्रभावित

ज्यादा शुगर का असर दिमाग पर भी पड़ता है। इससे दिमाग की कार्य क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ता है। किसी भी रूप में जरूरत से ज्यादा किया गया शुगर का सेवन ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा देता है। ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने से दिमाग सही तरीके से काम नहीं करता। इसका कारण है दिमाग तक सही मात्रा में ग्लूकोज का न पहुंचना। दिमाग तक सही मात्रा में ग्लूकोज न पहुंचने से याददाश्त कमजोर होने लगती है और मेमोरी लॉस की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।

दिल के रोग होने की बढ़ती है संभावना

दिल के रोगों से बचने के लिए शक्कर का सेवन कम ही करें। ज्यादा शुगर का सेवन ब्लडप्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देता है। जिससे दिल के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। यहां तक कि हार्ट अटैक भी हो सकता है।

इसे भी देखें…मोटापा चुटकियों में होगा छूमंतर…आजमाएं यह आसान घरेलु उपाय

त्वचा के लिए हानिकारक है शक्कर का उपयोग

शुगर अपना असर त्वचा पर भी दिखाती है। अगर आप ज्यादा शक्कर के आदी हैं तो आप उम्र से पहले ही बूढ़े दिखने लगते हैं। इसका कारण है कि अधिक चीनी यानि शक्कर खून में घुलकर प्रोटीन के साथ मिल जाती है, जिससे त्वचा पर समय से पहले ही झुर्रियां पड़ने लगती हैं। इसलिए जहां तक हो सके जवान दिखने के लिए शुगर यानि शक्कर के सेवन से बचें।

अधिक शक्कर का सेवन बनता है आलस का कारण

शक्कर खाने से शरीर में ऊर्जा का लेवल एकदम बढ़ जाता है। इसका कारण है शुगर में पाई जाने वाली कैलोरी, लेकिन शुगर में कैलोरी के अतिरिक्त किसी प्रकार का कोई भी पोषक तत्व नहीं पाया जाता। इसलिए जब तक कैलोरी का असर रहता है तब तक शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इसके बाद फिर से शरीर सुस्त होने लगता है। शक्कर के सेवन से एनर्जी के स्तर का एकदम बढ़ना व कम होना खतरनाक हो सकता है।

इसे भी देखें…यह रस शरीर की हर बीमारी को करता है दूर

LEAVE A REPLY