‘योग’करते समय भूलकर भी न करें यह काम…फायदे की बजाए हो सकता है नुकसान

-डॉ.धर्मेन्द्र संधू

जैसे-जैसे समय बदल रहा है वैसे ही इंसान के रहन-सहन खान-पान के तरीकों में भी बदलाव रहा है। इस भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। सुबह से समय की गई हल्की-फुल्की कसरत या योग हमें स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेकिन योग करने के दौरान कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए नहीं तो शरीर पर बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है।

इसे भी देखें…सुबह भूलकर भी खाली पेट न खाएं यह चीज़ें…उठाना पड़ सकता है नुकसान

योग करने से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है इसके अलावा कई प्रकार की सेहत समस्याओं और रोगों से भी बचाव होता है। योग करने से मानसिक शांति भी मिलती है। सुबह के समय आधा घंटा किया गया योग भी आपको सारा दिन शांत और तरोताज़ा रखने में मदद करता है। लेकिन योग करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो अधिक फायदा होता है और शरीर पर इसका कोई गलत प्रभाव भी नहीं पड़ता।

योग के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें

योग के दौरान मन को रखें शांत

योग के दौरान सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि आप के आसपास का माहौल बिल्कुल शांत हो। साथ ही मन को भी शांत रखें। मन में किसी भी प्रकार का कोई भी नकारात्मक विचार आने दें। योग करते समय मोबाईल फोन को दूर रखें या फिर फोन की रिंग बंद कर दें। एकाग्रचित होकर किया गया योग मन को शांति और ताज़गी से भर देता है।

इसे भी देखें…इन कारणों से आपका लीवर हो सकता है खराब…हो जाएं सावधान

बिना जानकारी के करें योग

अगर पूरी जानकारी के साथ योग आसन किए जाएं तो अधिक फायदा होता है। जानकारी के आभाव में किया गया कोई भी आसन नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए अगर आपको आसनों संबंधी पूरी जानकारी नहीं है तो किसी योग माहिर की सलाह से या देखरेख में ही योग करें। जिससे आपको नुकसान की बजाए फायदा होगा।

सुबह के समय ही करें योग

कुछ लोगों को यह भ्रम है कि योग किसी भी समय किया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं है। योग हमेशा सुबह के समय ही करना चाहिए। सुबह खाली पेट योग करने से अधिक फायदा होता है और शरीर और मन को शांति मिलती है।

पूरी तरह से स्वस्थ होने पर ही करें योग

योग तभी करना चाहिए जब आप पूरी तरह से सेहतमंद हों। बुखार या शरीर के किसी हिस्से पर चोट आदि लगने की स्थिति में योग करने से परहेज़ करें। क्योंकि ऐसी हालत में योग करना उस समस्या को और भी बढ़ा सकता है।

इसे भी देखें…लंबी उम्र भोगनी है… तो भूलकर भी न करें यह काम

खाली पेट करें योग

योग हमेशा खाली पेट ही करना चाहिए। कुछ लोग नाश्ता करने के बाद योग शुरू करते हैं लेकिन ऐसा करने से पेट संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। अगर आप कुछ खाने के बाद योग करते हैं तो आपको घबराहट हो सकती है और सांस लेने भी परेशानी सकती है।

योग के दौरान पीएं ठंडा पानी

अकसर लोग योग करते समय बीच में ठंडा पानी पी लेते हैं। इस दौरान ठंडा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। योग करते समय शरीर हरकत में होने के कारण गर्म होता है। इस दौरान पसीना भी आता है। इस लिए ठंडा पानी पीने से गर्म-सर्द होने का खतरा बना रहता है जिससे सेहत संबंधी समस्याएं पैदा होने की संभावना बनी रहती है।

कपड़ों का रखें विशेष ध्यान

योग करते समय पहने हुए कपड़े भी महत्व रखते हैं। योग के दौरान ढीले सूती कपड़े पहनें। इसके अलावा गहने, घड़ी इत्यादि भी निकाल दें। इन वस्तुओं से योग के समय परेशानी होती है और यह वस्तुएं टाइट कपड़े आसन करते समय बाधा उत्पन्न करते हैं।

इसे भी देखें…बवासीर से राहत पाने का अचूक उपाय…घर बैठे आजमाएं यह आसान तरीका

योग के बाद तुरंत नहाने से करें परहेज़

योग करने से हमारे शरीर के तापमान में परिवर्तन होता है। उस समय हमारा शरीर गर्म होता है। ऐसे में योग के बाद नहाना नुकसानदायक हो सकता है। इस लिए योग करने के आधा या एक घंटे के बाद ही नहाएं।

गर्भवती महिलाएं योग माहिर की देखरेख में करें योग

गर्भवती महिलाओं को डाक्टर द्वारा योग करने की सलाह दी जाती है। लेकिन गर्भवती महिलाओं को किसी योग एक्सपर्ट की सलाह से ही योग करना चाहिए। गर्भावस्था में बिना सलाह के किया गया कोई भी योग आसन मां पेट में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस लिए योग माहिर के निर्देशानुसार ही योग करें।

LEAVE A REPLY